बंगाल में आज 2 बजे होगी BJP विधायक दल की बैठक, पार्टी तय करेगी नया CM चेहरा

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

पश्चिम बंगाल में BJP विधायक दल की बैठक आज दोपहर 2 बजे होगी। CM चयन पर फैसला संभव, अमित शाह रहेंगे पर्यवेक्षक, कोलकाता में सियासी हलचल तेज।

West Bengal CM Announcement: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल कोलकाता में शुक्रवार दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जहां पार्टी अपने नए नेता का चयन करेगी। यह वही बैठक है जिसमें तय होगा कि राज्य की कमान किसके हाथ में जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस बैठक में बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे, जबकि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों नेता मिलकर विधायकों से बातचीत करेंगे और उनका मन टटोलने की कोशिश करेंगे कि किस नाम पर सहमति बन रही है।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में विधायकों से राय लेने के बाद विधायक दल के नेता के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद बीजेपी विधायक दल का प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पार्टी कार्यालय के आसपास हलचल बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी इस बार किसी भी तरह की देरी नहीं करना चाहती और तेजी से सत्ता गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। पश्चिम बंगाल CM घोषणा को लेकर पार्टी के अंदर भी कई स्तरों पर लगातार मंथन चलता रहा है, हालांकि अंतिम निर्णय आज की बैठक के बाद ही साफ हो पाएगा।

इधर राजनीतिक हलचल सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं है। तमिलनाडु में भी सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, जो आज खत्म हो सकता है। जोसेफ विजय चंद्रशेखर की पार्टी TVK के नेताओं ने CPI और CPM से मुलाकात की है और इसके बाद आज वाम दलों की अहम बैठक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि CPI और CPM मिलकर विजय को समर्थन देने का ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल विजय के पास अपनी पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर 112 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है, जबकि सरकार बनाने के लिए उन्हें अभी भी कुछ और विधायकों की जरूरत है। ऐसे में लेफ्ट का रुख बेहद अहम माना जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ केरल में कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आने लगी है। AICC के पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक और अजय माकन ने बीते दिन विधायकों से मुलाकात कर उनकी राय जानी है। बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व जल्द ही इस पर अंतिम फैसला ले सकता है, लेकिन फिलहाल स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 May 2026 By Rohit.P

बंगाल में आज 2 बजे होगी BJP विधायक दल की बैठक, पार्टी तय करेगी नया CM चेहरा

नेशनल डेस्क

West Bengal CM Announcement: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। दरअसल कोलकाता में शुक्रवार दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जहां पार्टी अपने नए नेता का चयन करेगी। यह वही बैठक है जिसमें तय होगा कि राज्य की कमान किसके हाथ में जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस बैठक में बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे, जबकि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों नेता मिलकर विधायकों से बातचीत करेंगे और उनका मन टटोलने की कोशिश करेंगे कि किस नाम पर सहमति बन रही है।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में विधायकों से राय लेने के बाद विधायक दल के नेता के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद बीजेपी विधायक दल का प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा। प्रशासनिक स्तर पर भी इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पार्टी कार्यालय के आसपास हलचल बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी इस बार किसी भी तरह की देरी नहीं करना चाहती और तेजी से सत्ता गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। पश्चिम बंगाल CM घोषणा को लेकर पार्टी के अंदर भी कई स्तरों पर लगातार मंथन चलता रहा है, हालांकि अंतिम निर्णय आज की बैठक के बाद ही साफ हो पाएगा।

इधर राजनीतिक हलचल सिर्फ बंगाल तक सीमित नहीं है। तमिलनाडु में भी सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, जो आज खत्म हो सकता है। जोसेफ विजय चंद्रशेखर की पार्टी TVK के नेताओं ने CPI और CPM से मुलाकात की है और इसके बाद आज वाम दलों की अहम बैठक होने की संभावना है। माना जा रहा है कि CPI और CPM मिलकर विजय को समर्थन देने का ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल विजय के पास अपनी पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर 112 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है, जबकि सरकार बनाने के लिए उन्हें अभी भी कुछ और विधायकों की जरूरत है। ऐसे में लेफ्ट का रुख बेहद अहम माना जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ केरल में कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरूनी खींचतान भी खुलकर सामने आने लगी है। AICC के पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक और अजय माकन ने बीते दिन विधायकों से मुलाकात कर उनकी राय जानी है। बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व जल्द ही इस पर अंतिम फैसला ले सकता है, लेकिन फिलहाल स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/bjp-legislative-party-meeting-will-be-held-in-bengal-today/article-52901

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.