एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर बन कर तैयार, PM मोदी 15 जनवरी को करेंगे लोकार्पण, जानिए सब कुछ

Dharm Desk

महाराष्ट्र में नवी मुंबई के खारघर में पिछले 12 सालों से बन रहा इस्कॉन मंदिर आखिरकार बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है. कुल 9 एकड़ में फैला यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है. पीएम मोदी 15 जनवरी को मंदिर का लोकार्पण करेंगे. उससे पहले जानें मंदिर के बारे में सब कुछ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले 15 जनवरी को महाराष्ट्र में बन कर तैयार एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का लोकार्पण करने वाले हैं. नवी मुंबई के खारघर में पिछले 12 सालों से बन रहा इस्कॉन मंदिर आखिरकार बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है. भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित इस भव्य मंदिर का नाम श्री श्री राधा मदन मोहन जी मंदिर रखा गया है. यह 9 एकड़ में फैला एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है.

इस मंदिर का उद्घाटन समारोह 9 जनवरी से ही शुरू हो चुका है जो 15 जनवरी को पीएम मोदी द्वारा लोकार्पण तक चलेगा. मंदिर के लोकार्पण से पहले 1 सप्ताह का विशेष धार्मिक कार्यक्रम और यज्ञ अनुष्ठान किया जा रहा है. मंदिर के ट्रस्टी और हेड डॉक्टर सूरदास प्रभु ने बताया कि पीएम मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करने के साथ-साथ सांस्कृतिक सेंटर और वैदिक म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे. लोकार्पण के पहले टीवी9 ने इस मंदिर को लेकर खास रिपोर्ट तैयार की है. आईए जानते हैं…

पहला मंदिर जहां होगा प्रभु पाद जी का मेमोरियल

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में खारघर में सेक्टर 23 में स्थित इस मंदिर को बनाने में कुल 12 साल लगे हैं. ये भव्य मंदिर सफेद और भूरे संगमरमर के खास पत्थरों से बनाया गया है. पीएम मोदी ने इससे पहले 12 अक्टूबर 2024 को मंदिर का दौरा किया था. संगमरमर से बना इस मंदिर को 200 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. मंदिर का दरबार भगवान श्रीकृष्ण की कई लीलाओं के 3D तस्वीरों से सजा है जिसका उद्घाटन पीएम मोदी 15 जनवरी को करेंगे.

वहीं, दशावतार मंदिर के दरवाजे कई किलो चांदी से बने हैं. दरवाजों पर गदा,शंख,चक्र और ध्वजा की सुनहरी प्रतिमा उकेरी गई है. इस मंदिर का निर्माण ग्लोरी ऑफ महाराष्ट्र परियोजना के तहत किया गया है. इस्कॉन मंदिर के संस्थापक श्रील प्रभुपाद जी के 3 विग्रह,उनके देश विदेश के अनुयायियों के विग्रह,उनके फोटो, उनकी किताबों का एक मेमोरियल भी बनाया गया है. पूरी दुनिया में इस्कॉन के करीब 800 मंदिर है लेकिन नवी मुंबई का ये मंदिर इकलौता मंदिर होगा जिसमें उनके संस्थापक प्रभु पाद जी का मेमोरियल बनाया गया है.

मंदिर में और क्या-क्या संरचनाएं हैं जानिए

  • दशावतार मंदिर के सामने विशाल बागिचा, जिसमें फव्वारे और बहुत ही सुन्दर लाइटिंग की गई है.
  • मुख्य मंदिर और उसकी छतों पर कलाकृतियों को सफेद, सुनहरे और गुलाबी रंगों से सजाया गया है.
  • अंतर्राष्ट्रीय गेस्ट हाउस
  • नौका उत्सव के लिए विशाल तालाब
  • वैदिक शिक्षा कॉलेज की लाइब्रेरी
  • विशालाकार प्रसादम हॉल
  • आयुर्वेदिक हिलिंग सेंटर, जहां आयुर्वेद, योगाभ्यास और मंत्राभ्यास आदि करवाया जाएगा.
  • शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां, जहां भगवान श्रीकृष्ण के पसंदीदा व्यंजन परोसे जाएंगे.

इस मंदिर में 3 हजार भक्तो के एकसाथ बैठने की व्यवथा की गई है. इस ऑडिटोरियम में कल्चरल इवेंट होते रहेंगे. मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी शामिल होंगे.

सूरदास प्रभु ने क्या कुछ कहा?

इस मंदिर के बारे में टीवी 9 से बात करते हुए मंदिर के ट्रस्टी और हेड डॉक्टर सूरदास प्रभु ने विस्तार में बताया की मंदिर नवी मुंबई क्षेत्र में अध्यात्म का नया केंद्र बनकर उभरेगा. उन्होंने बताया कि पीएम के आने से उन्हें और बल भी मिलता है जिस तरह की हाल ही में स्थिति देखी गई है. यहां लोग न सिर्फ भक्ति और भगवान की शरण में आएंगे बल्कि अपने अशांत मन को शांति करने के लिए सहारा लेंगे. सूरदास महाराज ने बताया कि बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर जो कायराना हमला हुआ, उसकी वो निंदा करते है. साथ ही उन्होंने बांग्लादेश को लेकर भारत सरकार की नीतियों का समर्थन भी किया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jan 2025 By दैनिक जागरण

एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर बन कर तैयार, PM मोदी 15 जनवरी को करेंगे लोकार्पण, जानिए सब कुछ

Dharm Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले 15 जनवरी को महाराष्ट्र में बन कर तैयार एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का लोकार्पण करने वाले हैं. नवी मुंबई के खारघर में पिछले 12 सालों से बन रहा इस्कॉन मंदिर आखिरकार बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है. भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित इस भव्य मंदिर का नाम श्री श्री राधा मदन मोहन जी मंदिर रखा गया है. यह 9 एकड़ में फैला एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है.

इस मंदिर का उद्घाटन समारोह 9 जनवरी से ही शुरू हो चुका है जो 15 जनवरी को पीएम मोदी द्वारा लोकार्पण तक चलेगा. मंदिर के लोकार्पण से पहले 1 सप्ताह का विशेष धार्मिक कार्यक्रम और यज्ञ अनुष्ठान किया जा रहा है. मंदिर के ट्रस्टी और हेड डॉक्टर सूरदास प्रभु ने बताया कि पीएम मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करने के साथ-साथ सांस्कृतिक सेंटर और वैदिक म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे. लोकार्पण के पहले टीवी9 ने इस मंदिर को लेकर खास रिपोर्ट तैयार की है. आईए जानते हैं…

पहला मंदिर जहां होगा प्रभु पाद जी का मेमोरियल

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में खारघर में सेक्टर 23 में स्थित इस मंदिर को बनाने में कुल 12 साल लगे हैं. ये भव्य मंदिर सफेद और भूरे संगमरमर के खास पत्थरों से बनाया गया है. पीएम मोदी ने इससे पहले 12 अक्टूबर 2024 को मंदिर का दौरा किया था. संगमरमर से बना इस मंदिर को 200 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. मंदिर का दरबार भगवान श्रीकृष्ण की कई लीलाओं के 3D तस्वीरों से सजा है जिसका उद्घाटन पीएम मोदी 15 जनवरी को करेंगे.

वहीं, दशावतार मंदिर के दरवाजे कई किलो चांदी से बने हैं. दरवाजों पर गदा,शंख,चक्र और ध्वजा की सुनहरी प्रतिमा उकेरी गई है. इस मंदिर का निर्माण ग्लोरी ऑफ महाराष्ट्र परियोजना के तहत किया गया है. इस्कॉन मंदिर के संस्थापक श्रील प्रभुपाद जी के 3 विग्रह,उनके देश विदेश के अनुयायियों के विग्रह,उनके फोटो, उनकी किताबों का एक मेमोरियल भी बनाया गया है. पूरी दुनिया में इस्कॉन के करीब 800 मंदिर है लेकिन नवी मुंबई का ये मंदिर इकलौता मंदिर होगा जिसमें उनके संस्थापक प्रभु पाद जी का मेमोरियल बनाया गया है.

मंदिर में और क्या-क्या संरचनाएं हैं जानिए

  • दशावतार मंदिर के सामने विशाल बागिचा, जिसमें फव्वारे और बहुत ही सुन्दर लाइटिंग की गई है.
  • मुख्य मंदिर और उसकी छतों पर कलाकृतियों को सफेद, सुनहरे और गुलाबी रंगों से सजाया गया है.
  • अंतर्राष्ट्रीय गेस्ट हाउस
  • नौका उत्सव के लिए विशाल तालाब
  • वैदिक शिक्षा कॉलेज की लाइब्रेरी
  • विशालाकार प्रसादम हॉल
  • आयुर्वेदिक हिलिंग सेंटर, जहां आयुर्वेद, योगाभ्यास और मंत्राभ्यास आदि करवाया जाएगा.
  • शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां, जहां भगवान श्रीकृष्ण के पसंदीदा व्यंजन परोसे जाएंगे.

इस मंदिर में 3 हजार भक्तो के एकसाथ बैठने की व्यवथा की गई है. इस ऑडिटोरियम में कल्चरल इवेंट होते रहेंगे. मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी शामिल होंगे.

सूरदास प्रभु ने क्या कुछ कहा?

इस मंदिर के बारे में टीवी 9 से बात करते हुए मंदिर के ट्रस्टी और हेड डॉक्टर सूरदास प्रभु ने विस्तार में बताया की मंदिर नवी मुंबई क्षेत्र में अध्यात्म का नया केंद्र बनकर उभरेगा. उन्होंने बताया कि पीएम के आने से उन्हें और बल भी मिलता है जिस तरह की हाल ही में स्थिति देखी गई है. यहां लोग न सिर्फ भक्ति और भगवान की शरण में आएंगे बल्कि अपने अशांत मन को शांति करने के लिए सहारा लेंगे. सूरदास महाराज ने बताया कि बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर जो कायराना हमला हुआ, उसकी वो निंदा करते है. साथ ही उन्होंने बांग्लादेश को लेकर भारत सरकार की नीतियों का समर्थन भी किया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/asias-second-largest-iskcon-temple-is-ready-pm-modi-will/article-7595

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.