मणिपुर में कर्फ्यू और इंटरनेट बैन के बीच उपद्रव, नदी में तैरते मिले शव, 13 विधायकों के घर जलाए गए

JAGRAN DESK

मणिपुर में गुस्साई भीड़ ने बीजेपी के तीन और विधायकों तथा कांग्रेस के एक विधायक के आवास फूंक दिए। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पैतृक आवास पर भी धावा बोलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

मणिपुर के जिरीबाम जिले में तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने इंफाल घाटी के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हिंसक प्रदर्शन किया, जिसके बाद यहां अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। भीड़ ने शनिवार को भी राज्य के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के आवासों पर हमला किया था। पुलिस हिंसा में लिप्त 23 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ और लाशें तैरती हुई पाई गई हैं, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया है।

बोरी में भरी शव नदी में बहकर आए

बोरी में भरी शव नदी में बहकर आए

दक्षिणी असम में बराक नदी में एक महिला और एक बच्ची के शव बोरी में भरकर बहकर आए। पड़ोसी राज्य मणिपुर में छह शव मिलने पर लोगों में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि ये तीन महिलाएं और इतने ही बच्चे हैं जो हिंसा से तबाह जिरीबाम में विस्थापितों के लिए बनाए गए राहत शिविर से लापता बताए गए थे। असम के कछार के चिरीघाट और उसी जिले के सिंगरबैंड III में दो और शव मिलने की खबर है।

विधायक का घर पूरी तरह से फूंका

विधायक का घर पूरी तरह से फूंका

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने निंगथौखोंग में लोक निर्माण मंत्री गोविंददास कोंथौजम, लैंगमीडोंग बाजार में भाजपा विधायक वाई राधेश्याम, थौबल जिले में भाजपा विधायक पाओनम ब्रोजेन और इंफाल पूर्वी जिले में कांग्रेस विधायक लोकेश्वर के घरों में आग लगा दी। गलीमत रही कि इस दौरान विधायक और उनके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। घरों के पूरी तरह जलने से पहले अग्निशमन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार रात इंफाल पूर्वी क्षेत्र में सीएम बीरेन सिंह के पैतृक निवास पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें 100-200 मीटर पहले ही रोक दिया। इसके बाद भीड़ ने बीरेन के आवास की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर टायर जलाए और वाहनों की आवाजाही को अवरुद्ध कर दिया।

बीजेपी विधायकों के खिलाफ मणिपुर में गुस्सा!

अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने रात में जिरीबाम कस्बे में कम से कम दो चर्च और तीन घरों को भी आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों के और अधिक आगजनी किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन इन दावों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इंफाल घाटी में रातभर आगजनी और भीड़ के 13 विधायकों के घरों पर हमला करने के बाद यह खबर आई। इनमें से नौ विधायक भाजपा के थे। पुलिस ने बताया कि जैसे ही हिंसा कम होती दिख रही थी, भाजपा विधायक कोंगखम रोबिंद्रो से मिलने की मांग कर रही भीड़ ने रविवार शाम इंफाल पश्चिम में उनके पैतृक घर में तोड़फोड़ की।

उपद्रवियों के पास भारी असलहा और बारूद बरामद

पुलिस ने इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और बिष्णुपुर जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू और इंटरनेट प्रतिबंध के बीच तोड़फोड़ और आगजनी के लिए 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक .32 पिस्तौल, सात राउंड गोला-बारूद और आठ मोबाइल फोन जब्त किए गए। सेना और असम राइफल्स ने हिंसा से तबाह हुए इलाकों में फ्लैग मार्च किया, जिसमें उपद्रवियों पर कार्रवाई में आठ नागरिक घायल हो गए। सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल सिंह सुरक्षा प्रतिक्रिया की निगरानी के लिए इंफाल पहुंचे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Nov 2024 By दैनिक जागरण

मणिपुर में कर्फ्यू और इंटरनेट बैन के बीच उपद्रव, नदी में तैरते मिले शव, 13 विधायकों के घर जलाए गए

JAGRAN DESK

मणिपुर के जिरीबाम जिले में तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने इंफाल घाटी के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को हिंसक प्रदर्शन किया, जिसके बाद यहां अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। भीड़ ने शनिवार को भी राज्य के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के आवासों पर हमला किया था। पुलिस हिंसा में लिप्त 23 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ और लाशें तैरती हुई पाई गई हैं, जिसके बाद तनाव और बढ़ गया है।

बोरी में भरी शव नदी में बहकर आए

बोरी में भरी शव नदी में बहकर आए

दक्षिणी असम में बराक नदी में एक महिला और एक बच्ची के शव बोरी में भरकर बहकर आए। पड़ोसी राज्य मणिपुर में छह शव मिलने पर लोगों में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि ये तीन महिलाएं और इतने ही बच्चे हैं जो हिंसा से तबाह जिरीबाम में विस्थापितों के लिए बनाए गए राहत शिविर से लापता बताए गए थे। असम के कछार के चिरीघाट और उसी जिले के सिंगरबैंड III में दो और शव मिलने की खबर है।

विधायक का घर पूरी तरह से फूंका

विधायक का घर पूरी तरह से फूंका

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने निंगथौखोंग में लोक निर्माण मंत्री गोविंददास कोंथौजम, लैंगमीडोंग बाजार में भाजपा विधायक वाई राधेश्याम, थौबल जिले में भाजपा विधायक पाओनम ब्रोजेन और इंफाल पूर्वी जिले में कांग्रेस विधायक लोकेश्वर के घरों में आग लगा दी। गलीमत रही कि इस दौरान विधायक और उनके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। घरों के पूरी तरह जलने से पहले अग्निशमन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार रात इंफाल पूर्वी क्षेत्र में सीएम बीरेन सिंह के पैतृक निवास पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें 100-200 मीटर पहले ही रोक दिया। इसके बाद भीड़ ने बीरेन के आवास की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर टायर जलाए और वाहनों की आवाजाही को अवरुद्ध कर दिया।

बीजेपी विधायकों के खिलाफ मणिपुर में गुस्सा!

बीजेपी विधायकों के खिलाफ मणिपुर में गुस्सा!

अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने रात में जिरीबाम कस्बे में कम से कम दो चर्च और तीन घरों को भी आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों के और अधिक आगजनी किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन इन दावों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इंफाल घाटी में रातभर आगजनी और भीड़ के 13 विधायकों के घरों पर हमला करने के बाद यह खबर आई। इनमें से नौ विधायक भाजपा के थे। पुलिस ने बताया कि जैसे ही हिंसा कम होती दिख रही थी, भाजपा विधायक कोंगखम रोबिंद्रो से मिलने की मांग कर रही भीड़ ने रविवार शाम इंफाल पश्चिम में उनके पैतृक घर में तोड़फोड़ की।

उपद्रवियों के पास भारी असलहा और बारूद बरामद

उपद्रवियों के पास भारी असलहा और बारूद बरामद

पुलिस ने इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और बिष्णुपुर जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू और इंटरनेट प्रतिबंध के बीच तोड़फोड़ और आगजनी के लिए 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक .32 पिस्तौल, सात राउंड गोला-बारूद और आठ मोबाइल फोन जब्त किए गए। सेना और असम राइफल्स ने हिंसा से तबाह हुए इलाकों में फ्लैग मार्च किया, जिसमें उपद्रवियों पर कार्रवाई में आठ नागरिक घायल हो गए। सीआरपीएफ के डीजी अनीश दयाल सिंह सुरक्षा प्रतिक्रिया की निगरानी के लिए इंफाल पहुंचे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/amid-curfew-and-internet-ban-in-manipur-bodies-found-floating/article-3676

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.