राष्ट्रपति के देश छोड़कर भागते ही अमेरिका ने सीरिया पर बरसाए बम, जानिए कौन रहा निशाने पर? US ने हमले की बताई वजह

JAGRAN DESK

अमेरिका ने सीरिया पर कई जगहों पर हवाई हमले किए हैं। ये हमले राष्ट्रपति बशर अल-असद के देश छोड़कर भाग जाने के बाद किए गए हैं। अमेरिका ने सीरिया पर किए गए हवाई हमले की वजह भी बताई है।

सीरियाई विद्रोहियों ने देश की राजधानी दमिश्क और राष्ट्रपति बशर अल-असद के आलीशान महल पर कब्जा कर लिया है। 59 वर्षीय तानाशाही राष्ट्रपति बशर अल-असद युद्ध प्रभावित देश सीरिया को छोड़कर मॉस्को पहुंच गए। जहां उन्हें रूस द्वारा शरण दी गई है। वहीं, अमेरिका ने विद्रोहियों के कब्जे के बीच सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के ठिकानों पर कई हवाई हमले किए हैं।

ISIS को उभरने से रोकना अमेरिका का मकसद

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने रविवार को मध्य सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर दर्जनों हवाई हमले किए। इन अमेरिकी हवाई हमलों का उद्देश्य युद्धग्रस्त देश में इस्लामिक स्टेट के फिर से उभरने को रोकना है।

75 से अधिक किए गए हवाई हमले

इस ऑपरेशन में B-52, F-15 और A-10 सहित कई अमेरिकी वायु सेना के बलों का उपयोग करके 75 से अधिक टार्गेट पर हमला किया गया है। सीरिया में ISIS के बढ़ते वर्चस्व को रोकने के लिए अमेरिका आगे भी हमला जारी रखेगा।

ISIS को मिलेगा करारा जवाब- US

जनरल माइकल एरिक कुरिल्ला ने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि हम ISIS को पुनः संगठित होने और सीरिया में वर्तमान स्थिति का लाभ उठाने की अनुमति नहीं देंगे।' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'सीरिया में सभी संगठनों को पता होना चाहिए कि यदि वे किसी भी तरह से ISIS के साथ साझेदारी करते हैं या उसका समर्थन करते हैं तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे।

अमरेका ने एक्स पर बताई ISIS पर हमले की वजह

विद्रोहियों ने जेल में घुस कर कैदियों को रिहा कराया

राष्ट्रपति के देश छोड़कर भागते ही सीरिया में विद्रोहियों ने सैकड़ों कैदियों को रिहा कर दिया, जो असद के शासन के दौरान दशकों तक जेल में बंद रहे थे। जश्न के इस माहौल में कुछ लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ भी की।

राष्ट्रपति असद और उनके परिवार की तोड़ी गईं मूर्तियां

विद्रोहियों द्वारा कर्फ्यू घोषित किए जाने से पहले शहर के लोग जरूरी सामान लेकर चले गए। सीरिया के विभिन्न हिस्सों में असद और उनके परिवार के पोस्टर, बैनर और मूर्तियों को गिरा दिया गया और उन पर तोड़फोड़ भी की गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Dec 2024 By दैनिक जागरण

राष्ट्रपति के देश छोड़कर भागते ही अमेरिका ने सीरिया पर बरसाए बम, जानिए कौन रहा निशाने पर? US ने हमले की बताई वजह

JAGRAN DESK

सीरियाई विद्रोहियों ने देश की राजधानी दमिश्क और राष्ट्रपति बशर अल-असद के आलीशान महल पर कब्जा कर लिया है। 59 वर्षीय तानाशाही राष्ट्रपति बशर अल-असद युद्ध प्रभावित देश सीरिया को छोड़कर मॉस्को पहुंच गए। जहां उन्हें रूस द्वारा शरण दी गई है। वहीं, अमेरिका ने विद्रोहियों के कब्जे के बीच सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के ठिकानों पर कई हवाई हमले किए हैं।

ISIS को उभरने से रोकना अमेरिका का मकसद

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने रविवार को मध्य सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर दर्जनों हवाई हमले किए। इन अमेरिकी हवाई हमलों का उद्देश्य युद्धग्रस्त देश में इस्लामिक स्टेट के फिर से उभरने को रोकना है।

75 से अधिक किए गए हवाई हमले

इस ऑपरेशन में B-52, F-15 और A-10 सहित कई अमेरिकी वायु सेना के बलों का उपयोग करके 75 से अधिक टार्गेट पर हमला किया गया है। सीरिया में ISIS के बढ़ते वर्चस्व को रोकने के लिए अमेरिका आगे भी हमला जारी रखेगा।

ISIS को मिलेगा करारा जवाब- US

जनरल माइकल एरिक कुरिल्ला ने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि हम ISIS को पुनः संगठित होने और सीरिया में वर्तमान स्थिति का लाभ उठाने की अनुमति नहीं देंगे।' इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'सीरिया में सभी संगठनों को पता होना चाहिए कि यदि वे किसी भी तरह से ISIS के साथ साझेदारी करते हैं या उसका समर्थन करते हैं तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे।

अमरेका ने एक्स पर बताई ISIS पर हमले की वजह

विद्रोहियों ने जेल में घुस कर कैदियों को रिहा कराया

राष्ट्रपति के देश छोड़कर भागते ही सीरिया में विद्रोहियों ने सैकड़ों कैदियों को रिहा कर दिया, जो असद के शासन के दौरान दशकों तक जेल में बंद रहे थे। जश्न के इस माहौल में कुछ लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ भी की।

राष्ट्रपति असद और उनके परिवार की तोड़ी गईं मूर्तियां

विद्रोहियों द्वारा कर्फ्यू घोषित किए जाने से पहले शहर के लोग जरूरी सामान लेकर चले गए। सीरिया के विभिन्न हिस्सों में असद और उनके परिवार के पोस्टर, बैनर और मूर्तियों को गिरा दिया गया और उन पर तोड़फोड़ भी की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/as-soon-as-the-president-fled-the-country-america-bombed/article-5036

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.