आर्टेमिस-II मिशन ने रचा इतिहास: 56 साल बाद टूटा अपोलो-13 का रिकॉर्ड

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

4 लाख किमी से ज्यादा दूर पहुंचे एस्ट्रोनॉट्स, चांद की ग्रेविटी से होगी धरती वापसी

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के आर्टेमिस-II मिशन ने 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से 4 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तक पहुंच गए, जो इससे पहले 1970 के Apollo 13 mission के दौरान दर्ज किया गया था।

6 अप्रैल की रात भारतीय समयानुसार 11:26 बजे यह उपलब्धि दर्ज की गई, जब ओरियन स्पेसक्राफ्ट चांद के पीछे से गुजरते हुए पृथ्वी से लगभग 4,06,771 किलोमीटर दूर पहुंच गया। यह किसी भी मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन द्वारा तय की गई अब तक की सबसे अधिक दूरी है।

मिशन में कमांडर Reid Wiseman के साथ Christina Koch, Victor Glover और Jeremy Hansen शामिल हैं। इस मिशन की खास बात यह भी है कि पहली बार कोई महिला अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के इतने करीब पहुंची है।

मिशन के दौरान स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा से न्यूनतम 6,545 किलोमीटर की दूरी तक पहुंचा। इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद के अंधेरे हिस्से की फोटोग्राफी की और कई महत्वपूर्ण स्थलों का अध्ययन किया। यह अध्ययन भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नासा के अनुसार, यह मिशन केवल दूरी का रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में मानव जीवन के लिए आवश्यक ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ की जांच करना है। एजेंसी यह परखना चाहती है कि लंबी अवधि के मिशनों में इंसानों के लिए यह सिस्टम कितना सुरक्षित और प्रभावी है।

अब यह स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण का उपयोग करते हुए पृथ्वी की ओर लौट रहा है। इस प्रक्रिया को ‘स्लिंगशॉट इफेक्ट’ कहा जाता है, जिसमें चांद की ग्रेविटी यान को अतिरिक्त गति प्रदान करती है। यह तकनीक ईंधन की बचत के साथ सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करती है।

मौजूदा योजना के अनुसार, 11 अप्रैल को ओरियन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा और कुछ ही मिनटों बाद प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग करेगा। इसके बाद मिशन से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2026 By Nitin Trivedi

आर्टेमिस-II मिशन ने रचा इतिहास: 56 साल बाद टूटा अपोलो-13 का रिकॉर्ड

अंतराष्ट्रीय न्यूज

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के आर्टेमिस-II मिशन ने 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। इस मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से 4 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तक पहुंच गए, जो इससे पहले 1970 के Apollo 13 mission के दौरान दर्ज किया गया था।

6 अप्रैल की रात भारतीय समयानुसार 11:26 बजे यह उपलब्धि दर्ज की गई, जब ओरियन स्पेसक्राफ्ट चांद के पीछे से गुजरते हुए पृथ्वी से लगभग 4,06,771 किलोमीटर दूर पहुंच गया। यह किसी भी मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन द्वारा तय की गई अब तक की सबसे अधिक दूरी है।

मिशन में कमांडर Reid Wiseman के साथ Christina Koch, Victor Glover और Jeremy Hansen शामिल हैं। इस मिशन की खास बात यह भी है कि पहली बार कोई महिला अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के इतने करीब पहुंची है।

मिशन के दौरान स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा से न्यूनतम 6,545 किलोमीटर की दूरी तक पहुंचा। इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद के अंधेरे हिस्से की फोटोग्राफी की और कई महत्वपूर्ण स्थलों का अध्ययन किया। यह अध्ययन भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नासा के अनुसार, यह मिशन केवल दूरी का रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में मानव जीवन के लिए आवश्यक ‘लाइफ सपोर्ट सिस्टम’ की जांच करना है। एजेंसी यह परखना चाहती है कि लंबी अवधि के मिशनों में इंसानों के लिए यह सिस्टम कितना सुरक्षित और प्रभावी है।

अब यह स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण का उपयोग करते हुए पृथ्वी की ओर लौट रहा है। इस प्रक्रिया को ‘स्लिंगशॉट इफेक्ट’ कहा जाता है, जिसमें चांद की ग्रेविटी यान को अतिरिक्त गति प्रदान करती है। यह तकनीक ईंधन की बचत के साथ सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करती है।

मौजूदा योजना के अनुसार, 11 अप्रैल को ओरियन स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा और कुछ ही मिनटों बाद प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग करेगा। इसके बाद मिशन से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/artemis-ii-mission-created-history-apollo-13-record-broken-after-56-years/article-50408

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.