दिल्ली की महिलाओं के लिए अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, हर महीने खाते में आएंगे इतने हजार रुपये

JAGRAN DESK

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं दिल्ली की जनता के लिए दो बड़ी घोषणाएं करने आया हूं। दोनों घोषणाएं महिलाओं के लिए हैं। मैंने वादा किया था कि मैं हर महिला को 1,000 रुपये दूंगा। यह प्रस्ताव पारित हो गया।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए दो बड़ी घोषणाएं करने आया हूं। दोनों दिल्ली की महिलाओं के लिए हैं। मैंने वादा किया था कि हर महिला के अकाउंट में 1000 रुपये देंगे। दिल्ली की कैबिनेट ने इसे पास कर दिया है। ये योजना दिल्ली में लागू हो गयी है।

चुनाव बाद सरकार देगी 2100 रुपये

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए अब महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाओं के अकाउंट में पैसे आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को चुनाव के बाद 2100 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे। कल से 2100 रुपये प्रति माह के लिए पंजीकरण शुरू होगा। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने माना कि इस योजना का लाभ महिलाओं को अभी नहीं मिलेगा। चुनाव के बाद अगर उनकी पार्टी सरकार बनती है तो पैसे मिलेंगे।  

महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि पैसे कहां से आएंगे। फ्री बिजली जब मैं दे रहा था तो वे तब भी यही कहते थे। मैं जो बोलता हूं वो करता हूं। योजना लागू कर दिया लेकिन चुनाव के बाद अकाउंट में पैसे आएंगे। केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार से इसके लिए रजिस्ट्रेशन चालू होगा। ये रजिस्ट्रेशन 1000 रुपये का नहीं बल्कि 2100 रुपये लिए होगा। चुनाव के बाद आपके एकाउंट में 1000 रुपये नहीं बल्कि 2100 रुपये आएंगे। चुनाव जीतने बाद जब हमारी सरकार बनेगी तो महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 रुपये भेजे जाएंगे। बीजेपी वाले पूछे तो बता देना कि मेरा भाई जादूगर है। एक छड़ी घुमाएगा और पैसा ले आएगा।

जेल जाने से योजना लागू करने में देरी हुई

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मार्च में इस योजना की घोषणा की थी। सोच रहा था कि अप्रैल-मई में इसे लागू कर देंगे लेकिन मुझे जेल में भेज दिया। इसलिए देर  हो गयी। लोग कहते हैं कि इस इस योजना से दिल्ली की सरकार पर बोझ पड़ेगा। लेकिन मुझे लगता है कि इससे  बरकत होगी। महिलाओं का आशीर्वाद मिलेगा।

गोपाल राय ने कही ये बात

दिल्ली सरकार की 'महिला सम्मान योजना' पर मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह महिलाओं के लिए बहुत बड़ी घोषणा है। दिल्ली में इसे मार्च में बजट में पास किया गया था लेकिन इसे रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया गया। इसे रोकने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आज हमें एक बड़ी सफलता मिली जब कैबिनेट ने इस योजना को दिल्ली में लागू कर दिया। गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी की 20 राज्यों में सरकार है लेकिन वे मुफ्त बिजली नहीं देते, हम देते हैं। वे मुफ्त पानी नहीं देते, हम देते हैं। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Dec 2024 By दैनिक जागरण

दिल्ली की महिलाओं के लिए अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, हर महीने खाते में आएंगे इतने हजार रुपये

JAGRAN DESK

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए दो बड़ी घोषणाएं करने आया हूं। दोनों दिल्ली की महिलाओं के लिए हैं। मैंने वादा किया था कि हर महिला के अकाउंट में 1000 रुपये देंगे। दिल्ली की कैबिनेट ने इसे पास कर दिया है। ये योजना दिल्ली में लागू हो गयी है।

चुनाव बाद सरकार देगी 2100 रुपये

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए अब महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाओं के अकाउंट में पैसे आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को चुनाव के बाद 2100 रुपये प्रति महीने दिए जाएंगे। कल से 2100 रुपये प्रति माह के लिए पंजीकरण शुरू होगा। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने माना कि इस योजना का लाभ महिलाओं को अभी नहीं मिलेगा। चुनाव के बाद अगर उनकी पार्टी सरकार बनती है तो पैसे मिलेंगे।  

महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि पैसे कहां से आएंगे। फ्री बिजली जब मैं दे रहा था तो वे तब भी यही कहते थे। मैं जो बोलता हूं वो करता हूं। योजना लागू कर दिया लेकिन चुनाव के बाद अकाउंट में पैसे आएंगे। केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार से इसके लिए रजिस्ट्रेशन चालू होगा। ये रजिस्ट्रेशन 1000 रुपये का नहीं बल्कि 2100 रुपये लिए होगा। चुनाव के बाद आपके एकाउंट में 1000 रुपये नहीं बल्कि 2100 रुपये आएंगे। चुनाव जीतने बाद जब हमारी सरकार बनेगी तो महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 रुपये भेजे जाएंगे। बीजेपी वाले पूछे तो बता देना कि मेरा भाई जादूगर है। एक छड़ी घुमाएगा और पैसा ले आएगा।

जेल जाने से योजना लागू करने में देरी हुई

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मार्च में इस योजना की घोषणा की थी। सोच रहा था कि अप्रैल-मई में इसे लागू कर देंगे लेकिन मुझे जेल में भेज दिया। इसलिए देर  हो गयी। लोग कहते हैं कि इस इस योजना से दिल्ली की सरकार पर बोझ पड़ेगा। लेकिन मुझे लगता है कि इससे  बरकत होगी। महिलाओं का आशीर्वाद मिलेगा।

गोपाल राय ने कही ये बात

दिल्ली सरकार की 'महिला सम्मान योजना' पर मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह महिलाओं के लिए बहुत बड़ी घोषणा है। दिल्ली में इसे मार्च में बजट में पास किया गया था लेकिन इसे रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया गया। इसे रोकने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आज हमें एक बड़ी सफलता मिली जब कैबिनेट ने इस योजना को दिल्ली में लागू कर दिया। गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी की 20 राज्यों में सरकार है लेकिन वे मुफ्त बिजली नहीं देते, हम देते हैं। वे मुफ्त पानी नहीं देते, हम देते हैं। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/arvind-kejriwal-made-a-big-announcement-for-the-women-of/article-5303

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.