राष्ट्रपति चुनाव जीतते ही ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की बात, यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई चर्चा

JAGRAN DESK

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है और चुनाव के बाद से उन्होंने 70 से अधिक विश्व नेताओं से बात की है, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी हैं।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में जारी जंग को खत्म करने और अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ट्रंप ने हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है और चुनाव के बाद से उन्होंने 70 से अधिक विश्व नेताओं से बात की है, जिनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी शामिल हैं।

ट्रंप ने पुतिन से क्या कहा?

'वाशिंगटन पोस्ट' की एक विशेष रिपोर्ट में बताया गया कि ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बातचीत का मुख्य मुद्दा यूरोप महाद्वीप में शांति और यूक्रेन युद्ध का समाधान था। ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेन में युद्ध को और बढ़ने से रोकने की अपील की और इस मुद्दे पर तुरंत समाधान के लिए आगामी बातचीत में शामिल होने की अपनी रुचि जताई। एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने इस बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से यह भी कहा कि वे रूस के आक्रमण के कारण यूक्रेन में किसी नए संकट के साथ व्हाइट हाउस में प्रवेश नहीं करना चाहते।

ट्रंप के रिजॉर्ट से हुई बातचीत

इस बातचीत के बारे में यूक्रेन को सूचित किया गया है। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार, ट्रंप ने पुतिन को यूरोप में अमेरिका की बड़ी सैन्य मौजूदगी की याद दिलाई और युद्ध को बढ़ने से रोकने के लिए उन्हें सलाह दी। यह बातचीत फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के रिजॉर्ट से की गई थी। इस बीच, ट्रंप के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने बताया कि वे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य विश्व नेताओं के बीच हुई निजी बातचीत के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। चेउंग ने यह भी कहा कि ट्रंप ने ऐतिहासिक चुनाव में निर्णायक जीत हासिल की है और दुनिया भर के नेता जानते हैं कि अमेरिका विश्व मंच पर अपना वर्चस्व स्थापित करेगा। यही कारण है कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए ट्रंप के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि 20 जनवरी 2025 को ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Nov 2024 By दैनिक जागरण

राष्ट्रपति चुनाव जीतते ही ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की बात, यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई चर्चा

JAGRAN DESK

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में जारी जंग को खत्म करने और अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ट्रंप ने हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है और चुनाव के बाद से उन्होंने 70 से अधिक विश्व नेताओं से बात की है, जिनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी शामिल हैं।

ट्रंप ने पुतिन से क्या कहा?

'वाशिंगटन पोस्ट' की एक विशेष रिपोर्ट में बताया गया कि ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बातचीत का मुख्य मुद्दा यूरोप महाद्वीप में शांति और यूक्रेन युद्ध का समाधान था। ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेन में युद्ध को और बढ़ने से रोकने की अपील की और इस मुद्दे पर तुरंत समाधान के लिए आगामी बातचीत में शामिल होने की अपनी रुचि जताई। एक पूर्व अमेरिकी अधिकारी ने इस बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से यह भी कहा कि वे रूस के आक्रमण के कारण यूक्रेन में किसी नए संकट के साथ व्हाइट हाउस में प्रवेश नहीं करना चाहते।

ट्रंप के रिजॉर्ट से हुई बातचीत

इस बातचीत के बारे में यूक्रेन को सूचित किया गया है। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार, ट्रंप ने पुतिन को यूरोप में अमेरिका की बड़ी सैन्य मौजूदगी की याद दिलाई और युद्ध को बढ़ने से रोकने के लिए उन्हें सलाह दी। यह बातचीत फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के रिजॉर्ट से की गई थी। इस बीच, ट्रंप के संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने बताया कि वे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य विश्व नेताओं के बीच हुई निजी बातचीत के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। चेउंग ने यह भी कहा कि ट्रंप ने ऐतिहासिक चुनाव में निर्णायक जीत हासिल की है और दुनिया भर के नेता जानते हैं कि अमेरिका विश्व मंच पर अपना वर्चस्व स्थापित करेगा। यही कारण है कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए ट्रंप के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि 20 जनवरी 2025 को ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/as-soon-as-he-won-the-presidential-election-trump-spoke/article-3241

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.