RSS के कार्यक्रम में चाकूबाजी करने वाले नसीब चौधरी के घर पर चला बुलडोजर, लगे जय श्री राम के नारे

Jaipur, Rajasthan

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी नसीब चौधरी के घर पर बुलडोजर चला है. इस दौरान जय श्री राम के नारे लगे. पहले जेडीए ने आरोपी नसीब चौधरी के घर नोटिस चिपकाया था. नोटिस का जवाब आने के बाद जेडीए ने अवैध अतिक्रमण पर रविवार को बुल्डोजर चलाया.

राजस्थान में बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है. जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी नसीब चौधरी पर सख्तकार्रवाई की गई है. उसके घर पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया गया है. गुरुवार को एक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों के हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े दस लोग घायल हो गए थे. अब जब नसीब चौधरी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला उस दौरान जय श्री राम के नारे लगे.

नसीब चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकूबाजी की थी, जिसके बाद जेडीए ने शनिवार को मंदिर के पास अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया और आरोपी नसीब चौधरी के घर नोटिस चिपकाया था. फिर नोटिस के जबाब के बाद जेडीए ने अवैध अतिक्रमण पर रविवार को बुल्डोजर चलाया और उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया.

पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

इस मामले पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर राष्ट्रदीप ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा था कि कल (गुरुवार) एक मंदिर में जागरण और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था, जहां कुछ लोग शांतिपूर्ण तरीके कार्यक्रम कर रहे थे. उस मंदिर के बगल में नसीब चौधरी नाम के व्यक्ति का परिवार रहता है, जिसका पिछला भी कुछ क्राइम रिकॉर्ड है. वह और उसका बेटा मंदिर में आए और कुछ लोगों को चाकू और लाठियों से हमला कर दिया.

कोई सांप्रदायिक विवाद नहीं

उन्होंने आगे कहा कि इस घटना के दौरान 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और इन दोनों को कल (गुरुवार) रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अगर इसमें कोई और भी शामिल होगा, तो उसकी भी जांच की जाएगी. घटना में कोई सांप्रदायिक विवाद नहीं है. दोनों ही पक्ष हिंदू हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Oct 2024 By दैनिक जागरण

RSS के कार्यक्रम में चाकूबाजी करने वाले नसीब चौधरी के घर पर चला बुलडोजर, लगे जय श्री राम के नारे

Jaipur, Rajasthan

राजस्थान में बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है. जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी नसीब चौधरी पर सख्तकार्रवाई की गई है. उसके घर पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया गया है. गुरुवार को एक मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों के हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े दस लोग घायल हो गए थे. अब जब नसीब चौधरी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला उस दौरान जय श्री राम के नारे लगे.

नसीब चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खीर वितरण कार्यक्रम में चाकूबाजी की थी, जिसके बाद जेडीए ने शनिवार को मंदिर के पास अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया और आरोपी नसीब चौधरी के घर नोटिस चिपकाया था. फिर नोटिस के जबाब के बाद जेडीए ने अवैध अतिक्रमण पर रविवार को बुल्डोजर चलाया और उसके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया.

पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

इस मामले पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर राष्ट्रदीप ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा था कि कल (गुरुवार) एक मंदिर में जागरण और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था, जहां कुछ लोग शांतिपूर्ण तरीके कार्यक्रम कर रहे थे. उस मंदिर के बगल में नसीब चौधरी नाम के व्यक्ति का परिवार रहता है, जिसका पिछला भी कुछ क्राइम रिकॉर्ड है. वह और उसका बेटा मंदिर में आए और कुछ लोगों को चाकू और लाठियों से हमला कर दिया.

कोई सांप्रदायिक विवाद नहीं

उन्होंने आगे कहा कि इस घटना के दौरान 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और इन दोनों को कल (गुरुवार) रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अगर इसमें कोई और भी शामिल होगा, तो उसकी भी जांच की जाएगी. घटना में कोई सांप्रदायिक विवाद नहीं है. दोनों ही पक्ष हिंदू हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/bulldozer-hit-the-house-of-naseeb-choudhary-who-carried-out/article-1636

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.