- Hindi News
- देश विदेश
- दिल्ली के प्रशांत विहार में मिठाई की दुकान के पास स्कूटर में धमाका, सफेद पाउडर जैसी चीज मिली
दिल्ली के प्रशांत विहार में मिठाई की दुकान के पास स्कूटर में धमाका, सफेद पाउडर जैसी चीज मिली
JAGRAN DESK
By दैनिक जागरण
On
देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर है। प्रशांत विहार इलाके में मिठाई की दुकान के पास एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी मौके पहुंच गए हैं।
देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनी गई है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11.48 बजे पुलिस को प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि मिठाई की दुकान के पास एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है।
अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर सफेद पाउडर जैसी चीज मिलने की सूचना है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, इसके बाद ही स्पष्ट होगा।
सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में 20 अक्तूबर को हुआ था धमाका
इससे पहले, रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में ही 20 अक्तूबर को धमाका हुआ था। सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में यह धमाका हुआ था। सुबह में हुए धमाके के बाद ही आसपास के कई लोगों की नींद खुली। धमाका इतना जोरदार था कि करीब एक से दो किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई थी। आसपास के क्षेत्रों में 10 मिनट तक धुआं छाया रहा। कई गाड़ियों और दुकानों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
धमाके से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्कूल की दीवार में बड़ा होल हो गया था। बम धमाके में विस्फोटक का उपयोग किया गया था। घटनास्थल पर काफी मात्रा में सफेद पाउडर बिखरा मिला था।
विस्फोट के कारण स्कूल की बाउंड्री वॉल में छेद होने के साथ ही सीआरपीएफ स्कूल के सामने की दुकानों के खिड़की के शीशे और साइनबोर्ड भी टूट गए थे। धमाके के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) समेत केंद्रीय एजेंसियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान, साइट के पास एक सफेद पाउडर बिखरा हुआ पाया गया था।

Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2024 By दैनिक जागरण
दिल्ली के प्रशांत विहार में मिठाई की दुकान के पास स्कूटर में धमाका, सफेद पाउडर जैसी चीज मिली
JAGRAN DESK
देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनी गई है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11.48 बजे पुलिस को प्रशांत विहार इलाके से विस्फोट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि मिठाई की दुकान के पास एक स्कूटर में जोरदार धमाका हुआ है।
अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर सफेद पाउडर जैसी चीज मिलने की सूचना है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, इसके बाद ही स्पष्ट होगा।
सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में 20 अक्तूबर को हुआ था धमाका
इससे पहले, रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में ही 20 अक्तूबर को धमाका हुआ था। सीआरपीएफ स्कूल की दीवार में यह धमाका हुआ था। सुबह में हुए धमाके के बाद ही आसपास के कई लोगों की नींद खुली। धमाका इतना जोरदार था कि करीब एक से दो किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई थी। आसपास के क्षेत्रों में 10 मिनट तक धुआं छाया रहा। कई गाड़ियों और दुकानों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
धमाके से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्कूल की दीवार में बड़ा होल हो गया था। बम धमाके में विस्फोटक का उपयोग किया गया था। घटनास्थल पर काफी मात्रा में सफेद पाउडर बिखरा मिला था।
विस्फोट के कारण स्कूल की बाउंड्री वॉल में छेद होने के साथ ही सीआरपीएफ स्कूल के सामने की दुकानों के खिड़की के शीशे और साइनबोर्ड भी टूट गए थे। धमाके के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) समेत केंद्रीय एजेंसियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान, साइट के पास एक सफेद पाउडर बिखरा हुआ पाया गया था।
विस्फोट के कारण स्कूल की बाउंड्री वॉल में छेद होने के साथ ही सीआरपीएफ स्कूल के सामने की दुकानों के खिड़की के शीशे और साइनबोर्ड भी टूट गए थे। धमाके के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) समेत केंद्रीय एजेंसियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान, साइट के पास एक सफेद पाउडर बिखरा हुआ पाया गया था।
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/an-explosive-white-powder-like-thing-was-found-in-a-scooter/article-4370
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.