दिल्ली के स्कूल को फिर बम की धमकी, पैरेंट्स को भेजे गए ऑनलाइन क्लास के मैसेज

JAGRAN DESK

दिल्ली के स्कूल को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस धमकी देने वाले को ट्रेस करने में जुट गई है। वहीं बम और डॉग स्कवाड स्कूल की तलाशी ले हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

दिल्ली के एक स्कूल को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक शख्स ने फोन करके धमकाया और कहा कि स्कूल में बम इंप्लांट किया है। विस्फोट होने से बचा सकते हो तो बचा लो। फोन कॉल आते ही दिल्ली पुलिस को फोन किया गया। साथ ही पैरेंट्स को बच्चों को स्कूल नहीं भेजने और ऑनलाइन क्लास के मैसेज भेजे गए।

मौके पर दिल्ली पुलिस की टीमें, फायर बिग्रेड, एंबुलेंस, बम स्कवाड और डॉग स्क्वाड मौजूद है। सभी टीमें मिलकर स्कूल का कोना-कोना खंगाल रही हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। वहीं धमकी देने के लिए कॉल करने वाले शख्स और जिस नंबर से कॉल आया, उसे ट्रेस करने में भी पुलिस जुटी है।

10 दिन में चौथी बार मिली धमकी

बता दें कि दिल्ली के स्कूलों को पिछले कुछ महीनों से लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। पिछले 10 दिन में चौथी बार धमकी मिली है। गत 17 दिसंबर को साउथ दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। साउथ दिल्ली के इंडियन पब्लिक स्कूल और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के सरस्वती विहार में बने एक स्कूल को धमकाया गया। दिल्ली पुलिस ने बम और डॉग स्कवाड के साथ मिलकर कोना-कोना खंगाला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इससे पहले दिल्ली के 30 से ज्यादा स्कूलों को गत 13-14 दिसंबर को धमकी भरे ईमेल मिले थे। पैरेंट्स मीटिंग और स्पोर्ट्स डे पर बम धमाके होने की धमकी ईमेल में लिखी थी। यह ईमेल विदेशी आईडी से भेजे गए थे, लेकिन अभी तक ईमेल भेजने वाले को पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है। इससे पहले 9 दिसंबर को भी करीब 40 स्कूलों को ईमेल लिखकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे पहले मई महीने में भी 100 से ज्यादा स्कूलों को धमकाया गया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Dec 2024 By दैनिक जागरण

दिल्ली के स्कूल को फिर बम की धमकी, पैरेंट्स को भेजे गए ऑनलाइन क्लास के मैसेज

JAGRAN DESK

दिल्ली के एक स्कूल को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक शख्स ने फोन करके धमकाया और कहा कि स्कूल में बम इंप्लांट किया है। विस्फोट होने से बचा सकते हो तो बचा लो। फोन कॉल आते ही दिल्ली पुलिस को फोन किया गया। साथ ही पैरेंट्स को बच्चों को स्कूल नहीं भेजने और ऑनलाइन क्लास के मैसेज भेजे गए।

मौके पर दिल्ली पुलिस की टीमें, फायर बिग्रेड, एंबुलेंस, बम स्कवाड और डॉग स्क्वाड मौजूद है। सभी टीमें मिलकर स्कूल का कोना-कोना खंगाल रही हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। वहीं धमकी देने के लिए कॉल करने वाले शख्स और जिस नंबर से कॉल आया, उसे ट्रेस करने में भी पुलिस जुटी है।

10 दिन में चौथी बार मिली धमकी

बता दें कि दिल्ली के स्कूलों को पिछले कुछ महीनों से लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। पिछले 10 दिन में चौथी बार धमकी मिली है। गत 17 दिसंबर को साउथ दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। साउथ दिल्ली के इंडियन पब्लिक स्कूल और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के सरस्वती विहार में बने एक स्कूल को धमकाया गया। दिल्ली पुलिस ने बम और डॉग स्कवाड के साथ मिलकर कोना-कोना खंगाला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इससे पहले दिल्ली के 30 से ज्यादा स्कूलों को गत 13-14 दिसंबर को धमकी भरे ईमेल मिले थे। पैरेंट्स मीटिंग और स्पोर्ट्स डे पर बम धमाके होने की धमकी ईमेल में लिखी थी। यह ईमेल विदेशी आईडी से भेजे गए थे, लेकिन अभी तक ईमेल भेजने वाले को पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है। इससे पहले 9 दिसंबर को भी करीब 40 स्कूलों को ईमेल लिखकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे पहले मई महीने में भी 100 से ज्यादा स्कूलों को धमकाया गया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/bomb-threat-to-delhi-school-again-messages-about-online-classes/article-5875

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.