भारत-फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस मिसाइल डील रक्षा संबंधों में बड़ा कदम: एनरिक मनालो

JAGRAN DESK

भारत दौरे पर आए फिलीपींस के विदेश सचिव एनरिक मनालो ने भविष्य में दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया.

फिलीपींस के विदेश सचिव एनरिक मनालो (Enrique Manalo) ने भारत और फिलीपींस के बीच एंटी-शिप ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के लिए हुए समझौते को दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

ब्रह्मोस मिसाइल समझौते पर बात करते हुए मनालो ने कहा, "यह हमारे रक्षा संबंधों में बड़ा महत्वपूर्ण विकास था और इससे न सिर्फ सैन्य उपकरणों के मामले में बल्कि सैन्य सहयोग, प्रशिक्षण, अधिकारियों के आदान-प्रदान और परिचालन सुविधाओं के मामले में आगे के सहयोग के लिए द्वार खुलेंगे."

भारत दौरे पर आए फिलीपींस के विदेश सचिव ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सदस्यों के साथ बातचीत की, जहां उन्होंने रणनीतिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच बढ़ते जुड़ाव पर प्रकाश डाला.

फिक्की के अध्यक्ष हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा, "जबकि हम व्यापार और निवेश के जरिये जुड़े हुए हैं, मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि यह जुड़ाव नए और रणनीतिक क्षेत्रों में विविधता ला रहा है."

अग्रवाल ने अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रीन मोबिलिटी (ऐसे परिवहन जो पर्यावरण के लिए कम हानिकारक हैं) और कृषि प्रौद्योगिकी को सहयोग के लिए आशाजनक क्षेत्रों के रूप में इंगित किया. साथ ही भारत द्वारा फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की डिलीवरी को रक्षा साझेदारी के लिए अहम बताया.

भारत ने पिछले साल अप्रैल में फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें दीं, जो 2022 में दोनों देशों के बीच हुए 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे का हिस्सा थीं.

रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायु सेना ने C-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिये फिलीपींस मरीन कॉर्प्स को मिसाइलें पहुंचाईं. मिसाइलों के साथ-साथ ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली के लिए जमीनी प्रणालियों का निर्यात पिछले महीने शुरू हुआ.

यह डिलीवरी ऐसे समय में हुई है जब दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है. ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली की तीन बैटरियां फिलीपींस के तटीय क्षेत्रों में तैनात की जाएंगी, ताकि क्षेत्रीय खतरों के विरुद्ध फिलीपींस की रक्षा को मजबूत किया जा सके.

इस सौदे को ब्रह्मोस कार्यक्रम में शामिल भागीदार देशों से कई मंजूरी मिली हैं. भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और रूस के NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया के बीच संयुक्त उद्यम के तहत ब्रह्मोस का निर्माण किया जा रहा है, जिसे दुनिया की सबसे उन्नत मिसाइल प्रणालियों में से एक माना जाता है.

ब्रह्मोस ने भारत की रक्षा क्षमताओं को काफी हद तक बढ़ाया है. 2007 से, भारतीय सेना ने अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करते हुए अपने शस्त्रागार में कई ब्रह्मोस रेजिमेंट को शामिल किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

भारत-फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस मिसाइल डील रक्षा संबंधों में बड़ा कदम: एनरिक मनालो

JAGRAN DESK

फिलीपींस के विदेश सचिव एनरिक मनालो (Enrique Manalo) ने भारत और फिलीपींस के बीच एंटी-शिप ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के लिए हुए समझौते को दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

ब्रह्मोस मिसाइल समझौते पर बात करते हुए मनालो ने कहा, "यह हमारे रक्षा संबंधों में बड़ा महत्वपूर्ण विकास था और इससे न सिर्फ सैन्य उपकरणों के मामले में बल्कि सैन्य सहयोग, प्रशिक्षण, अधिकारियों के आदान-प्रदान और परिचालन सुविधाओं के मामले में आगे के सहयोग के लिए द्वार खुलेंगे."

भारत दौरे पर आए फिलीपींस के विदेश सचिव ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के सदस्यों के साथ बातचीत की, जहां उन्होंने रणनीतिक क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच बढ़ते जुड़ाव पर प्रकाश डाला.

फिक्की के अध्यक्ष हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा, "जबकि हम व्यापार और निवेश के जरिये जुड़े हुए हैं, मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि यह जुड़ाव नए और रणनीतिक क्षेत्रों में विविधता ला रहा है."

अग्रवाल ने अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रीन मोबिलिटी (ऐसे परिवहन जो पर्यावरण के लिए कम हानिकारक हैं) और कृषि प्रौद्योगिकी को सहयोग के लिए आशाजनक क्षेत्रों के रूप में इंगित किया. साथ ही भारत द्वारा फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की डिलीवरी को रक्षा साझेदारी के लिए अहम बताया.

भारत ने पिछले साल अप्रैल में फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें दीं, जो 2022 में दोनों देशों के बीच हुए 375 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सौदे का हिस्सा थीं.

रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायु सेना ने C-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिये फिलीपींस मरीन कॉर्प्स को मिसाइलें पहुंचाईं. मिसाइलों के साथ-साथ ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली के लिए जमीनी प्रणालियों का निर्यात पिछले महीने शुरू हुआ.

यह डिलीवरी ऐसे समय में हुई है जब दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है. ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली की तीन बैटरियां फिलीपींस के तटीय क्षेत्रों में तैनात की जाएंगी, ताकि क्षेत्रीय खतरों के विरुद्ध फिलीपींस की रक्षा को मजबूत किया जा सके.

इस सौदे को ब्रह्मोस कार्यक्रम में शामिल भागीदार देशों से कई मंजूरी मिली हैं. भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और रूस के NPO मशीनोस्ट्रोयेनिया के बीच संयुक्त उद्यम के तहत ब्रह्मोस का निर्माण किया जा रहा है, जिसे दुनिया की सबसे उन्नत मिसाइल प्रणालियों में से एक माना जाता है.

ब्रह्मोस ने भारत की रक्षा क्षमताओं को काफी हद तक बढ़ाया है. 2007 से, भारतीय सेना ने अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करते हुए अपने शस्त्रागार में कई ब्रह्मोस रेजिमेंट को शामिल किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/brahmos-missile-deal-between-india-failipines-big-step-in-defense-relations/article-14661

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.