बर्फबारी के बाद हिमाचल में हड्डी कंपा देने वाली ठंड, इस जिले में माइनस 12 डिग्री पहुंचा तापमान

JAGRAN DESK

कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। इसका कारण है यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होना है। हिमाचल में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग की हालिया वेदर रिपोर्ट क्या है।

पहाड़ी राज्यों में सीजन की बर्फबारी शुरू हो गई है। कश्मीर से लेकर हिमाचल तक पर्यटक बर्फबारी का लुफ्त उठा रहे हैं। हिमाचल में बर्फबारी के बाद सर्दी का सितम बढ़ गया है। राज्य में तापमान काफी गिर गया है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों में फिर से बर्फबारी का अनुमान जताया है।

लाहौल-स्पीति का ताबो रहा सबसे ठंडा स्थान

राज्य में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई। हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि शिमला के खदराला, कोकसर (लाहौल-स्पीति) और कल्पा में क्रमश: 2.0 सेंटीमीटर, 0.5 सेंटीमीटर और 0.2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इसने बताया कि राज्य में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे में बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी हुई तथा अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहा।

कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर जिलों और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में 12 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी को छोड़कर अगले सात दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।

ऊपरी शिमला के कई रूटों पर बस सेवाएं बाधित

12 दिसंबर तक राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं जमीनी पाला पड़ने की संभावना है। उधर, बीती रात को शिमला जिले के चौपाल के खिड़की, खड़ापत्थर व अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में फिर बर्फबारी हुई। इससे चौपाल के लिए मंगलवार सुबह बसों की आवाजाही नहीं हो सकी। खड़ापत्थर मार्ग पर भी फिसलन से आवाजाही प्रभावित हो रही है। वाहनों चालकों को बर्फबारी वाली सड़कों पर यात्रा करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Dec 2024 By दैनिक जागरण

बर्फबारी के बाद हिमाचल में हड्डी कंपा देने वाली ठंड, इस जिले में माइनस 12 डिग्री पहुंचा तापमान

JAGRAN DESK

पहाड़ी राज्यों में सीजन की बर्फबारी शुरू हो गई है। कश्मीर से लेकर हिमाचल तक पर्यटक बर्फबारी का लुफ्त उठा रहे हैं। हिमाचल में बर्फबारी के बाद सर्दी का सितम बढ़ गया है। राज्य में तापमान काफी गिर गया है और मौसम विभाग ने आगामी दिनों में फिर से बर्फबारी का अनुमान जताया है।

लाहौल-स्पीति का ताबो रहा सबसे ठंडा स्थान

राज्य में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई। हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि शिमला के खदराला, कोकसर (लाहौल-स्पीति) और कल्पा में क्रमश: 2.0 सेंटीमीटर, 0.5 सेंटीमीटर और 0.2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इसने बताया कि राज्य में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे में बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी हुई तथा अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहा।

कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर जिलों और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में 12 दिसंबर को हल्की बारिश और बर्फबारी को छोड़कर अगले सात दिन तक मौसम शुष्क रहेगा।

ऊपरी शिमला के कई रूटों पर बस सेवाएं बाधित

12 दिसंबर तक राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं जमीनी पाला पड़ने की संभावना है। उधर, बीती रात को शिमला जिले के चौपाल के खिड़की, खड़ापत्थर व अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में फिर बर्फबारी हुई। इससे चौपाल के लिए मंगलवार सुबह बसों की आवाजाही नहीं हो सकी। खड़ापत्थर मार्ग पर भी फिसलन से आवाजाही प्रभावित हो रही है। वाहनों चालकों को बर्फबारी वाली सड़कों पर यात्रा करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/bone-shivering-cold-in-himachal-after-snowfall-temperature-reached-minus/article-5181

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.