'RSS की शाखा में आए थे आंबेडकर और गांधी', संघ ने किया बड़ा दावा, पेपर की कटिंग भी दिखाई

JAGRAN DESK

RSS ने अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर दावा किया है कि महात्मा गांधी 1934 में संघ के शिविर में पहुंचे थे और डॉ. आंबेडकर 1940 में संघ की शाखा में भेंट देने आए थे। RSS ने इसके समर्थन में पेपर की कटिंग भी प्रस्तुत की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है, और इस खास मौके पर उसने एक बड़ा दावा किया है। RSS ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि महात्मा गांधी और बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर संघ की शाखाओं में शामिल हो चुके हैं। संघ के मुताबिक, गांधी 1934 में संघ के एक शिविर में पहुंचे थे जबकि आंबेडकर ने 1940 में संघ की एक शाखा में भेंट दी थी। बता दें कि RSS ने अपने दावे के समर्थन में पेपर की एक कटिंग भी दिखाई है।

'वर्धा के शिविर में गांधी तो सतारा की शाखा में आए थे आंबेडकर'

RSS के विश्व संवाद केंद्र ने एक बयान जारी कर बताया कि महात्मा गांधी 1934 में वर्धा स्थित संघ के शिविर में पहुंचे थे। बता दें कि यह दौरा उस समय हुआ था जब भारत स्वतंत्रता संग्राम में जुटा हुआ था, और गांधीजी के विचारों का पूरे देश पर गहरा असर था। विश्व संवाद केंद्र ने अपने बयान में यह भी कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर 2 जनवरी 1940 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड में संघ की एक शाखा में भेंट देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संघ के स्वयंसेवकों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित भी किया।

RSS, Mahatma Gandhi RSS, Bhimrao Ambedkar, Bhimrao Ambedkar RSS

RSS ने पेपर की कटिंग भी शेयर की।

संघ की शाखा में अपने संबोधन में क्या बोले थे आंबेडकर?

विश्व संवाद केंद्र के मुताबिक, डॉ. आंबेडकर ने अपने संबोधन में कहा था कि कुछ मुद्दों पर उनके और संघ के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद वह संघ को अपनेपन की भावना से देखते हैं। बयान के मुताबिक, डॉ. आंबेडकर के इस दौरे के बारे में एक खबर 9 जनवरी 1940 को पुणे के प्रसिद्ध मराठी दैनिक 'केसरी' में प्रकाशित हुई थी। ‘केसरी’ द्वारा प्रकाशित इस खबर में डॉ. आंबेडकर के संघ शाखा के दौरे का उल्लेख किया गया था। विश्व संवाद केंद्र ने अपने दावे के समर्थन में खबर की एक प्रति अपने बयान में संलग्न की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2025 By दैनिक जागरण

'RSS की शाखा में आए थे आंबेडकर और गांधी', संघ ने किया बड़ा दावा, पेपर की कटिंग भी दिखाई

JAGRAN DESK

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है, और इस खास मौके पर उसने एक बड़ा दावा किया है। RSS ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि महात्मा गांधी और बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर संघ की शाखाओं में शामिल हो चुके हैं। संघ के मुताबिक, गांधी 1934 में संघ के एक शिविर में पहुंचे थे जबकि आंबेडकर ने 1940 में संघ की एक शाखा में भेंट दी थी। बता दें कि RSS ने अपने दावे के समर्थन में पेपर की एक कटिंग भी दिखाई है।

'वर्धा के शिविर में गांधी तो सतारा की शाखा में आए थे आंबेडकर'

RSS के विश्व संवाद केंद्र ने एक बयान जारी कर बताया कि महात्मा गांधी 1934 में वर्धा स्थित संघ के शिविर में पहुंचे थे। बता दें कि यह दौरा उस समय हुआ था जब भारत स्वतंत्रता संग्राम में जुटा हुआ था, और गांधीजी के विचारों का पूरे देश पर गहरा असर था। विश्व संवाद केंद्र ने अपने बयान में यह भी कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर 2 जनवरी 1940 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के कराड में संघ की एक शाखा में भेंट देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संघ के स्वयंसेवकों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित भी किया।

RSS, Mahatma Gandhi RSS, Bhimrao Ambedkar, Bhimrao Ambedkar RSS

RSS ने पेपर की कटिंग भी शेयर की।

संघ की शाखा में अपने संबोधन में क्या बोले थे आंबेडकर?

विश्व संवाद केंद्र के मुताबिक, डॉ. आंबेडकर ने अपने संबोधन में कहा था कि कुछ मुद्दों पर उनके और संघ के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद वह संघ को अपनेपन की भावना से देखते हैं। बयान के मुताबिक, डॉ. आंबेडकर के इस दौरे के बारे में एक खबर 9 जनवरी 1940 को पुणे के प्रसिद्ध मराठी दैनिक 'केसरी' में प्रकाशित हुई थी। ‘केसरी’ द्वारा प्रकाशित इस खबर में डॉ. आंबेडकर के संघ शाखा के दौरे का उल्लेख किया गया था। विश्व संवाद केंद्र ने अपने दावे के समर्थन में खबर की एक प्रति अपने बयान में संलग्न की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/ambedkar-and-gandhi-had-come-to-rss-branch-sangh-made/article-6885

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.