30वें जन्मदिन से पहले द्वारिका पहुंचे अनंत अंबानी, पदयात्रा में भीड़ के बीच दिखा भक्तिमय अंदाज

JAGRAN DESK

अनंत अंबानी के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें अनंत सड़क पर पैदल चलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी द्वारका यात्रा पर निकले हैं।

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। शादी से लेकर हर तरह के ईवेंट्स में अनंत अंबानी का क्रेज देखने को मिलता है। अब अनंत अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि अनंत अंबानी द्वारका पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के लिए अनंत अंबानी पैदल चल रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि अनंत अंबानी कुछ लोगों से घिरे हैं और सड़क पर चल रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि अनंत अंबानी अपनी मन्नत मांगने के लिए द्वारकाधीश मंदिर में पैदल पहुंचकर माथा टेकेंगे। 

धार्मिक स्वभाव के हैं अनंत अंबानी

बता दें कि अनंत अंबानी भी अपनी मां और पिता की तरह भगवान में गहरा विश्वास रखते हैं। इससे पहले अनंत अपने परिवार के साथ प्रयागराज में हुए महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे। यहां पूरे परिवार के साथ अनंत अंबानी के फोटो और वीडियो सामने आए थे। अब प्रयागराज के बाद अनंत अंबानी एक और धार्मिक स्थान पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी द्वारका जा रहे हैं और यहां पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के चरणों में माथा टेकेंगे। पिछले साल अनंत अंबानी की शादी किसी ग्रांड ईवेंट से कम नहीं थी। इस शादी में दुनियाभर के दिग्गज लोग शामिल हुए थे। जिन्होंने अपनी मौजूदगी से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। 

141 किमी की पैदल यात्रा करेंगे अनंत अंबानी?

बता दें कि अनंत अंबानी के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें अनंत सड़क पर अपने लोगों के साथ पैदल चल रहे हैं। इन वीडियोज में दावा किया जा रहा है कि अनंत अंबानी जामनगर से द्वारका पैदल जा रहे हैं। करीब 141 किमी की पैदलयात्रा कर अनंत अंबानी द्वारका पहुंचेंगे और यहां माथा टेकेंगे। बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी ने इसको लेकर मन्नत मांगी थी। जिसके लिए उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत की है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि रोजाना 15-20 किमी का सफर कर लगभग 12 दिनों ये यात्रा समाप्त होगी। हालांकि अभी तक अंबानी परिवार की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Mar 2025 By दैनिक जागरण

30वें जन्मदिन से पहले द्वारिका पहुंचे अनंत अंबानी, पदयात्रा में भीड़ के बीच दिखा भक्तिमय अंदाज

JAGRAN DESK

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। शादी से लेकर हर तरह के ईवेंट्स में अनंत अंबानी का क्रेज देखने को मिलता है। अब अनंत अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि अनंत अंबानी द्वारका पहुंचे हैं। यहां पहुंचने के लिए अनंत अंबानी पैदल चल रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि अनंत अंबानी कुछ लोगों से घिरे हैं और सड़क पर चल रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि अनंत अंबानी अपनी मन्नत मांगने के लिए द्वारकाधीश मंदिर में पैदल पहुंचकर माथा टेकेंगे। 

धार्मिक स्वभाव के हैं अनंत अंबानी

बता दें कि अनंत अंबानी भी अपनी मां और पिता की तरह भगवान में गहरा विश्वास रखते हैं। इससे पहले अनंत अपने परिवार के साथ प्रयागराज में हुए महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे। यहां पूरे परिवार के साथ अनंत अंबानी के फोटो और वीडियो सामने आए थे। अब प्रयागराज के बाद अनंत अंबानी एक और धार्मिक स्थान पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी द्वारका जा रहे हैं और यहां पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के चरणों में माथा टेकेंगे। पिछले साल अनंत अंबानी की शादी किसी ग्रांड ईवेंट से कम नहीं थी। इस शादी में दुनियाभर के दिग्गज लोग शामिल हुए थे। जिन्होंने अपनी मौजूदगी से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। 

141 किमी की पैदल यात्रा करेंगे अनंत अंबानी?

बता दें कि अनंत अंबानी के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिनमें अनंत सड़क पर अपने लोगों के साथ पैदल चल रहे हैं। इन वीडियोज में दावा किया जा रहा है कि अनंत अंबानी जामनगर से द्वारका पैदल जा रहे हैं। करीब 141 किमी की पैदलयात्रा कर अनंत अंबानी द्वारका पहुंचेंगे और यहां माथा टेकेंगे। बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी ने इसको लेकर मन्नत मांगी थी। जिसके लिए उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत की है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि रोजाना 15-20 किमी का सफर कर लगभग 12 दिनों ये यात्रा समाप्त होगी। हालांकि अभी तक अंबानी परिवार की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/anant-ambani-who-reached-dwarka-before-the-30th-birthday-showed/article-15882

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.