- Hindi News
- देश विदेश
- भारतात्मा वेद पुरस्कार समारोह 17 नवम्बर को पुणे में होगा आयोजित
भारतात्मा वेद पुरस्कार समारोह 17 नवम्बर को पुणे में होगा आयोजित
स्वर्गीय श्री अशोकजी सिंघल की पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 17 नवम्बर को पुणे स्थित दादा साहेब दरोड़े सभागार में प्रतिष्ठित भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन परम पूज्य स्वामी गोविन्ददेव गिरिजी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न होगा। पुरस्कार वितरण का कार्य परम पूज्य आचार्य श्री प्रद्युम्नजी महाराज के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
यह पुरस्कार स्वर्गीय अशोकजी सिंघल जी की पुण्य स्मृति में प्रत्येक वर्ष प्रदान किए जाते हैं। श्री सिंघल श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से एक और विश्व हिन्दू परिषद के संस्थापक सदस्यों में प्रमुख रहे। वे लगभग दो दशकों तक परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। वैदिक ज्ञान परंपरा, गुरुकुल शिक्षा पद्धति और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में उनका योगदान अतुलनीय रहा है।
वेद परंपरा को समर्पित नौवां भारतात्मा पुरस्कार समारोह
भारतात्मा अशोकजी सिंघल वेद पुरस्कारों की यह नौवीं श्रृंखला है। यह सम्मान वैदिक अध्ययन, शिक्षण और परंपरा को आगे बढ़ाने वाले श्रेष्ठ व्यक्तित्वों को समर्पित है।
पुरस्कार तीन प्रमुख श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे —
उत्कृष्ट वेद विद्यार्थी (₹3 लाख)
आदर्श वेद अध्यापक (₹5 लाख)
उत्तम वेद विद्यालय (₹7 लाख)
सभी विजेताओं को राशि के साथ प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न भी प्रदान किए जाएंगे।
वेदार्पित जीवन सम्मान भी होगा प्रदान
इस अवसर पर एक विशेष ‘वेदार्पित जीवन सम्मान’ भी दिया जाएगा। यह सम्मान ऐसे विद्वानों को समर्पित है, जिन्होंने अपने सम्पूर्ण जीवन को वैदिक अध्ययन, साधना और अध्यापन परंपरा में समर्पित किया हो। इस सम्मान में ₹5 लाख की राशि और प्रमाणपत्र शामिल है।
पुरस्कार विजेताओं के नाम समारोह के दौरान ही घोषित किए जाएंगे।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए