'लाठी से पीटा, तीन दिन तक टॉयलेट में किया बंद', मासूम बच्चों ने बताई सौतेले पिता के जुल्म की दास्तां

JAGRAN DESK

संभल जिले के हयातनगर थानाक्षेत्र में पुलिस ने सात और पांच वर्ष के दो नाबालिग बच्चों के उत्पीड़न के आरोप में सौतेले पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उसे हिरासत में ले लिया है. पुलिस के अनुसार, सौतेले पिता पर दोनों बच्चों को डंडे से मारने-पीटने के बाद शौचालय में बंद कर देने का आरोप है.

उत्‍तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान कर देने वाले एक मामला सामने आया है. यहां सौतेले पिता ने दो मासूम बच्चों पर जमकर कहर बरपाया. मासूम बेटों की न सिर्फ लाठी से पिटाई की, बल्कि तीन दिन तक टॉयलेट में बंद रखा. मासूम बच्चों ने अपने साथ हुई दिल दहला देने वाली दास्तान पुलिस के सामने रखी. संभल जिले के हयातनगर थानाक्षेत्र में पुलिस ने सात और पांच वर्ष के दो नाबालिग बच्चों के उत्पीड़न के आरोप में सौतेले पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उसे हिरासत में ले लिया है.

मां की मौत के बाद सौतेले पिता के बदले तेवर  

मामला संभल जिले के हयात नगर थाना इलाके के गांव दौलतपुरी का है. बता दें कि गांव निवासी महेश ने करीब 3 साल पहले मुरादाबाद निवासी दो बच्चों की मां रेखा के साथ शादी की थी. करीब 2 महीने पहले रेखा की मौत हो गई. इसके बाद उसके दोनों बच्चों सौरभ और शौर्य की परवरिश की जिम्मेदारी महेश पर आ गई. कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा. लेकिन, उसके बाद सौतेले पिता ने दोनों मासूम बच्चों के साथ जुल्म करना शुरू कर दिया. छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों मासूम बच्चों का घर में रहना मुश्किल हो गया.

टॉयलेट से बाहर निकालने की गुहार लगाते रहे मासूम...

आरोप है कि तीन दिन पहले सौतेले पिता महेश ने दोनों मासूम बच्चों को लाठी से पीटा था. इसके बाद उन्हें टॉयलेट में बंद कर दिया. यही नहीं उन्हें खाने-पीने को भी कुछ नहीं दिया. दोनों मासूम बच्चे रोते-गिड़गिड़ाते टॉयलेट से बाहर निकालने की गुहार लगाते रहे. लेकिन सौतेले पिता और घरवालों का कलेजा नहीं पसीजा. इसके बाद इसकी जानकारी आस पड़ोस के लोगों को हुई, तो उन्होंने दोनों मासूम बच्चों को किसी तरह से टॉयलेट से बाहर निकाला. साथ ही बच्चों के ननिहाल वालों को सारी घटना से अवगत कराया. जानकारी मिलने पर बच्चों के मामा ने पहुंचकर दोनों बच्चों को साथ लिया और थाने में जाकर आरोपी महेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है. इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि बच्चों के मामा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है पूरे मामले की जांच की जा रही है.

सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज  

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली कि दो छोटे -छोटे नाबालिग बच्चों के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा मारपीट और अभद्रता की गई है. बच्‍चों के मामा मुरादाबाद निवासी संजय कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि उसकी बहन रेखा की शादी कुछ समय पहले दौलतपुर निवासी महेश के साथ हुई थी. इस बीच रेखा की बहन का निधन हो गया. रेखा के पहले पति से दो बच्‍चे हैं, जिनकी उम्र पांच और सात वर्ष है. कुमार ने आरोप लगाया, "मुझे आज सूचना मिली कि मेरे दोनों नाबालिग भांजों को महेश ने पहले डंडे से मारा, उन्हें खाना नहीं दिया, उसके बाद दोनों को शौचालय में बंद कर दिया. सूचना मिलने पर मैंने वहां पहुंच कर पुलिस को सूचना दी." एएसपी ने बताया कि संजय की तहरीर पर आरोपी महेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115, 352 और 351 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. साथ ही आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Nov 2024 By दैनिक जागरण

'लाठी से पीटा, तीन दिन तक टॉयलेट में किया बंद', मासूम बच्चों ने बताई सौतेले पिता के जुल्म की दास्तां

JAGRAN DESK

उत्‍तर प्रदेश के संभल जिले से हैरान कर देने वाले एक मामला सामने आया है. यहां सौतेले पिता ने दो मासूम बच्चों पर जमकर कहर बरपाया. मासूम बेटों की न सिर्फ लाठी से पिटाई की, बल्कि तीन दिन तक टॉयलेट में बंद रखा. मासूम बच्चों ने अपने साथ हुई दिल दहला देने वाली दास्तान पुलिस के सामने रखी. संभल जिले के हयातनगर थानाक्षेत्र में पुलिस ने सात और पांच वर्ष के दो नाबालिग बच्चों के उत्पीड़न के आरोप में सौतेले पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उसे हिरासत में ले लिया है.

मां की मौत के बाद सौतेले पिता के बदले तेवर  

मामला संभल जिले के हयात नगर थाना इलाके के गांव दौलतपुरी का है. बता दें कि गांव निवासी महेश ने करीब 3 साल पहले मुरादाबाद निवासी दो बच्चों की मां रेखा के साथ शादी की थी. करीब 2 महीने पहले रेखा की मौत हो गई. इसके बाद उसके दोनों बच्चों सौरभ और शौर्य की परवरिश की जिम्मेदारी महेश पर आ गई. कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा. लेकिन, उसके बाद सौतेले पिता ने दोनों मासूम बच्चों के साथ जुल्म करना शुरू कर दिया. छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों मासूम बच्चों का घर में रहना मुश्किल हो गया.

टॉयलेट से बाहर निकालने की गुहार लगाते रहे मासूम...

आरोप है कि तीन दिन पहले सौतेले पिता महेश ने दोनों मासूम बच्चों को लाठी से पीटा था. इसके बाद उन्हें टॉयलेट में बंद कर दिया. यही नहीं उन्हें खाने-पीने को भी कुछ नहीं दिया. दोनों मासूम बच्चे रोते-गिड़गिड़ाते टॉयलेट से बाहर निकालने की गुहार लगाते रहे. लेकिन सौतेले पिता और घरवालों का कलेजा नहीं पसीजा. इसके बाद इसकी जानकारी आस पड़ोस के लोगों को हुई, तो उन्होंने दोनों मासूम बच्चों को किसी तरह से टॉयलेट से बाहर निकाला. साथ ही बच्चों के ननिहाल वालों को सारी घटना से अवगत कराया. जानकारी मिलने पर बच्चों के मामा ने पहुंचकर दोनों बच्चों को साथ लिया और थाने में जाकर आरोपी महेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है. इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बताया कि बच्चों के मामा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है पूरे मामले की जांच की जा रही है.

सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज  

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली कि दो छोटे -छोटे नाबालिग बच्चों के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा मारपीट और अभद्रता की गई है. बच्‍चों के मामा मुरादाबाद निवासी संजय कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी कि उसकी बहन रेखा की शादी कुछ समय पहले दौलतपुर निवासी महेश के साथ हुई थी. इस बीच रेखा की बहन का निधन हो गया. रेखा के पहले पति से दो बच्‍चे हैं, जिनकी उम्र पांच और सात वर्ष है. कुमार ने आरोप लगाया, "मुझे आज सूचना मिली कि मेरे दोनों नाबालिग भांजों को महेश ने पहले डंडे से मारा, उन्हें खाना नहीं दिया, उसके बाद दोनों को शौचालय में बंद कर दिया. सूचना मिलने पर मैंने वहां पहुंच कर पुलिस को सूचना दी." एएसपी ने बताया कि संजय की तहरीर पर आरोपी महेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115, 352 और 351 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. साथ ही आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/beaten-with-sticks-locked-in-toilet-for-three-days-innocent/article-2556

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.