मेरे अकाउंट में करोड़ों महिलाओं का आशीर्वाद... लखपति दीदी सम्‍मेलन में PM मोदी

JAGRAN DESK

पीएम मोदी ने कहा कि नवसारी के इस कार्यक्रम में नारी शक्ति के सामर्थ्य को देखा जा सकता है. इस आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली है. यह नारी शक्ति के सामर्थ्य का एक उदाहरण है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकुंभ में उनको माता गंगा का आशीर्वाद मिला और आज मातृशक्ति के इस महाकुंभ में सभी माताओं-बहनों का आशीर्वाद मिला. आज महिला दिवस पर उनकी मातृभूमि गुजरात में इतनी बड़ी संख्या में सभी माताओं, बहनों, बेटियों की मौजूदगी में मिले प्यार, स्नेह और आशीर्वाद के लिए वह मातृशक्ति को सिर झुकाकर नमन करते हैं.

पीएम ने कहा कि आज सभी के लिए महिलाओं से प्रेरणा लेने और उनसे सीखने का दिन है. सभी महिलाओं का अभिनंदन और धन्यवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह गर्व से कह सकते हैं कि वह दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हैं. उनके जीवन के खाते में करोड़ों माताओं, बहनों, बेटियों का आशीर्वाद है और यह लगातार बढ़ रहा है. 

शास्त्रों में नारी को मिला नारायणी का दर्जा

 पीएम मोदी ने कहा कि शास्त्रों में नारी को नारायणी कहा गया है. नारी का सम्मान समाज और देश के विकास की पहली सीढ़ी है, इसलिए भारत विकसित देश बनाने के लिए और तेज़ विकास के लिए महिला-नेतृत्व वाले विकास के रास्ते पर चल पड़ा है. उनकी सरकार महिलाओं के जीवन में सम्मान और सुविधा दोनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है.

देश में अहम पदों पर बढ़ी महिलाओं की भागीदारी

उन्होंने कहा कि चाहे राजनीति हो या खेल का मैदान, न्यायपालिका हो या पुलिस, महिलाएं देश के हर क्षेत्र और आयाम में परचम लहरा रही हैं. 2014 के बाद से देश में अहम पदों पर महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है. 2014 के बाद से केंद्र सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं मंत्री बनी और संसद में भी महिलाओं की मौजूदगी में बड़ी बढ़ोतरी हुई.

विकसित भारत का संकल्प पूरा होकर रहेगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवसारी के इस कार्यक्रम में नारी शक्ति के सामर्थ्य को देखा जा सकता है. इस आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली है. इतने बड़े आयोजन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और अधिकारी सभी महिलाएं हैं. कांस्टेबल, एसपी, डीएसपी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक, यहां सुरक्षा व्यवस्था महिलाएं संभाल रही हैं. यह नारी शक्ति के सामर्थ्य का एक उदाहरण है. आप सभी से मिलकर ये विश्वास मजबूत हो जाता है कि विकसित भारत का संकल्प पूरा होकर रहेगा और नारी शक्ति इसमें बड़ी भूमिका निभाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मेरे अकाउंट में करोड़ों महिलाओं का आशीर्वाद... लखपति दीदी सम्‍मेलन में PM मोदी

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकुंभ में उनको माता गंगा का आशीर्वाद मिला और आज मातृशक्ति के इस महाकुंभ में सभी माताओं-बहनों का आशीर्वाद मिला. आज महिला दिवस पर उनकी मातृभूमि गुजरात में इतनी बड़ी संख्या में सभी माताओं, बहनों, बेटियों की मौजूदगी में मिले प्यार, स्नेह और आशीर्वाद के लिए वह मातृशक्ति को सिर झुकाकर नमन करते हैं.

पीएम ने कहा कि आज सभी के लिए महिलाओं से प्रेरणा लेने और उनसे सीखने का दिन है. सभी महिलाओं का अभिनंदन और धन्यवाद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह गर्व से कह सकते हैं कि वह दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हैं. उनके जीवन के खाते में करोड़ों माताओं, बहनों, बेटियों का आशीर्वाद है और यह लगातार बढ़ रहा है. 

शास्त्रों में नारी को मिला नारायणी का दर्जा

 पीएम मोदी ने कहा कि शास्त्रों में नारी को नारायणी कहा गया है. नारी का सम्मान समाज और देश के विकास की पहली सीढ़ी है, इसलिए भारत विकसित देश बनाने के लिए और तेज़ विकास के लिए महिला-नेतृत्व वाले विकास के रास्ते पर चल पड़ा है. उनकी सरकार महिलाओं के जीवन में सम्मान और सुविधा दोनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है.

देश में अहम पदों पर बढ़ी महिलाओं की भागीदारी

उन्होंने कहा कि चाहे राजनीति हो या खेल का मैदान, न्यायपालिका हो या पुलिस, महिलाएं देश के हर क्षेत्र और आयाम में परचम लहरा रही हैं. 2014 के बाद से देश में अहम पदों पर महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है. 2014 के बाद से केंद्र सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं मंत्री बनी और संसद में भी महिलाओं की मौजूदगी में बड़ी बढ़ोतरी हुई.

विकसित भारत का संकल्प पूरा होकर रहेगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवसारी के इस कार्यक्रम में नारी शक्ति के सामर्थ्य को देखा जा सकता है. इस आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली है. इतने बड़े आयोजन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और अधिकारी सभी महिलाएं हैं. कांस्टेबल, एसपी, डीएसपी से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक, यहां सुरक्षा व्यवस्था महिलाएं संभाल रही हैं. यह नारी शक्ति के सामर्थ्य का एक उदाहरण है. आप सभी से मिलकर ये विश्वास मजबूत हो जाता है कि विकसित भारत का संकल्प पूरा होकर रहेगा और नारी शक्ति इसमें बड़ी भूमिका निभाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/bless-the-blessings-of-crores-of-women-in-my-account/article-13119

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.