26/11 की बरसी पर अमित शाह का बड़ा बयान, योगी आदित्यनाथ ने भी X पर किया पोस्ट

JAGRAN DESK

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों की बरसी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं डिप्टी सीएम अजित पवार ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आतंकवाद को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति की पूरी दुनिया ने सराहना की है। शाह ने कहा कि सरकार की नीति के चलते भारत आतंक विरोधी पहलों में विश्व में अग्रणी बन गया है। उन्होंने कहा कि कायर आतंकवादियों ने 2008 में आज ही के दिन मुंबई में निर्दोष लोगों की हत्या करके मानवता को शर्मसार किया था।

‘आतंकवाद समूची मानव सभ्यता के लिए कलंक है’

शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘मुंबईटैररअटैक’ हैशटैग के साथ लिखा, 'साल 2008 में आज ही के दिन मुंबई में कायर आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की हत्या कर मानवता को शर्मसार किया था। 26/11 के मुंबई हमलों में आतंकियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और अपना जीवन गंवाने वाले लोगों को नमन करता हू्ं। आतंकवाद समूची मानव सभ्यता के लिए कलंक है। आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को पूरे विश्व ने सराहा है और आज भारत आतंक विरोधी पहलों में विश्व में अग्रणी बना है।'

‘आतंकवाद की समाप्ति के लिए एकजुट और संकल्पित हों’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में आतंकी हमले की बरसी पर ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुंबई 26/11 कायराना आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि तथा मानवता को कलंकित करती इस घटना में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों को कोटिशः नमन! आइए, आतंकवाद की समाप्ति के लिए एकजुट और संकल्पित हों।’

शिंदे, पवार और फडणवीस ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 2008 में मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए जान की कुर्बानी देने वाले शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने भी दक्षिण मुंबई स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि पाकिस्तान से आये 10 आतंकवादियों ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में भारत में अब तक का सबसे भीषण आतंकवादी हमला किया था जिसमें 166 लोग मारे गये थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2024 By दैनिक जागरण

26/11 की बरसी पर अमित शाह का बड़ा बयान, योगी आदित्यनाथ ने भी X पर किया पोस्ट

JAGRAN DESK

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आतंकवाद को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति की पूरी दुनिया ने सराहना की है। शाह ने कहा कि सरकार की नीति के चलते भारत आतंक विरोधी पहलों में विश्व में अग्रणी बन गया है। उन्होंने कहा कि कायर आतंकवादियों ने 2008 में आज ही के दिन मुंबई में निर्दोष लोगों की हत्या करके मानवता को शर्मसार किया था।

‘आतंकवाद समूची मानव सभ्यता के लिए कलंक है’

शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘मुंबईटैररअटैक’ हैशटैग के साथ लिखा, 'साल 2008 में आज ही के दिन मुंबई में कायर आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की हत्या कर मानवता को शर्मसार किया था। 26/11 के मुंबई हमलों में आतंकियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और अपना जीवन गंवाने वाले लोगों को नमन करता हू्ं। आतंकवाद समूची मानव सभ्यता के लिए कलंक है। आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को पूरे विश्व ने सराहा है और आज भारत आतंक विरोधी पहलों में विश्व में अग्रणी बना है।'

‘आतंकवाद की समाप्ति के लिए एकजुट और संकल्पित हों’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में आतंकी हमले की बरसी पर ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुंबई 26/11 कायराना आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि तथा मानवता को कलंकित करती इस घटना में कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के वीर सपूतों को कोटिशः नमन! आइए, आतंकवाद की समाप्ति के लिए एकजुट और संकल्पित हों।’

शिंदे, पवार और फडणवीस ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 2008 में मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए जान की कुर्बानी देने वाले शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने भी दक्षिण मुंबई स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि पाकिस्तान से आये 10 आतंकवादियों ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में भारत में अब तक का सबसे भीषण आतंकवादी हमला किया था जिसमें 166 लोग मारे गये थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/amit-shahs-big-statement-on-the-anniversary-of-2611-yogi/article-4240

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.