'राजीव गांधी के लिए ऐसा बयान कोई सिरफिरा ही दे सकता है', मणिशंकर अय्यर पर अशोक गहलोत का तीखा हमला

JAGRAN DESK

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मणिशंकर अय्यर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अय्यर को सिरफिरा तक कह डाला।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपने पार्टी के सहयोगी मणिशंकर अय्यर पर जमकर निशाना साधा और उन्हें ‘सिरफिरा’ (पागल व्यक्ति) तक कह डाला। अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मणिशंकर अय्यर की निंदा की और कहा कि यह बयान अय्यर की ‘हताशा’ की पराकाष्ठा को दर्शाता है। 

मणिशंकर अय्यर पर बरसे गहलोत

अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि जिस रूप से राजीव गांधी के बारे में अचानक टिप्पणियां (अय्यर की टिप्पणी) की गयी हैं, वह हताशा की पराकाष्ठा हैं। इतनी हताशा में व्यक्ति क्या बोलता है, उसको खुद को ही समझ में नहीं आता। राजीव गांधी ने दुनिया के मुल्कों में भारत का मान बढ़ाया। गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में जो कानून पारित किए गए वे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिख गए और उस व्यक्ति के बारे में टिप्पणियों की जितनी निंदा की जाए कम है।

मणिशंकर अय्यर ने दिया था ये बयान

बता दें कि बीजेपी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें मणिशंकर अय्यर को यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि राजीव गांधी को इंग्लैंड में शैक्षणिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, “जो व्यक्ति (राजीव गांधी) हवाई जहाज का पायलट था और दो बार विफल रहा, वह प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है? 

कैम्ब्रिज में फेल होना बहुत ही मुश्किलः अय्यर

इंटरव्यू में अय्यर यह कहते सुने जा सकते हैं कि कैम्ब्रिज में फेल होना बहुत ही मुश्किल है। कैम्ब्रिज में प्रथम श्रेणी में पास होना आसान है लेकिन फेल होना मुश्किल। मैं उनके साथ पढ़ा था। क्योंकि यूनिर्वसिटी अपनी छवि बरकरार रखने के लिए कोशिश करती है। कम से कम लोग पास तो जाए। लेकिन इसके बावजूद राजीव फेल हो गए। अय्यर ने दिवंगत राजीव गांधी की भारत के प्रधानमंत्री बनने की योग्यता पर भी सवाल उठाया।

राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

इंटरव्यू में उन्होंने ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी ज़िक्र किया। साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि राहुल गांधी कैसे काम करते हैं और कैसे निर्णय लेते हैं। उन्होंने कहा मैं उनके परिवार के इतिहास को जानता हूं। इससे मुझे लगता है कि वे शुरू में अक्षम लग सकते हैं, लेकिन जब वे चुनौतियों का सामना करते हैं और अपनी क्षमता दिखाते हैं तो बदलाव आता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Mar 2025 By दैनिक जागरण

'राजीव गांधी के लिए ऐसा बयान कोई सिरफिरा ही दे सकता है', मणिशंकर अय्यर पर अशोक गहलोत का तीखा हमला

JAGRAN DESK

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपने पार्टी के सहयोगी मणिशंकर अय्यर पर जमकर निशाना साधा और उन्हें ‘सिरफिरा’ (पागल व्यक्ति) तक कह डाला। अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मणिशंकर अय्यर की निंदा की और कहा कि यह बयान अय्यर की ‘हताशा’ की पराकाष्ठा को दर्शाता है। 

मणिशंकर अय्यर पर बरसे गहलोत

अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि जिस रूप से राजीव गांधी के बारे में अचानक टिप्पणियां (अय्यर की टिप्पणी) की गयी हैं, वह हताशा की पराकाष्ठा हैं। इतनी हताशा में व्यक्ति क्या बोलता है, उसको खुद को ही समझ में नहीं आता। राजीव गांधी ने दुनिया के मुल्कों में भारत का मान बढ़ाया। गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में जो कानून पारित किए गए वे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिख गए और उस व्यक्ति के बारे में टिप्पणियों की जितनी निंदा की जाए कम है।

मणिशंकर अय्यर ने दिया था ये बयान

बता दें कि बीजेपी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें मणिशंकर अय्यर को यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि राजीव गांधी को इंग्लैंड में शैक्षणिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, “जो व्यक्ति (राजीव गांधी) हवाई जहाज का पायलट था और दो बार विफल रहा, वह प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है? 

कैम्ब्रिज में फेल होना बहुत ही मुश्किलः अय्यर

इंटरव्यू में अय्यर यह कहते सुने जा सकते हैं कि कैम्ब्रिज में फेल होना बहुत ही मुश्किल है। कैम्ब्रिज में प्रथम श्रेणी में पास होना आसान है लेकिन फेल होना मुश्किल। मैं उनके साथ पढ़ा था। क्योंकि यूनिर्वसिटी अपनी छवि बरकरार रखने के लिए कोशिश करती है। कम से कम लोग पास तो जाए। लेकिन इसके बावजूद राजीव फेल हो गए। अय्यर ने दिवंगत राजीव गांधी की भारत के प्रधानमंत्री बनने की योग्यता पर भी सवाल उठाया।

राहुल गांधी को लेकर कही ये बात

इंटरव्यू में उन्होंने ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का भी ज़िक्र किया। साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि राहुल गांधी कैसे काम करते हैं और कैसे निर्णय लेते हैं। उन्होंने कहा मैं उनके परिवार के इतिहास को जानता हूं। इससे मुझे लगता है कि वे शुरू में अक्षम लग सकते हैं, लेकिन जब वे चुनौतियों का सामना करते हैं और अपनी क्षमता दिखाते हैं तो बदलाव आता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/ashok-gehlots-sharp-attack-on-mani-shankar-iyer-can-only/article-12903

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.