24 घंटे में तीन हवाई उड़ानों में मिली बम की धमकी, लंदन जाने वाली फ्लाइट फ्रैंकफर्ट में उतरी

Jagran, Desk

जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट को भी शनिवार सुबह 6.10 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन झूठी धमकी के चलते यह 7.45 बजे उड़ान भर सकी। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारतीय एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे में तीन विमानों को बम की धमकी मिली है। इसके साथ ही इस सप्ताह विमानों को बम की धमकी मिलने की घटनाएं 35 से ज्यादा हो गई हैं। हालांकि गनीमत ये है कि ये सभी कॉल्स फर्जी निकली हैं, लेकिन इससे विमानों की सुरक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व दहशत का माहौल है। विमानों को धमकी मिलने का ताजा मामला विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट से जुड़ा है, जिसे धमकी मिलने के बाद जर्मनी के फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ा गया। AIR

बीते 24 घंटे में तीन एयरलाइंस के विमानों को मिली धमकी
विस्तारा की दिल्ली-लंदन फ्लाइट के साथ ही एयर इंडिया की जयपुर-दुबई एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान सेवा को भी बम की धमकी मिली। जांच में ये भी फर्जी निकली। अकासा एयर की बंगलूरू-मुंबई की फ्लाइट में भी ऐसी ही धमकी मिली। यह धमकी विमान के उड़ान भरने से कुछ समय पहले ही मिली , जिसके चलते विमान को उड़ान भरने में देरी हुई। पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही विमान को उड़ान के लिए एनओसी दी गई। जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट को भी शनिवार सुबह 6.10 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन झूठी धमकी के चलते यह 7.45 बजे उड़ान भर सकी। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस हफ्ते अब तक 35 धमकियां मिलीं
सोमवार से अब तक, इस हफ्ते कम से कम 35 उड़ानों को ऐसी बम की धमकियां मिली हैं, जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए सख्त नियम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर डीजीसीए ने सुझाव दिया है कि फर्जी कॉल करने वाले दोषियों को नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाए। साथ ही फर्जी धमकी से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दोषियों से की जानी चाहिए। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को कहा कि शुरुआती जांच में इन धमकियों के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका नहीं मिली है और ज्यादातर कॉल 'नाबालिगों और शरारती लोगों' द्वारा की गई थीं।

मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक एयरलाइन को धमकी देने के मामले में 17 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया। आरोप है कि युवक ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ान समेत तीन उड़ानों को बम की धमकी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि किशोर अपने एक दोस्त को फंसाना चाहता था, जिसके साथ उसका पैसों को लेकर विवाद था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Oct 2024 By दैनिक जागरण

24 घंटे में तीन हवाई उड़ानों में मिली बम की धमकी, लंदन जाने वाली फ्लाइट फ्रैंकफर्ट में उतरी

Jagran, Desk

भारतीय एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे में तीन विमानों को बम की धमकी मिली है। इसके साथ ही इस सप्ताह विमानों को बम की धमकी मिलने की घटनाएं 35 से ज्यादा हो गई हैं। हालांकि गनीमत ये है कि ये सभी कॉल्स फर्जी निकली हैं, लेकिन इससे विमानों की सुरक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व दहशत का माहौल है। विमानों को धमकी मिलने का ताजा मामला विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट से जुड़ा है, जिसे धमकी मिलने के बाद जर्मनी के फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ा गया। AIR

बीते 24 घंटे में तीन एयरलाइंस के विमानों को मिली धमकी
विस्तारा की दिल्ली-लंदन फ्लाइट के साथ ही एयर इंडिया की जयपुर-दुबई एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान सेवा को भी बम की धमकी मिली। जांच में ये भी फर्जी निकली। अकासा एयर की बंगलूरू-मुंबई की फ्लाइट में भी ऐसी ही धमकी मिली। यह धमकी विमान के उड़ान भरने से कुछ समय पहले ही मिली , जिसके चलते विमान को उड़ान भरने में देरी हुई। पूरी सुरक्षा जांच के बाद ही विमान को उड़ान के लिए एनओसी दी गई। जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट को भी शनिवार सुबह 6.10 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन झूठी धमकी के चलते यह 7.45 बजे उड़ान भर सकी। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस हफ्ते अब तक 35 धमकियां मिलीं
सोमवार से अब तक, इस हफ्ते कम से कम 35 उड़ानों को ऐसी बम की धमकियां मिली हैं, जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए सख्त नियम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर डीजीसीए ने सुझाव दिया है कि फर्जी कॉल करने वाले दोषियों को नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाए। साथ ही फर्जी धमकी से हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दोषियों से की जानी चाहिए। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने गुरुवार को कहा कि शुरुआती जांच में इन धमकियों के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका नहीं मिली है और ज्यादातर कॉल 'नाबालिगों और शरारती लोगों' द्वारा की गई थीं।

मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक एयरलाइन को धमकी देने के मामले में 17 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया। आरोप है कि युवक ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ान समेत तीन उड़ानों को बम की धमकी दी थी। अधिकारियों ने बताया कि किशोर अपने एक दोस्त को फंसाना चाहता था, जिसके साथ उसका पैसों को लेकर विवाद था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/bomb-threats-received-on-three-flights-in-24-hours-london/article-1589

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.