गोवा में विदेशी महिला से रेप-मर्डर केस में दोषी भगत को उम्रकैद, जु्र्माना भी लगाया

JAGRAN DESK

विकट भगत को दोषी करार दिए जाने के बाद पीड़िता के परिवार ने जारी बयान में कहा, "डेनियली के परिवार और दोस्तों के तौर पर हम न्याय की लड़ाई में शामिल उन सभी लोगों के बहुत आभारी हैं, उन्होंने उसे अपनी बेटी की तरह माना और उसके लिए अथक संघर्ष किया."

गोवा की एक कोर्ट ने आज सोमवार को 31 साल के स्थानीय निवासी को 2017 में आयरिश-ब्रिटिश नागरिक डेनियली मैकलॉघिन (Danielle McLaughin) के साथ रेप और मर्डर के लिए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही दोषी पर सबूत मिटाने के आरोप में जुर्माना भी लगाया गया है.

कोर्ट ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को आरोपी विकट भगत को 28 साल की विदेशी पर्यटक के साथ रेप करने और फिर मर्डर करने का दोषी ठहराया था, जिसका शव 14 मार्च, 2017 को दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव के एक जंगली इलाके में मिला था.

जेल के साथ-साथ जुर्माना भी ठोका

डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज क्षमा जोशी ने आज सोमवार को विकट भगत को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही रेप और मर्डर के लिए 25,000 रुपये और सबूत नष्ट करने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. पीड़िता की मां एंड्रिया ब्रैनिगन के वकील विक्रम वर्मा ने बताया कि दोषी को सबूत नष्ट करने के लिए 2 साल की सजा भी होगी, साथ ही कोर्ट ने अपने फैसला में कहा कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी.

पिछले हफ्ते शुक्रवार को भगत को दोषी करार दिए जाने के फैसले के बाद पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने भी मीडिया में बयान जारी किया. परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, “डेनियली के परिवार और दोस्तों के तौर पर हम न्याय की लड़ाई में शामिल उन सभी लोगों के बहुत आभारी हैं, उन्होंने उसे अपनी बेटी की तरह माना और उसके लिए अथक संघर्ष किया.”

फैसले पर क्या कहा परिवार ने

परिवार ने कहा कि वे आभारी हैं कि उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और विकट भगत को “डेनियली को उनसे छीनने” का दोषी पाया गया. मामले की जांच करने वाली पुलिस इंस्पेक्टर फिलोमेना कोस्टा ने कहा कि सावधानीपूर्वक जांच के कारण ही दोषी को सजा मिल पाई है. उन्होंने कहा कि वे फैसले से बेहद खुश हैं.

गोवा पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट के अनुसार, नॉर्थवेस्ट आयरलैंड के डोनेगल की रहने वाली डेनियली मार्च 2017 में गोवा की यात्रा पर आई थी, जब भगत ने उससे दोस्ती की. उसने उसके साथ एक शाम गुजारने के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी.

चार्जशीट के अनुसार, डेनियली पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. उसका शव खून से लथपथ, बिना कपड़ों के, सिर और चेहरे पर चोटों के साथ जंगली इलाके में पड़ा मिला.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

गोवा में विदेशी महिला से रेप-मर्डर केस में दोषी भगत को उम्रकैद, जु्र्माना भी लगाया

JAGRAN DESK

गोवा की एक कोर्ट ने आज सोमवार को 31 साल के स्थानीय निवासी को 2017 में आयरिश-ब्रिटिश नागरिक डेनियली मैकलॉघिन (Danielle McLaughin) के साथ रेप और मर्डर के लिए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही दोषी पर सबूत मिटाने के आरोप में जुर्माना भी लगाया गया है.

कोर्ट ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को आरोपी विकट भगत को 28 साल की विदेशी पर्यटक के साथ रेप करने और फिर मर्डर करने का दोषी ठहराया था, जिसका शव 14 मार्च, 2017 को दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव के एक जंगली इलाके में मिला था.

जेल के साथ-साथ जुर्माना भी ठोका

डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज क्षमा जोशी ने आज सोमवार को विकट भगत को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही रेप और मर्डर के लिए 25,000 रुपये और सबूत नष्ट करने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. पीड़िता की मां एंड्रिया ब्रैनिगन के वकील विक्रम वर्मा ने बताया कि दोषी को सबूत नष्ट करने के लिए 2 साल की सजा भी होगी, साथ ही कोर्ट ने अपने फैसला में कहा कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी.

पिछले हफ्ते शुक्रवार को भगत को दोषी करार दिए जाने के फैसले के बाद पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने भी मीडिया में बयान जारी किया. परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, “डेनियली के परिवार और दोस्तों के तौर पर हम न्याय की लड़ाई में शामिल उन सभी लोगों के बहुत आभारी हैं, उन्होंने उसे अपनी बेटी की तरह माना और उसके लिए अथक संघर्ष किया.”

फैसले पर क्या कहा परिवार ने

परिवार ने कहा कि वे आभारी हैं कि उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और विकट भगत को “डेनियली को उनसे छीनने” का दोषी पाया गया. मामले की जांच करने वाली पुलिस इंस्पेक्टर फिलोमेना कोस्टा ने कहा कि सावधानीपूर्वक जांच के कारण ही दोषी को सजा मिल पाई है. उन्होंने कहा कि वे फैसले से बेहद खुश हैं.

गोवा पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट के अनुसार, नॉर्थवेस्ट आयरलैंड के डोनेगल की रहने वाली डेनियली मार्च 2017 में गोवा की यात्रा पर आई थी, जब भगत ने उससे दोस्ती की. उसने उसके साथ एक शाम गुजारने के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी.

चार्जशीट के अनुसार, डेनियली पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. उसका शव खून से लथपथ, बिना कपड़ों के, सिर और चेहरे पर चोटों के साथ जंगली इलाके में पड़ा मिला.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/bhagat-convicted-in-a-rape-order-case-from-a-foreign-woman/article-10504

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.