- Hindi News
- देश विदेश
- दिल्ली-एनसीआर में AQI 500, 228 उड़ानें रद्द, मेसी पीएम मोदी से नहीं मिल पाए
दिल्ली-एनसीआर में AQI 500, 228 उड़ानें रद्द, मेसी पीएम मोदी से नहीं मिल पाए
National
जहरीली धुंध और कोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा गंभीर श्रेणी में, स्कूल और कोर्ट संचालन प्रभावित, अगले 6 दिन तक सुधार की संभावना कम।
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को वायु प्रदूषण ने गंभीर रूप धारण कर लिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी के 40 में से 27 निगरानी केंद्रों पर हवा ‘सीवियर’ श्रेणी में दर्ज की गई। वजीरपुर में AQI 500 तक पहुंच गया, जो अधिकतम सीमा मानी जाती है। CPCB का कहना है कि 500 से ऊपर के स्तर का रिकॉर्ड नहीं किया जाता।
घनी धुंध और कोहरे के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। सोमवार को 228 फ्लाइटें रद्द की गईं और 5 उड़ानें अन्य एयरपोर्ट पर डायवर्ट की गईं। 250 उड़ानों को देरी से उड़ान भरनी पड़ी। इसी वजह से अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने नहीं पहुंच सके। उनकी मुंबई से दिल्ली आने वाली चार्टर्ड फ्लाइट को कोहरे के कारण देरी हुई।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों में कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई ऑनलाइन करने का आदेश जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों और पक्षकारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की सलाह दी है। कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से जुड़ी याचिका की सुनवाई 17 दिसंबर तक के लिए टाल दी।
प्रदूषण का असर इंसान और जानवरों पर
सांपस, आंख और पेट संबंधी बीमारियों में वृद्धि हुई है। हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल्स एनजीओ के संस्थापक पशु चिकित्सक डॉ. संजय मोहपात्रा के अनुसार, पिछले डेढ़ महीने में 55 से 60 कुत्तों और बिल्लियों में फेफड़ों की गंभीर समस्या देखी गई है। वहीं लोकलसर्कल्स के सर्वे में सामने आया कि दिल्ली-एनसीआर के 82% लोगों के करीबी प्रदूषण से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।
सख्ती के बावजूद असर कम
सीएक्यूएम ने शनिवार को पहले ग्रैप-3 और फिर ग्रैप-4 लागू किया। ग्रैप-4 में 50% कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम, बीएस-4 वाहनों की एंट्री पर रोक, निर्माण कार्य बंद, स्कूलों में हाइब्रिड मोड, कचरा और ईंधन जलाने पर प्रतिबंध, डीजल जेनरेटर, आरएमसी प्लांट, स्टोन क्रशर, ईंट भट्टे और खनन पर रोक जैसी सख्ती की गई। बावजूद इसके, दिल्ली की हवा सुधार की बजाय गंभीर बनी रही।
एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (AQEWS) के अनुसार, अगले छह दिनों तक हवा खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे से कम होने के कारण प्रदूषक फैल नहीं पा रहे।शहर में प्रदूषण कम करने के लिए वाटर स्प्रे मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़क पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही, जिससे लोगों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए