मिडिल-ईस्ट संकट के बीच पीएम मोदी ने किए बड़े ऐलान, आम लोगों को मिलेंगी कई सुविधाएं

नेशनल न्यूज डेस्क

By Rohit.P
On

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और सुधारों को मंजूरी दी गई। बैठक में विशेष रूप से पश्चिम एशिया में जारी तनाव के प्रभावों पर चर्चा की गई और मंत्रियों व मंत्रालयों को निर्देश दिए गए कि वे सहयोगात्मक तरीके से काम करें ताकि किसी भी तरह की चुनौती का असर देशवासियों पर कम से कम पड़े। सरकार ने सभी मंत्रालयों को किसी भी संभावित स्थिति के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

जल जीवन मिशन का विस्तार और बजट वृद्धि

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन (JJM) को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने इस योजना के कुल बजट को बढ़ाकर 8.7 लाख करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया है। पहले यह योजना 2019 से 2024 तक लागू थी और अब तक लगभग 12.6 करोड़ ग्रामीण घरों को नल के जरिए पीने का पानी उपलब्ध कराया जा चुका है। केंद्र सरकार ने अब बुनियादी ढांचे के निर्माण के अलावा सेवा वितरण और गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। इसके तहत अगले तीन महीनों में राज्यों के साथ अलग-अलग समझौते (MoU) किए जाएंगे, ताकि संरचनात्मक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें।

मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा

कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मंजूरी भी दी। पहले से ही मदुरै से दुबई, अबू धाबी और कोलंबो के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं और कई एयरलाइनों ने यहां से सेवाओं का विस्तार करने में रुचि दिखाई है। सरकार के अनुसार, मदुरै एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं मौजूद हैं, जिनमें कस्टम्स नोटिफिकेशन, इमिग्रेशन जांच, हेल्थ और क्वारंटीन अरेंजमेंट शामिल हैं। इस निर्णय से क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे मीनाक्षी अम्मन मंदिर, थिरुपरनकुंड्रम मुरुगन मंदिर और रामेश्वरम मंदिर तक पहुंच आसान होगी। साथ ही, ऑटोमोबाइल, रबर, केमिकल और ग्रेनाइट जैसे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और मदुरै शहर एक प्रमुख शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में और मजबूत होगा।

दिवाला कानून और कंपनी कानून में संशोधन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC), 2016 और कंपनी एक्ट, 2013 में संशोधनों को मंजूरी दी। इन बदलावों में दिवाला समाधान के लिए आवेदन प्रक्रिया को तेज करने और समय सीमा कम करने के प्रावधान शामिल हैं। पिछले साल अगस्त में मंत्रालय ने आईबीसी में संशोधन के लिए विधेयक लोकसभा में पेश किया था, जिसे बाद में चयन समिति को भेजा गया था। चयन समिति ने दिसंबर 2025 में अपनी रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत की। वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने कहा कि सरकार बजट सत्र के दूसरे चरण में आईबीसी (अमेंडमेंट) बिल, 2025 पेश करेगी।

------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2026 By Rohit.P

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/amidst-middle-east-crisis-pm-modi-made-big-announcements-common-people/article-47873

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.