अमेरिका का वेनेजुएला पर बड़ा सैन्य हमला, 4 शहरों में मिसाइल स्ट्राइक; देशभर में आपातकाल लागू

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

काराकस समेत चार राज्यों के सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, राष्ट्रपति मादुरो का आरोप—तख्तापलट की साजिश; वैश्विक स्तर पर बढ़ा तनाव

लैटिन अमेरिका में तनाव शनिवार रात उस समय चरम पर पहुंच गया, जब अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकस सहित चार प्रमुख शहरों में मिसाइल और हवाई हमले किए। अमेरिकी कार्रवाई में काराकस, मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कुल सात हमले किए गए, जिनकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। हमलों के बाद वेनेजुएला सरकार ने पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया है।

अमेरिकी सेना ने शनिवार देर रात वेनेजुएला के प्रमुख सैन्य और संचार ठिकानों पर लक्षित हमले किए। इनमें काराकस स्थित फुएर्ते टियुना सैन्य अड्डा, ला कार्लोटा एयरबेस, एल वोलकान कम्युनिकेशन सेंटर और ला ग्वायरा बंदरगाह शामिल हैं।

पहला हमला स्थानीय समयानुसार रात करीब 2 बजे हुआ। राजधानी काराकस के साथ-साथ तटीय और रणनीतिक राज्यों मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा में भी विस्फोटों की पुष्टि हुई है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आदेश पर की गई। हमलों के दौरान कम ऊंचाई पर उड़ते हेलिकॉप्टर और विमान देखे गए। वेनेजुएला के स्थानीय मीडिया ने कई जगहों पर तेज धमाकों और धुएं के गुबार की तस्वीरें प्रसारित कीं।

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। वॉशिंगटन मादुरो सरकार पर ड्रग तस्करी और अमेरिकी तेल हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाता रहा है। हाल के महीनों में अमेरिका ने वेनेजुएला के आसपास नौसैनिक बेड़ा और युद्धपोत तैनात किए थे, जिससे सैन्य टकराव की आशंका बढ़ गई थी।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह देश की संप्रभुता पर सीधा हमला है। उन्होंने इसे तख्तापलट की साजिश करार दिया और सेना को सभी रक्षा योजनाएं सक्रिय करने का आदेश दिया। मादुरो ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग भी की है।

क्यूबा और कोलंबिया समेत कई लैटिन अमेरिकी देशों ने स्थिति पर चिंता जताई है। क्यूबा के राष्ट्रपति ने हमलों को “डराने वाली कार्रवाई” बताया। वहीं अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने सुरक्षा कारणों से अमेरिकी विमानों के लिए वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

सैन्य अभियान अभी समाप्त नहीं माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है और क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब संयुक्त राष्ट्र और कूटनीतिक प्रयासों पर टिकी है।

------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/americas-major-military-attack-on-venezuela-missile-strike-in-4/article-41958

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.