KBC 17 लेकर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें कब-कहां शुरू होगा नया सीजन

Bollywood NEWS

पिछले महीने कौन बनेगा करोड़पति 16 के खत्म होने के बाद, अमिताभ बच्चन अब क्विज रियलिटी शो के नए सीजन के साथ वापस आ गए हैं। मेकर्स ने केबीसी 17 के नए प्रोमो के साथ रजिस्ट्रेशन डेट का भी ऐलान कर दिया है।

कौन बनेगा करोड़पति अपने नए सीजन के साथ वापस आ गया है। शो का पिछला सीजन 11 मार्च को खत्म हुआ था और उसके ठीक 24 दिन बाद, हिट रियलिटी शो के नए सीजन की घोषणा कर दी गई है। निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का धमाकेदार प्रोमो पोस्ट किया है, जिसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। खुशी की बात यह है कि 17वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन इसी महीने होने वाले हैं।

KBC 17 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा आसान

4 अप्रैल को सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का धांसू प्रोमो अपलोड किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। 17वें सीजन के इस पहले प्रोमो में अमिताभ बच्चन एक मरीज के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जिसे पेट दर्द है। इस बीच, पेट दर्द से जूझ रहे बिग बी की मदद के लिए एक डॉक्टर आता है। बिग बी को चिढ़ाते हुए डॉक्टर कहते हैं कि वह सच छिपा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद दिग्गज अभिनेता घोषणा करते हैं कि केबीसी 17 के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू होंगे।

होस्ट बन फिर धमाका करेंगे अमिताभ बच्चन

इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, 'तैयार हो जाइए 14 अप्रैल से हॉट सीट पर आने के लिए। केबीसी के रजिस्ट्रेशन और हमारे एबी के सवाल शुरू होने वाले ही हैं।' जैसे ही मेकर्स ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 का प्रोमो शेयर किया है, दर्शक इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार सबके फेवरेट अमिताभ बच्चन इस शो के होस्ट होंगे।

कब-कहां देखने को मिलेगा KBC 17

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 का प्रीमियर 16 अगस्त, 2024 को हुआ और यह 11 मार्च, 2025 को खत्म हो गया था। आमिर खान, जुनैद खान, विद्या बालन, फराह खान, अभिषेक बच्चन जैसी कई हस्तियां अपने प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए शो में पहुंचे थे। अब इस सीजन में फिर से कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसकी डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

KBC 17 लेकर आ रहे हैं अमिताभ बच्चन, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें कब-कहां शुरू होगा नया सीजन

Bollywood NEWS

कौन बनेगा करोड़पति अपने नए सीजन के साथ वापस आ गया है। शो का पिछला सीजन 11 मार्च को खत्म हुआ था और उसके ठीक 24 दिन बाद, हिट रियलिटी शो के नए सीजन की घोषणा कर दी गई है। निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का धमाकेदार प्रोमो पोस्ट किया है, जिसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। खुशी की बात यह है कि 17वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन इसी महीने होने वाले हैं।

KBC 17 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा आसान

4 अप्रैल को सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का धांसू प्रोमो अपलोड किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। 17वें सीजन के इस पहले प्रोमो में अमिताभ बच्चन एक मरीज के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जिसे पेट दर्द है। इस बीच, पेट दर्द से जूझ रहे बिग बी की मदद के लिए एक डॉक्टर आता है। बिग बी को चिढ़ाते हुए डॉक्टर कहते हैं कि वह सच छिपा रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद दिग्गज अभिनेता घोषणा करते हैं कि केबीसी 17 के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू होंगे।

होस्ट बन फिर धमाका करेंगे अमिताभ बच्चन

इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, 'तैयार हो जाइए 14 अप्रैल से हॉट सीट पर आने के लिए। केबीसी के रजिस्ट्रेशन और हमारे एबी के सवाल शुरू होने वाले ही हैं।' जैसे ही मेकर्स ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 का प्रोमो शेयर किया है, दर्शक इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार सबके फेवरेट अमिताभ बच्चन इस शो के होस्ट होंगे।

कब-कहां देखने को मिलेगा KBC 17

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 का प्रीमियर 16 अगस्त, 2024 को हुआ और यह 11 मार्च, 2025 को खत्म हो गया था। आमिर खान, जुनैद खान, विद्या बालन, फराह खान, अभिषेक बच्चन जैसी कई हस्तियां अपने प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए शो में पहुंचे थे। अब इस सीजन में फिर से कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसकी डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/amitabh-bachchan-is-coming-with-kbc-17/article-16768

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.