- Hindi News
- देश विदेश
- अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे जम्मू, सुरक्षा और विकास कार्यों का लेंगे जायजा
अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे जम्मू, सुरक्षा और विकास कार्यों का लेंगे जायजा
JAGRAN DESK
गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे. सुरक्षा स्थिति और विकास कार्यों का जायजा लेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए रविवार शाम यहां पहुंचे. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने हवाई अड्डे पर शाह की अगवानी की. गृह मंत्री भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक अग्रिम चौकी का दौरा करेंगे और अपने दौरे के दौरान सुरक्षा स्थिति और विकास पहलों की समीक्षा करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
पिछले साल अक्टूबर में केंद्र शासित प्रदेश में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के गठन के बाद यह उनका पहला दौरा है. रविवार रात को त्रिकुटा नगर स्थित भाजपा मुख्यालय जाने का कार्यक्रम है. पार्टी विधायकों तथा अन्य पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेंगे. शाह का भाजपा मुख्यालय का दौरा ऐसे समय में हुआ है जब पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिन में मुख्यालय में बड़े उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया.
सोमवार को शाह कठुआ में बीएसएफ सीमा चौकी विनय का दौरा करेंगे. बाद में, वह जम्मू में राजभवन में जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीदों के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे और अनुकंपा के आधार पर चयनित कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे. 8 अप्रैल को अमित शाह सबसे पहले श्रीनगर स्थित राजभवन में आयोजित बैठक में केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यक्रमों का जायजा लेंगे. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वह श्रीनगर स्थित राजभवन में एक अन्य बैठक में भाग लेंगे. जहां जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी.
श्रीनगर में 'लोक संवर्धन पर्व' का शुभारंभः
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू के साथ श्रीनगर में लोक संवर्धन पर्व का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय चुनौतियों पर चर्चा करते हुए जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक विविधता और कलात्मक विरासत का जश्न मनाया गया. अपने संबोधन में उमर अब्दुल्ला ने भारत की विविधता और देश की प्रगति में सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया.
अब्दुल्ला ने स्थानीय कारीगरों के समक्ष आने वाली कठिनाइयों, विशेषकर व्यापक बाजारों तक पहुंचने में आने वाली कठिनाइयों के बारे में चिंता व्यक्त की. उन्होंने पारंपरिक हस्तशिल्प में युवा पीढ़ी की भागीदारी की कमी पर ध्यान दिलाया, जो लंबे समय से इस क्षेत्र की संस्कृति की पहचान रही है. उन्होंने विशेष रूप से उन चुनौतियों का उल्लेख किया जिनका सामना इन कारीगरों को अपनी कुशल कारीगरी के बावजूद करना पड़ता है.
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "किरेन रिजिजू, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप जम्मू-कश्मीर पर दया की दृष्टि रखें. यहां परेशानियों की कोई कमी नहीं है, चाहे वह बेरोजगारी हो या अन्य मुद्दे. मुझे पता है कि आपके मंत्रालय के तहत कई योजनाएं हैं, जिनमें आप शिक्षा, प्रशिक्षण और अन्य पहलुओं में मदद करते हैं."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए