डोनाल्ड ट्रंप के शपथ से पहले एशियाई बाजारों से मिल रहे शानदार संकेत, तेजी के साथ खुल सकते हैं भारतीय शेयर बाजार

Business News

ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच हुई ये बातचीत के बाद अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर थमने के आसार हैं. ग्लोबल मार्केट्स की नजर शपथ लेने के बाद ट्रंप के फैसलों पर रहेगी.

राष्ट्रपति इलेक्ट डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले दुनिया भर के शेयर बाजारों के लिए अच्छी खबर आई है. शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की है जिससे एशियाई शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. अब ये माना जा रहा है कि इसका असर भारतीय बाजारों पर भी नजर आ सकता है और भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुल सकते हैं. 

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के इस बीच हुए इस बातचीत को पॉजिटिव करार दिया जा रहा है. इस बातचीत के बाद टिकटॉक ने अमेरिका में अपने सर्विसेज को रेस्टोर करना शुरू कर दिया है. ट्रंप ने उस आदेश पर रोक लगाने की बात की है जिसमें टिकटॉक को तीन महीने के भीतर अमेरिकी खरीदार ढूंढना होगा. 

इस खबर के चलते भारतीय शेयर बाजार के शानदार तेजी के साथ खुलने की उम्मीद की जा रही है. एशियाई बाजारों में Nikkei 225 1.31 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. कोस्पी में भी तेजी है और गिफ्ट निफ्टी भारतीय बाजारों के तेजी के साथ खुलने के संकेत दे रहा है.  

भारतीय बाजारों के लिए नया हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. एक तो ट्रंप के फैसलों पर नजर रहेगी वहीं दूरी तरफ कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी. अगले हफ्ते के शनिवार एक फरवरी को बजट पेश होने वाला है. यहां से बाजार में प्री-बजट रैली देखने को मिल सकता है. पिछले कुछ हफ्तों से विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार का मूड बिगड़ा हुआ है. हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक लगातार खरीदारी कर रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jan 2025 By दैनिक जागरण

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ से पहले एशियाई बाजारों से मिल रहे शानदार संकेत, तेजी के साथ खुल सकते हैं भारतीय शेयर बाजार

Business News

राष्ट्रपति इलेक्ट डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले दुनिया भर के शेयर बाजारों के लिए अच्छी खबर आई है. शपथ ग्रहण से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की है जिससे एशियाई शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. अब ये माना जा रहा है कि इसका असर भारतीय बाजारों पर भी नजर आ सकता है और भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुल सकते हैं. 

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के इस बीच हुए इस बातचीत को पॉजिटिव करार दिया जा रहा है. इस बातचीत के बाद टिकटॉक ने अमेरिका में अपने सर्विसेज को रेस्टोर करना शुरू कर दिया है. ट्रंप ने उस आदेश पर रोक लगाने की बात की है जिसमें टिकटॉक को तीन महीने के भीतर अमेरिकी खरीदार ढूंढना होगा. 

इस खबर के चलते भारतीय शेयर बाजार के शानदार तेजी के साथ खुलने की उम्मीद की जा रही है. एशियाई बाजारों में Nikkei 225 1.31 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. कोस्पी में भी तेजी है और गिफ्ट निफ्टी भारतीय बाजारों के तेजी के साथ खुलने के संकेत दे रहा है.  

ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच हुई ये बातचीत के बाद अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर थमने के आसार हैं. ग्लोबल मार्केट्स की नजर शपथ लेने के बाद ट्रंप के फैसलों पर रहेगी. 

भारतीय बाजारों के लिए नया हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. एक तो ट्रंप के फैसलों पर नजर रहेगी वहीं दूरी तरफ कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी. अगले हफ्ते के शनिवार एक फरवरी को बजट पेश होने वाला है. यहां से बाजार में प्री-बजट रैली देखने को मिल सकता है. पिछले कुछ हफ्तों से विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार का मूड बिगड़ा हुआ है. हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक लगातार खरीदारी कर रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/before-donald-trumps-oath-taking-ceremony-indian-stock-market-may/article-8060

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.