बिहार में बड़ा सियासी बदलाव, नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, NDA की अहम बैठक में तय होगा नया CM

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

बिहार में नीतीश कुमार इस्तीफा के बाद नई सरकार गठन और NDA की अहम बैठकों को लेकर सियासी हलचल तेज हुई।

बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां लंबे समय से मुख्यमंत्री रहे नितीश कुमार (Nitish Kumar) के इस्तीफे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजधानी पटना में सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और सभी दलों के वरिष्ठ नेता लगातार बैठकों में शामिल हो रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में नए मुख्यमंत्री के चयन की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।

आखिरी कैबिनेट बैठक में भावुक हुए मुख्यमंत्री

सूत्रों के अनुसार, अंतिम कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नितीश कुमार (Nitish Kumar) भावुक नजर आए। उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि 2005 से अब तक उन्होंने राज्य के विकास के लिए पूरी कोशिश की है और आगे भी नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

बैठक के दौरान कई मंत्रियों के भावुक होने की भी जानकारी सामने आई है, क्योंकि यह मौजूदा सरकार की अंतिम औपचारिक बैठक मानी जा रही है।

बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के बाद राजभवन रवाना

मुख्यमंत्री नितीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिन की शुरुआत में भीमराव आंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गईं और मुख्यमंत्री आवास पर लगातार नेताओं की आवाजाही बनी रही। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जिसके बाद आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

दोपहर 3 बजे राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री नितीश कुमार राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगी और नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राजनीतिक गलियारों में इसे बिहार की सत्ता में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

NDA की बैठक में तय होगा नया मुख्यमंत्री चेहरा

इस्तीफे के बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। इस बैठक में सभी घटक दल अपने-अपने विधायकों के साथ शामिल होंगे और नेता का चयन करेंगे।

इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ नेता भी पटना में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ हीबी एल संतोष (B L Santosh) भी संगठनात्मक स्तर पर बैठकों में शामिल हैं।

राजनीतिक समीकरणों पर सबकी नजर

एनडीए में शामिल जदयू, भाजपा और अन्य सहयोगी दल अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ही यह तय होगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Apr 2026 By Rohit.P

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव, नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, NDA की अहम बैठक में तय होगा नया CM

नेशनल डेस्क

बिहार की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां लंबे समय से मुख्यमंत्री रहे नितीश कुमार (Nitish Kumar) के इस्तीफे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजधानी पटना में सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं और सभी दलों के वरिष्ठ नेता लगातार बैठकों में शामिल हो रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में नए मुख्यमंत्री के चयन की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।

आखिरी कैबिनेट बैठक में भावुक हुए मुख्यमंत्री

सूत्रों के अनुसार, अंतिम कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नितीश कुमार (Nitish Kumar) भावुक नजर आए। उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि 2005 से अब तक उन्होंने राज्य के विकास के लिए पूरी कोशिश की है और आगे भी नई सरकार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

बैठक के दौरान कई मंत्रियों के भावुक होने की भी जानकारी सामने आई है, क्योंकि यह मौजूदा सरकार की अंतिम औपचारिक बैठक मानी जा रही है।

बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के बाद राजभवन रवाना

मुख्यमंत्री नितीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिन की शुरुआत में भीमराव आंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गईं और मुख्यमंत्री आवास पर लगातार नेताओं की आवाजाही बनी रही। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जिसके बाद आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

दोपहर 3 बजे राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा

दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री नितीश कुमार राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से समाप्त हो जाएगी और नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राजनीतिक गलियारों में इसे बिहार की सत्ता में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

NDA की बैठक में तय होगा नया मुख्यमंत्री चेहरा

इस्तीफे के बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी। इस बैठक में सभी घटक दल अपने-अपने विधायकों के साथ शामिल होंगे और नेता का चयन करेंगे।

इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ नेता भी पटना में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ हीबी एल संतोष (B L Santosh) भी संगठनात्मक स्तर पर बैठकों में शामिल हैं।

राजनीतिक समीकरणों पर सबकी नजर

एनडीए में शामिल जदयू, भाजपा और अन्य सहयोगी दल अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ही यह तय होगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/big-political-change-in-bihar-nitish-kumar-will-resign-new/article-51121

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.