अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को लिखी चिट्ठी, संघ प्रमुख से पूछे ये सवाल

JAGRAN DESK

दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक है, इसी बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है. केजरीवाल ने इस चिट्ठी में संघ प्रमुख से बीजेपी को लेकर कई सवाल पूछे हैं. इस समय बीजेपी और आप के बीच वोटर्स लिस्ट को लेकर भी जंग चल रही है, पूर्व सीएम ने इस बात को लेकर भी प्रशन किए हैं.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है. केजरीवाल ने चिट्ठी के जरिए संघ प्रमुख मोहन भागवत से कई सवाल पूछे हैं. उन्होंने बीजेपी को लेकर भागवत से प्रश्न किए हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक है और आप से लेकर कांग्रेस और बीजेपी सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है. राजधानी में जीत दर्ज करने के लिए सभी एड़ी-चोटी का दम लगा रहे हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है और वोटर लिस्ट को लेकर दोनों के बीच जंग छिड़ी हुई है. केजरीवाल ने अब मोहन भागवत को चिट्ठी लिख चुनाव को लेकर सवाल पूछ डाले हैं.

केजरीवाल ने क्या सवाल पूछे?

  1. अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत से पहले सवाल पूछा कि बीजेपी ने पिछले दिनों में जो भी गलत किया क्या आरएसएस उसका समर्थन करती है?
  2. बीजेपी के नेता खुलकर पैसे बांट रहे हैं, क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है?
  3. बड़े स्तर पर दलित, पूर्वांचली के वोट काटे जा रहे हैं क्या आरएसएस का लगता है ये जनतंत्र के लिए सही है?
  4. क्या आरएसएस को नहीं लगता बीजेपी जनतंत्र को कमजोर कर रही है?

केजरीवाल ने इससे पहले भी मोहन भागवत से बीजेपी को लेकर सवाल पूछे थे. तीन महीने पहले भी उन्होंने संघ प्रमुख को चिट्ठी लिखी थी. उस समय पूर्व सीएम ने उन से पांच मुद्दों पर सवाल किए थे. केजरीवाल ने बीजेपी पर पार्टियों के नेताओं को तोड़ने, भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कराने को लेकर प्रश्न किए थे.

केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाए आरोप

अरविंद केजरीवाल और बीजेपी एक दूसरे पर वोटर्स लिस्ट को लेकर आरोप लगा रहे हैं. केजरीवाल ने इससे पहले कहा कि बीजेपी दिल्ली में वोट कटवा रही है. जो सही मतदाता हैं, उनके वोट काटने की साजिश की जा रही है. साथ ही पूर्व सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में इनका (बीजेपी का) ऑपरेशन लोटस 15 दिसंबर से चल रहा है. इन 15 दिनों में इन्होंने लगभग 5000 वोटों को डिलीट करने और 7500 वोटों को जोड़ने के लिए आवेदन किया है.

बीजेपी ने भी किया पलटवार

बीजेपी ने भी आप पर निशाना साधा है. बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 2014 में जब चुनाव हुए थे तब दिल्ली में वोटर्स की संख्या 1 करोड़ 19 लाख थी. इसके बाद 2015 में यह संख्या बढ़कर 1 करोड़ 33 लाख हो गई है. बढ़े हुए 14 लाख लोगों को कौन लाया और कहां से आए इसका कोई जवाब नहीं है.

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए 70 की 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. सीएम आतिशी कालकाजी से चुनाव लड़ रही हैं और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से मैदान में उतरे हैं. वहीं, दूसरी तरफ अभी बीजेपी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jan 2025 By दैनिक जागरण

अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को लिखी चिट्ठी, संघ प्रमुख से पूछे ये सवाल

JAGRAN DESK

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है. केजरीवाल ने चिट्ठी के जरिए संघ प्रमुख मोहन भागवत से कई सवाल पूछे हैं. उन्होंने बीजेपी को लेकर भागवत से प्रश्न किए हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक है और आप से लेकर कांग्रेस और बीजेपी सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है. राजधानी में जीत दर्ज करने के लिए सभी एड़ी-चोटी का दम लगा रहे हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच वार-पलटवार का सिलसिला जारी है और वोटर लिस्ट को लेकर दोनों के बीच जंग छिड़ी हुई है. केजरीवाल ने अब मोहन भागवत को चिट्ठी लिख चुनाव को लेकर सवाल पूछ डाले हैं.

केजरीवाल ने क्या सवाल पूछे?

  1. अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत से पहले सवाल पूछा कि बीजेपी ने पिछले दिनों में जो भी गलत किया क्या आरएसएस उसका समर्थन करती है?
  2. बीजेपी के नेता खुलकर पैसे बांट रहे हैं, क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है?
  3. बड़े स्तर पर दलित, पूर्वांचली के वोट काटे जा रहे हैं क्या आरएसएस का लगता है ये जनतंत्र के लिए सही है?
  4. क्या आरएसएस को नहीं लगता बीजेपी जनतंत्र को कमजोर कर रही है?

केजरीवाल ने इससे पहले भी मोहन भागवत से बीजेपी को लेकर सवाल पूछे थे. तीन महीने पहले भी उन्होंने संघ प्रमुख को चिट्ठी लिखी थी. उस समय पूर्व सीएम ने उन से पांच मुद्दों पर सवाल किए थे. केजरीवाल ने बीजेपी पर पार्टियों के नेताओं को तोड़ने, भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कराने को लेकर प्रश्न किए थे.

केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाए आरोप

अरविंद केजरीवाल और बीजेपी एक दूसरे पर वोटर्स लिस्ट को लेकर आरोप लगा रहे हैं. केजरीवाल ने इससे पहले कहा कि बीजेपी दिल्ली में वोट कटवा रही है. जो सही मतदाता हैं, उनके वोट काटने की साजिश की जा रही है. साथ ही पूर्व सीएम ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में इनका (बीजेपी का) ऑपरेशन लोटस 15 दिसंबर से चल रहा है. इन 15 दिनों में इन्होंने लगभग 5000 वोटों को डिलीट करने और 7500 वोटों को जोड़ने के लिए आवेदन किया है.

बीजेपी ने भी किया पलटवार

बीजेपी ने भी आप पर निशाना साधा है. बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 2014 में जब चुनाव हुए थे तब दिल्ली में वोटर्स की संख्या 1 करोड़ 19 लाख थी. इसके बाद 2015 में यह संख्या बढ़कर 1 करोड़ 33 लाख हो गई है. बढ़े हुए 14 लाख लोगों को कौन लाया और कहां से आए इसका कोई जवाब नहीं है.

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए 70 की 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. सीएम आतिशी कालकाजी से चुनाव लड़ रही हैं और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से मैदान में उतरे हैं. वहीं, दूसरी तरफ अभी बीजेपी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/arvind-kejriwal-wrote-a-letter-to-mohan-bhagwat-and-asked/article-6746

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.