मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में स्मार्ट सिटी बन रही अयोध्या, सौर ऊर्जा और हरित विकास पर जोर

Jagran Desk

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों का ही परिणाम है कि अयोध्या का विकास स्मार्ट सिटी के तौर पर हो रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में ध्वजारोहण से पहले स्मार्ट सिटी में बदल रही है अयोध्या नगरी।

 अयोध्या में सोलर ऊर्जा समेत अन्य नवीकरणीय ऊर्जा का प्रयोग करके शहर को पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। शहर में सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम किया जा रहा है। शहर में 1200 सीसीटीवी लग रहे हैं जिससे संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। आने वाले कुछ ही बरसों में अयोध्या के विकास का परचम पूरी दुनिया में लहराएगा। आध्यात्मिक नगरी अयोध्या विकास के नए मानदंड स्थापित कर रही है।     
 
स्मार्ट सिटी बन रही है अयोध्या, नवीकरणीय ऊर्जा पर फोकस      
अयोध्या को सूर्यनगरी की पुरानी पहचान लौटाई जा सके इसके लिए धार्मिक विरासत, आधुनिक टेक्नोलॉजी, हरित ऊर्जा तथा सतत शहरी विकास का संगम अयोध्या को नए स्वरूप में आकार दे रहा है। म्यूजियम ऑफ टेंपल, ग्रीनफील्ड टाउनशिप, सौर ऊर्जा शहर, डिजिटल वर्चुअल दर्शन, वैदिक वन और जलवायु-सुरक्षा आधारित योजनाओं जैसी पहल ने अयोध्या को वैश्विक धार्मिक-पर्यटन, स्वास्थ्य-सुरक्षा और हरित विकास के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक आधार दिया है। उत्तर प्रदेश के 17 स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में अयोध्या पहले पायदान पर कब्जा किए हुए है। अयोध्या महायोजना 2031 के तहत अयोध्या को सौर ऊर्जा आधारित नगरी बनाई जा रही है। 
 
ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना पर आधारित विकास
अयोध्या को ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इसमें आधुनिकता और पर्यावरण दोनों को बराबर प्राथमिकता दी जा रही है। ये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के आधार पर हो रहा है। ‘नव्य अयोध्या’ योजना के अंतर्गत 550 एकड़ में विकसित हो रही यह हाईटेक टाउनशिप प्रदेश की सबसे उन्नत परियोजनाओं में से एक है। यहां अंडरग्राउंड ड्रेनेज, इलेक्ट्रिकल डक्ट जैसी अत्याधुनिक संरचनाओं पर 218 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। 200 एकड़ के हरित क्षेत्र के साथ ही सुपर-स्पेशियलिटी मेडिकल सेंटर, हाईटेक पार्क और वेलनेस हब विकसित किए जा रहे हैं, जो इस टाउनशिप को सतत, पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य उन्मुख स्मार्ट सिटी का स्वरूप प्रदान करेंगे।
 
सोलर सिटी अयोध्या कराएगी पुरातन वैभव का दर्शन
आध्यात्मिक शहर अयोध्या को हाईटेक सिटी बनाने का उद्देश्य व्यापक है। इससे विदेश से आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी साथ ही शहरवासियों को भी सुविधा होगी। उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2022 के तहत अयोध्या को मॉडल सोलर सिटी घोषित किया गया है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा सरयू किनारे दो गांवों में स्थापित 40 मेगावॉट क्षमता का यह संयंत्र 165 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर 30 साल की लीज पर संचालित है। यह प्लांट शहर की अनुमानित 198 मेगावॉट विद्युत मांग का 25-30% पूरा कर रहा है। यह पहल अयोध्या को ऊर्जा-स्वावलंबन एवं स्वच्छ ऊर्जा के व्यापक उपयोग की दिशा में अग्रणी मॉडल सिटी के रूप में स्थापित कर रही है। 
 
अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं से शहर का मिलेगा नया स्वरूप
अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा गठित ग्रीन फंड के माध्यम से 75 स्थलों पर 15,000 पौधरोपण की प्रक्रिया संचालित होगी, जिसमें मियावाकी तकनीक का भी उपयोग किया जाएगा। एडीए द्वारा टाटा पावर, रिलायंस और अडानी समूह के सहयोग से 13 सार्वजनिक स्थलों पर ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना का कार्य प्रगतिशील है। इनमें से 10 स्टेशन संचालित हैं, जबकि शेष 3 स्टेशनों को जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस तरह से अयोध्या नवीकरणीय ऊर्जा क क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/ayodhya-is-becoming-a-smart-city-under-the-direction-of/article-38205

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.