- Hindi News
- देश विदेश
- इमारतें ध्वस्त, 6 मौतें, 91 घायल... इजराइल ने बेरूत में मचाई तबाही, उड़ेल दिया इतने टन बारूद, हसन नस...
इमारतें ध्वस्त, 6 मौतें, 91 घायल... इजराइल ने बेरूत में मचाई तबाही, उड़ेल दिया इतने टन बारूद, हसन नसरल्लाह कहां है?
JAGRAN DESK
बेरूत पर हुए इजरायली हमलों में हिजबुल्लाह चीफ के मारे जाने की खबर चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि, नसरल्लाह की मौत की पुष्टि न तो अभी तक इजरायल और न ही लेबनान या हिजबुल्लाह ने की है.
लेबनान के दक्षिणी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल के हवाई हमलों (Israel Airstrike) का दौर अब भी जारी है. बेरूत में शुक्रवार रात किए गए इन हमलों के बाद आसमान में हर तरफ घने धुएं का गुबार देखा गया. इन हमलों के बाद घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में डर और अराजकता फैल गई है. इस हफ्ते की शरुआत से ही इजरायल लेबनान (Israel Lebanon) को तेजी से निशाना बना रहा है. इजरायल का ध्यान अब गाजा से हटकर लेबनान पर है. बेरूत में लगातार रॉकेट्स दागे जा रहे हैं.
क्या मारा गया हिजबुल्लाह चीफ?
इजरायल के हमलों का लक्ष्य कथित तौर पर लेबनान में फैले हिजबुल्लाह का गढ़ है. अब तक हिजबुल्लाह के न जाने कितने कमांडर इन हमलों में ढेर हो चुके हैं. करीब 700 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. इजरायली टेलीविजन नेटवर्क का दावा है कि इन हमलों में हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह भी मारा गया है. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, हिजबुल्लाह के एक सूत्र ने दावा किया कि नसरल्लाह "ठीक" हैं, वह जान बचाने के लिए कहीं छिपा हुआ है.

कौन है हसन नसरल्लाह?
- नसरल्लाह हिजबुल्लाह का चीफ है. '
- उसका लेबनान में, खासकर शिया समर्थकों के बीच खास दबदबा है.
- उसे व्यापक रूप से युद्ध छेड़ने या शांति स्थापित करने में सक्षम एकमात्र शख्स के रूप में देखा जाता है.
"इजरायली हमले भूकंप जैसे"
इजरायली रक्षा बलों (IDF) दावा है कि बेरूत में उनके हमलों में हिजबुल्लाह की मिसाइल यूनिट के कमांडर मोहम्मद अली इस्माइल, उसके डिप्टी और ईरान समर्थित मिलिशिया के अन्य सीनियर अधिकारियी मारे जा चुके हैं. हमलों के दौरान दक्षिणी बेरूत में अपने घर से भागे एक स्थानीय निवासी अहमद अहमद ने न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से इन हमलों को "भूकंप जैसा" बताया.
इजरायल Vs हिजबुल्लाह
इजरायल ने दावा है उसने दक्षिणी बेरूत में इमारतों के भीतर छिपाए गए हिजबुल्लाह के हथियार डिपो को निशाना बनाया है. हालांकि हिजबुल्लाह ने इजरायल के इस दावे का खंडन किया है. जब कि इजरायली हमलों में 6 इमारतों के ध्वस्त होने और 91 लोगों के घायल होने की खबरें सामने आईं है, जिनमें से 6 की मौत की पुष्टि हुई है. इजरायली हमलों से हिजबुल्लाह भी बौखलाया हुआ है और जवाबी कार्रवाई कर रहा है. जिसकी वजह से इजरायली सेना हिजबुल्लाह के गढ़ों में नागरिकों को तुरंत इलाका खालीकरने की चेतावनी दे रही है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए