बांग्लादेशियों को नहीं मिलेगी होटलों में एंट्री… ऑल त्रिपुरा होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन का बड़ा ऐलान

JAGRAN DESK

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों के विरोध में त्रिपुरा के होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने बांग्लादेशी नागरिकों को सेवाएं देने से इनकार कर दिया है. यह फैसला अगरतला में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बीच लिया गया. पश्चिम बंगाल में भी इन होटलों ने यह फैसला लागू करने का ऐलान किया है.

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और भारतीय झंडे के प्रति को लेकर लगातार भारत के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ दिन पहले तो अगरतला और कोलकाता के दो अस्पतालों ने बांग्लादेशी नागरिकों के इलाज पर भी रोक लगा दी थी. इसी बीच सोमवार को त्रिपुरा होटल और रेस्टोरेंट्स ने भी एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अब बांग्लादेशियों को सेवाएं देने से किया इनकार कर दिया है.

यह फैसला राज्य के कई होटलों और रेस्टोरेंट्स के एक बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाली ‘ऑल त्रिपुरा होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन’ ने लिया है. इस फैसले की घोषणा उस समय की गई जब त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. इतना ही नहीं बल्कि इस एसोसिएशन ने कोलकाता के होटलों में भी यह फैसला लागू किया है.

त्रिपुरा होटल एसोसिएशन ने उठाया बड़ा कदम

त्रिपुरा होटल एसोसिएशन का यह कदम बांगलादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते हमलों और हिंसा को लेकर बढ़ती तवज्जो का हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह प्रतिबंध कितने समय तक जारी रहेगा. एसोसिएशन ने यह भी बताया कि इस निर्णय के बाद, पश्चिम बंगाल में स्थित होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने भी बैठक के बाद बांगलादेशी नागरिकों को सेवाएं न देने का निर्णय लिया है.

दोनों देशों के बीच रिश्तों में बढ़ता तनाव

त्रिपुरा के होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन का यह निर्णय दोनों देशों के बीच रिश्तों में बढ़ते तनाव को दिखाता है. बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा और धार्मिक उत्पीड़न की घटनाओं ने दोनों देशों के बीच स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया है. इस बीच, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में इस फैसले का असर देखने को मिल सकता है, हालांकि बांगलादेशी पर्यटकों के आने से संबंधित भविष्य के फैसलों को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

अगरतला में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध

अगरतला में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने बांगलादेशी सहायक उच्चायोग के पास रैली निकाली, जिसमें 50 से अधिक प्रदर्शनकारी परिसर में घुस गए. इस घटनाक्रम ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चिंता का माहौल बना दिया. वहीं भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस उल्लंघन की निंदा की. MEA ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी कूटनीतिक और कंसुलर संपत्तियों की सुरक्षा हमेशा सुनिश्चित की जानी चाहिए और बांगलादेश के मिशनों की सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Dec 2024 By दैनिक जागरण

बांग्लादेशियों को नहीं मिलेगी होटलों में एंट्री… ऑल त्रिपुरा होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन का बड़ा ऐलान

JAGRAN DESK

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और भारतीय झंडे के प्रति को लेकर लगातार भारत के कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ दिन पहले तो अगरतला और कोलकाता के दो अस्पतालों ने बांग्लादेशी नागरिकों के इलाज पर भी रोक लगा दी थी. इसी बीच सोमवार को त्रिपुरा होटल और रेस्टोरेंट्स ने भी एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने अब बांग्लादेशियों को सेवाएं देने से किया इनकार कर दिया है.

यह फैसला राज्य के कई होटलों और रेस्टोरेंट्स के एक बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाली ‘ऑल त्रिपुरा होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन’ ने लिया है. इस फैसले की घोषणा उस समय की गई जब त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. इतना ही नहीं बल्कि इस एसोसिएशन ने कोलकाता के होटलों में भी यह फैसला लागू किया है.

त्रिपुरा होटल एसोसिएशन ने उठाया बड़ा कदम

त्रिपुरा होटल एसोसिएशन का यह कदम बांगलादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते हमलों और हिंसा को लेकर बढ़ती तवज्जो का हिस्सा माना जा रहा है. हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह प्रतिबंध कितने समय तक जारी रहेगा. एसोसिएशन ने यह भी बताया कि इस निर्णय के बाद, पश्चिम बंगाल में स्थित होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने भी बैठक के बाद बांगलादेशी नागरिकों को सेवाएं न देने का निर्णय लिया है.

दोनों देशों के बीच रिश्तों में बढ़ता तनाव

त्रिपुरा के होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन का यह निर्णय दोनों देशों के बीच रिश्तों में बढ़ते तनाव को दिखाता है. बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा और धार्मिक उत्पीड़न की घटनाओं ने दोनों देशों के बीच स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया है. इस बीच, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में इस फैसले का असर देखने को मिल सकता है, हालांकि बांगलादेशी पर्यटकों के आने से संबंधित भविष्य के फैसलों को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

अगरतला में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध

अगरतला में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने बांगलादेशी सहायक उच्चायोग के पास रैली निकाली, जिसमें 50 से अधिक प्रदर्शनकारी परिसर में घुस गए. इस घटनाक्रम ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चिंता का माहौल बना दिया. वहीं भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस उल्लंघन की निंदा की. MEA ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी कूटनीतिक और कंसुलर संपत्तियों की सुरक्षा हमेशा सुनिश्चित की जानी चाहिए और बांगलादेश के मिशनों की सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/bangladeshis-will-not-get-entry-in-hotels%E2%80%A6-big-announcement-of/article-4665

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.