अल्लू अर्जुन की जेल में कटी रात: सुबह-सुबह हुए रिहा, चंचलगुडा सेंट्रल जेल के बैक गेट से आए बाहर, उमड़ पड़े फैंस

Bollywood NEWS

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज सुबह (14 दिसंबर) को हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। एक्टर लगभग 18 घंटे हिरासत में रहे। अल्लू के पिता और ससुर, जेल के बैक गेट से उन्हें लेने पहुंचे।

'पुष्पा 2: द रूल' भगदड़ केस में  गिरफ्तार हुए साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज सुबह (14 दिसंबर) चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। वे लगभग 18 घंटे हिरासत में रहे। अल्लू के पिता और ससुर, जेल के बैक गेट से उन्हें लेने पहुंचे। अभिनेता को महिला की मौत से जुड़े पुष्पा-2 प्रीमियर विवाद में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्हें शुक्रवार को तेलंगाना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण उन्हें रात जेल में गुजारनी पड़ी। बता दें कि अल्लू को जेल में क्लास-1 बैरक में रखा गया था। जेल से बाहर आने के बाद अल्लू सीधे गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे।

जेल में रात बिताने के बाद सुबह 6:40 बजे मिली रिहाई
अल्लू अर्जुन की रिहाई शनिवार सुबह 6:40 बजे हुई। उनके पिता, फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर उन्हें रिसीव करने पहुंचे। वकील अशोक रेड्डी ने इसे "अवैध हिरासत" करार दिया और कहा कि प्रशासन को आदेश की प्रतियां शुक्रवार रात ही मिल गई थीं। इस दौरान जेल के बाहर फैंस ने विरोध प्रदर्शन किया।

कैसे हुई थी गिरफ्तारी?
अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्हें शाम 4 बजे लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद हाईकोर्ट से 50,000 रुपये के निजी बॉन्ड पर उन्हें जमानत मिल गई। गिरफ्तारी के दौरान अल्लू ने पुलिस पर सवाल उठाए, यह कहते हुए कि उन्हें नाश्ता करने का भी समय नहीं दिया गया। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वे पुलिस हिरासत में जाते नजर आए।

क्या है पुष्पा-2 प्रीमियर का विवाद
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान अल्लू अर्जुन के अचानक पहुंचने से भीड़ जमा हो गई। फैंस उनके साथ थिएटर में घुसने की कोशिश करने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। भगदड़ में कई लोग घायल हुए और एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के 9 साल के बेटे को भी चोटें आईं। थिएटर प्रबंधन ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस को सुरक्षा के लिए सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जेल के बाहर अल्लू फैंस का प्रदर्शन 
जमानत के बावजूद अल्लू अर्जुन को शुक्रवार रात रिहा नहीं किया गया। इस पर उनके फैंस ने जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उनके वकील अशोक रेड्डी ने जेल प्रशासन पर एक्टर को अवैध ढंग से हिरासत में रखने का आरोप लगाया। अल्लू के वकील ने कहा कि हम इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।

क्या बोले फैंस और इंडस्ट्री?
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में नाराजगी है। वरुण धवन ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए किसी एक व्यक्ति को दोषी ठहराना सही नहीं है। वहीं, मृतक महिला के पति ने अल्लू अर्जुन की सीधे तौर पर जिम्मेदारी होने की बात से इनकार किया। इस मामले के सामने आने के बाद तेलगू और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने एक्टर को सपोर्ट किया है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अल्लू अर्जुन की जेल में कटी रात: सुबह-सुबह हुए रिहा, चंचलगुडा सेंट्रल जेल के बैक गेट से आए बाहर, उमड़ पड़े फैंस

Bollywood NEWS

'पुष्पा 2: द रूल' भगदड़ केस में  गिरफ्तार हुए साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज सुबह (14 दिसंबर) चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। वे लगभग 18 घंटे हिरासत में रहे। अल्लू के पिता और ससुर, जेल के बैक गेट से उन्हें लेने पहुंचे। अभिनेता को महिला की मौत से जुड़े पुष्पा-2 प्रीमियर विवाद में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्हें शुक्रवार को तेलंगाना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण उन्हें रात जेल में गुजारनी पड़ी। बता दें कि अल्लू को जेल में क्लास-1 बैरक में रखा गया था। जेल से बाहर आने के बाद अल्लू सीधे गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे।

जेल में रात बिताने के बाद सुबह 6:40 बजे मिली रिहाई
अल्लू अर्जुन की रिहाई शनिवार सुबह 6:40 बजे हुई। उनके पिता, फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर उन्हें रिसीव करने पहुंचे। वकील अशोक रेड्डी ने इसे "अवैध हिरासत" करार दिया और कहा कि प्रशासन को आदेश की प्रतियां शुक्रवार रात ही मिल गई थीं। इस दौरान जेल के बाहर फैंस ने विरोध प्रदर्शन किया।

कैसे हुई थी गिरफ्तारी?
अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्हें शाम 4 बजे लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद हाईकोर्ट से 50,000 रुपये के निजी बॉन्ड पर उन्हें जमानत मिल गई। गिरफ्तारी के दौरान अल्लू ने पुलिस पर सवाल उठाए, यह कहते हुए कि उन्हें नाश्ता करने का भी समय नहीं दिया गया। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वे पुलिस हिरासत में जाते नजर आए।

क्या है पुष्पा-2 प्रीमियर का विवाद
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान अल्लू अर्जुन के अचानक पहुंचने से भीड़ जमा हो गई। फैंस उनके साथ थिएटर में घुसने की कोशिश करने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। भगदड़ में कई लोग घायल हुए और एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के 9 साल के बेटे को भी चोटें आईं। थिएटर प्रबंधन ने दावा किया कि उन्होंने पुलिस को सुरक्षा के लिए सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जेल के बाहर अल्लू फैंस का प्रदर्शन 
जमानत के बावजूद अल्लू अर्जुन को शुक्रवार रात रिहा नहीं किया गया। इस पर उनके फैंस ने जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उनके वकील अशोक रेड्डी ने जेल प्रशासन पर एक्टर को अवैध ढंग से हिरासत में रखने का आरोप लगाया। अल्लू के वकील ने कहा कि हम इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।

क्या बोले फैंस और इंडस्ट्री?
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में नाराजगी है। वरुण धवन ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए किसी एक व्यक्ति को दोषी ठहराना सही नहीं है। वहीं, मृतक महिला के पति ने अल्लू अर्जुन की सीधे तौर पर जिम्मेदारी होने की बात से इनकार किया। इस मामले के सामने आने के बाद तेलगू और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने एक्टर को सपोर्ट किया है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/allu-arjun-spent-the-night-in-jail-and-was-released/article-5398

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.