प्रयागराज में बड़ा हादसा: सिविल लाइंस के होटल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

प्रयागराज के सिविल लाइंस में विक्टल होटल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है, कारण स्पष्ट नहीं।

सोमवार दोपहर को प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई, जब महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित बिट्ठल होटल में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि होटल के दूसरे तल पर बने एक कमरे से शुरुआत में हल्का धुआं उठने लगा था, लेकिन पल भर में ही आग ने भयानक रूप ले लिया। लपटें तेजी से बढ़ने लगीं और पूरा होटल धुएं से भर गया। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही भागने लगे। चीख-पुकार और मदद की आवाजें सुनकर माहौल डरावना हो गया था।

लोगों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के स्टाफ के पास सामान निकालने का भी समय नहीं मिला। कई लोग बिना अपने सामान के ही बाहर आ गए। सड़क पर खड़े लोगों ने देखा कि आसमान की ओर उठती लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चार फायर टेंडर की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की जा रही थी। दमकलकर्मियों ने पहले होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर ध्यान दिया और फिर आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि, आग लगने के कारणों के बारे में अभी भी जानकारी नहीं मिल पाई है, और इसकी जांच की जाने की बात कही जा रही है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं और अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि आग किस वजह से लगी, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और आसपास के इलाकों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में देर तक दहशत का माहौल बना रहा और लोग सड़क पर खड़े होकर स्थिति पर नजर रखते रहे। स्थानीय प्रशासन राहत और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दे रहा है ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2026 By Rohit.P

प्रयागराज में बड़ा हादसा: सिविल लाइंस के होटल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

नेशनल डेस्क

सोमवार दोपहर को प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई, जब महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित बिट्ठल होटल में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि होटल के दूसरे तल पर बने एक कमरे से शुरुआत में हल्का धुआं उठने लगा था, लेकिन पल भर में ही आग ने भयानक रूप ले लिया। लपटें तेजी से बढ़ने लगीं और पूरा होटल धुएं से भर गया। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही भागने लगे। चीख-पुकार और मदद की आवाजें सुनकर माहौल डरावना हो गया था।

लोगों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के स्टाफ के पास सामान निकालने का भी समय नहीं मिला। कई लोग बिना अपने सामान के ही बाहर आ गए। सड़क पर खड़े लोगों ने देखा कि आसमान की ओर उठती लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। जैसे ही सूचना मिली, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चार फायर टेंडर की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की जा रही थी। दमकलकर्मियों ने पहले होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर ध्यान दिया और फिर आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि, आग लगने के कारणों के बारे में अभी भी जानकारी नहीं मिल पाई है, और इसकी जांच की जाने की बात कही जा रही है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं और अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि आग किस वजह से लगी, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और आसपास के इलाकों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में देर तक दहशत का माहौल बना रहा और लोग सड़क पर खड़े होकर स्थिति पर नजर रखते रहे। स्थानीय प्रशासन राहत और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दे रहा है ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/big-accident-in-prayagraj-massive-fire-broke-out-in-civil/article-53697

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.