अविमुक्तेश्वरानंद केस: शंकराचार्य ने कहा- मैं भाग नहीं रहा, सामना करूंगा

नेशनल न्यूज

On

महिला भक्त फूट-फूटकर रोई, शंकराचार्य ने समझाया- रोना तब जब गुरु गड़बड़ हो

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण के आरोपों की जांच तेज कर दी है। प्रयागराज पुलिस की टीम  दोपहर वाराणसी पहुंची और अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ की संभावना जताई। आवश्यकता पड़ने पर गिरफ्तारी भी हो सकती है।

शंकराचार्य ने सोमवार सुबह अपने वाराणसी आश्रम में वकीलों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं कहीं भाग नहीं रहा। पुलिस का सामना करूंगा। जिन छात्रों के यौन शोषण का आरोप है, वे हमारे गुरुकुल के नहीं हैं। जनता को यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है, इसलिए अन्य राज्य की पुलिस से जांच हो।”

महिला भक्त भावुक, शंकराचार्य ने समझाया

अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लेने आई एक महिला भावुक हो गई और फूट-फूटकर रो पड़ी। शंकराचार्य ने उसे समझाया, “रोना तब आता है जब गुरु गड़बड़ निकल जाए। किसी के षड्यंत्र पर रोने की जरूरत नहीं है।” उन्होंने महिला को आश्वस्त किया कि वे सत्य और धर्म के साथ खड़े हैं।

FIR और जांच 

24 जनवरी को आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों के साथ यौन शोषण हुआ। 8 फरवरी को उन्होंने स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में मामला दायर किया। 21 फरवरी को बच्चों के बयान रिकॉर्ड किए गए, और उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज हुई। इसमें अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2–3 अज्ञात लोग आरोपी बनाए गए हैं।

शंकराचार्य का कहना है कि आरोपित छात्र उनके गुरुकुल के नहीं हैं और जो घटना हुई, वह उनके नियंत्रण से बाहर है। उन्होंने मीडिया से कहा, “पुलिस का स्वागत है। हम पूरी तरह सहयोग करेंगे। गिरफ्तारी का कोई सवाल नहीं है। हम कहीं नहीं भाग रहे।”

संत समाज में प्रतिक्रियाएँ

अखिलेश यादव ने FIR को लेकर यूपी सरकार पर हमला बोला और कहा, “भाजपा ने सच्चे संतों का अपमान करके साबित कर दिया कि वह किसी की सगी नहीं है।”
सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने शंकराचार्य के आश्रम का दौरा किया और कहा कि गिरफ्तारी हुई तो विरोध करेंगे। यूथ कांग्रेस ने प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी।

संत समाज के वरिष्ठ नेताओं ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच की आवश्यकता पर बल दिया। महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद ने कहा, “संत सत्ता के साथ नहीं, सत्य के साथ रहता है। जांच किसी अन्य राज्य की पुलिस से हो।”

प्रयागराज पुलिस ने वाराणसी माघ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और वहां के रास्तों और इलाके का नक्शा तैयार किया। जांच के दौरान बच्चों की सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शंकराचार्य का कहना है कि न्यायालय और ईश्वर उनके साथ हैं और झूठ आखिरकार उजागर हो जाएगा।

---------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/avimukteshwarananda-case-shankaracharya-said-i-am-not-running-away/article-47011

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.