LPG सिलेंडर बुक करना हुआ आसान, सरकार ने बताए 5 आसान तरीके

नेशनल न्यूज

By Rohit.P
On

गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि उपभोक्ता 5 तरीकों घर बैठे आसानी से LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर चर्चाओं और अफवाहों के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए कई आसान और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग करके लोग बिना किसी परेशानी के घर बैठे गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि तेल विपणन कंपनियों की ओर से उपभोक्ताओं को ऐसी सुविधाएं दी गई हैं, जिनके माध्यम से उन्हें गैस एजेंसी के बाहर कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। इन डिजिटल और फोन आधारित सेवाओं की मदद से सिलेंडर बुकिंग की प्रक्रिया बेहद सरल हो गई है।

घर बैठे एलपीजी सिलेंडर बुक करने के डिजिटल विकल्प

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार घरेलू एलपीजी सिलेंडर बुक करने के लिए पांच अलग-अलग तरीके उपलब्ध हैं। उपभोक्ता WhatsApp के माध्यम से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा Missed Call सुविधा भी दी गई है, जिसमें निर्धारित नंबर पर कॉल करके सिलेंडर बुक किया जा सकता है।

इसके साथ ही IVRS प्रणाली के जरिए भी उपभोक्ता आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी सिलेंडर बुक करना संभव है। वहीं संबंधित गैस कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

तेल कंपनियों के मोबाइल ऐप से भी मिलती है सुविधा

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को आसान बनाने के लिए तेल विपणन कंपनियों ने अपने मोबाइल एप्लिकेशन भी उपलब्ध कराए हैं। भारत गैस के ग्राहक Hello BPCL ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इंडेन गैस उपभोक्ता Indian Oil One ऐप के जरिए बुकिंग कर सकते हैं, जबकि एचपी गैस के ग्राहक HP Pay एप्लिकेशन के माध्यम से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

इन एप्लिकेशन के जरिए उपभोक्ता न केवल सिलेंडर बुक कर सकते हैं बल्कि बुकिंग की स्थिति भी देख सकते हैं और भुगतान जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

वेबसाइट के जरिए भी हो सकती है बुकिंग

ऑनलाइन बुकिंग के लिए गैस कंपनियों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट भी उपलब्ध कराई हैं। उपभोक्ता my.ebharatgas.com, cx.indianoil.in और myhpgas.in पर जाकर भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग करने पर उपभोक्ताओं को घर बैठे पूरी प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा मिलती है।

गैस सिलेंडर को लेकर कई जगह दिखी लंबी कतारें

हाल ही में देश के कई शहरों में गैस सिलेंडर मिलने की आशंका के चलते लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई जगहों पर लोग सुबह तड़के से ही गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लाइन लगाकर खड़े दिखाई दिए। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि वे लगातार कई दिनों से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया है।

ऐसे हालात में मंत्रालय द्वारा दी गई यह जानकारी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी साबित हो सकती है। डिजिटल माध्यमों के जरिए गैस सिलेंडर बुक करने से लोगों को लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से बचाया जा सकता है और समय की भी बचत हो सकती है।

-----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

Edited By: Rohit.P

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Mar 2026 By Rohit.P

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/booking-lpg-cylinder-has-become-easier-government-has-given-5/article-48184

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.