उत्तराखंड में शुरू 'एस्ट्रो टूरिज़्म', जहाँ से दिखेंगे ब्रम्हांड के अद्भुत नज़ारे...... खगोलीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन का नया प्रयास

JAGRAN DESK

पहाड़ की चोटियों से आसामन के रंग-बिरंगे तारों को देखना रोमांचक एहसास से भर देता है। ग्रह-नक्षत्रों में रुचि रखने वाले लोग अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए दुनियाभर में घूमते हैं और आसमान की खूबसूरत तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करते हैं। देश में लेह लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर की चोटियां एस्ट्रो टूरिज्म के लिए सबसे बेहतर जगहें मानी जाती हैं। अब इसमें उत्तराखंड का भी नाम जुड़ चुका है।

उत्तराखंड की वादियां और आसमान में होने वाली अद्भुत घटनाएं, भारत में कुछ ऐसा होने वाला है जिसे देखने के लिए देश- विदेश से लोग आना चाहते हैं। इसे एस्ट्रो टूरिज्म कहा जाता है। 

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने  नक्षत्र सभा अभियान की दूसरी कड़ी जागेश्वर, अल्मोड़ा में शुरू की है, जो एक व्यापक खगोल-पर्यटन अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से एक प्रमुख पहल है।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध वैज्ञानिक शैलजा बी और डॉ. टी वी वेंकटेश्वरन ने किया। शैलजा, एक प्रतिष्ठित खगोलशास्त्री और विद्वान, भारतीय खगोलीय इतिहास और खगोलीय घटनाओं में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। विज्ञान प्रसार के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेंकटेश्वरन के पास विज्ञान संचार में दो दशकों से अधिक का अनुभव है, जो जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को जनता के लिए सुलभ बनाता है।

उत्तराखंड में एस्ट्रो टूरिज्म डेस्टिनेशन बड़ी संख्या में हैं। नक्षत्र सभा भारत में इस तरह का पहला एस्ट्रो टूरिज्म अभियान है। इसका उद्देश्य दुनिया भर से लोगों को यहां आमंत्रित करना है। उन्हें उत्तराखंड की अनूठी विरासत की झलक दिखाने के साथ साथ ब्रह्मांड के जादू का अनुभव करने और इस तरह के कई और अभियानों की मेजबानी करने को उत्सुक हैं। जो उत्तराखंड को वैश्विक एस्ट्रो टूरिज्म मानचित्र पर ला सकते हैं।

क्या होता है 'एस्ट्रो टूरिज़्म'

Photo of उत्तराखंड में शुरू होने जा रहा है 'एस्ट्रो टूरिज़्म', जहाँ से दिखेंगे ब्रम्हांड के अद्भुत नज़ारे by Pooja Tomar Kshatrani

आर्टिफिशियल लाइट, प्रदूषण और शोर से दूर तारे देखने का लुत्फ उठाना अब 'एस्ट्रो टूरिज्म' कहलाता है। ट्रेवल एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत के घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के बीच इस तरह का टूरिज्म बहुत तेजी पकड़ रहा है जिसमें सितारे देखना, सूरज की ऑब्सेर्वशन्स, दोस्तों के साथ स्टार्गेजिंग पार्टीज, साइंस के एक्सपेरिमेंटल एक्टिविटीज और भी बहुत सी चीजें शामिल हैं।

स्टारस्केप्स के संस्थापक ने कहा

स्टारस्केप्स के संस्थापक, रामाशीष रे ने कहा, ‘‘हम अपने पहले कार्यक्रम को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से रोमांचित हैं और जागेश्वर के ऐतिहासिक शहर में नक्षत्र सभा लाने के लिए उत्सुक हैं। स्टारस्केप्स में हमारा लक्ष्य खगोल विज्ञान और ब्रह्मांड को आसानी से सुलभ बनाना है और यह अनुभव उन्हें जीवन भर याद रहेगा। पारंपरिक रूप से एक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाने वाला जागेश्वर अब तारा-दर्शन और खगोल-पर्यटन गतिविधियों के लिए भी जाना जाएगा।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद सचिन कुर्वे ने कहा

सचिव पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद श्री सचिन कुर्वे ने कहा कि विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों पर एस्ट्रो टूरिज्म (नक्षत्र सभा) के आयोजन हेतु एस्ट्रो टूरिज्म कंपनी, स्टारस्केप्स के साथ अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया है। उन्होंने बताया कि जाॅर्ज एवरेस्ट मसूरी में आयोजित प्रथम एस्ट्रो टूरिज्म (नक्षत्र सभा) की अपार सफलता को देखते हुए अब जागेश्वर में दूसरे एस्ट्रो टूरिज्म (नक्षत्र सभा) आयोजन किया जा रहा है। जागेश्वर पर्यटकों को ब्रह्मांड के जादू के साथ-साथ प्राचीन मंदिरों की भव्यता का अनुभव करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है। नक्षत्र सभा जैसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को बढ़ावा देते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत करते हैं, जिससे आजीविका का सृजन होता है।यह अभियान स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और कौशल विकास के अवसर प्रदान करेगा, जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसरों का सृजन हो सके। यह पहल उत्तराखंड में पर्यटन के विविध रूपों को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। हम सभी को आध्यात्मिकता और खगोल विज्ञान के इस असाधारण मिश्रण को देखने के लिए आमंत्रित करते हैं।‘‘UT

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Oct 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/amazing-event-for-the-first-time-in-the-country-to/article-791

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.