शीतकालीन सत्र 2024: कार्यवाही के 10वें दिन आज भी हंगामे के आसार

JAGRAN DESK

संसद के शीतकालीन सत्र का आज 10वां दिन है.

संसद में सरकार और विपक्ष के बीच सत्र की शुरुआत से ही गतिरोधन बना हुआ है. उद्योगपति अडाणी और यूपी के संभल के मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. वहीं, राज्यसभा में नोटों की गड्डी के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने आवाज उठायी. इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं.

LIVE FEED

10:15 AM, 9 Dec 2024 

कांग्रेस सांसद प्रतापगढ़ी ने राज्यसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मध्य प्रदेश के रतलाम की घटना पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया. इस घटना में 3 बच्चों की पिटाई की गई थी.

10:08 AM, 9 Dec 2024 

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार पर सदन को नहीं चलने देने का आरोप लगाया

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, 'सरकार सदन को चलने नहीं देना चाहती. लोगों के बीच इसकी छवि खराब हो रही है. हम चाहते हैं कि सदन चले और अडाणी, किसानों और मणिपुर मुद्दे पर बहस हो.' प्रमोद तिवारी ने आगे कहा, 'किसान यहां (दिल्ली में) आना चाहते हैं. उनकी संख्या बहुत सीमित है. उन्हें आने दिया जाना चाहिए. सरकार को उनकी मांग सुननी चाहिए. वे (प्रदर्शनकारी किसान) अपने लिए नहीं बल्कि किसानों और देश के लिए मांग कर रहे हैं.'

9:45 AM, 9 Dec 2024 

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया. उन्होंने नोटिस में लिखा, 'मोदी सरकार ने अजित पवार का नाम साफ कर दिया, जबकि ईडी ने चंद्रबाबू नायडू को क्लीन चिट दे दी. यह सदन अजित पवार और चंद्रबाबू नायडू को क्लीन चिट दिए जाने पर चिंता व्यक्त करता है और सरकार से विस्तृत स्पष्टीकरण की मांग करता है.'

9:39 AM, 9 Dec 2024 (IST)

सांसद विजयकुमार ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद विजयकुमार उर्फ ​विजय वसंत ने सोमवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया. उन्होंने कृषि उत्पादों और आवश्यक खाद्य वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) हटाने के ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा का आग्रह किया. विजय वसंत ने स्थगन प्रस्ताव नोटिस में कहा, 'मैं एक निश्चित महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने के उद्देश्य से सदन के कामकाज को स्थगित करने के लिए एक प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगने के अपने इरादे की सूचना देता हूं. माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं कृषि उत्पादों और आवश्यक खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी हटाने के ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश करने के लिए खड़ा हूं. जो हमारे किसानों और देश के आम लोगों दोनों के लिए बहुत चिंता का विषय है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Dec 2024 By दैनिक जागरण

शीतकालीन सत्र 2024: कार्यवाही के 10वें दिन आज भी हंगामे के आसार

JAGRAN DESK

संसद में सरकार और विपक्ष के बीच सत्र की शुरुआत से ही गतिरोधन बना हुआ है. उद्योगपति अडाणी और यूपी के संभल के मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है. वहीं, राज्यसभा में नोटों की गड्डी के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने आवाज उठायी. इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं.

LIVE FEED

10:15 AM, 9 Dec 2024 

कांग्रेस सांसद प्रतापगढ़ी ने राज्यसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मध्य प्रदेश के रतलाम की घटना पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया. इस घटना में 3 बच्चों की पिटाई की गई थी.

10:08 AM, 9 Dec 2024 

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार पर सदन को नहीं चलने देने का आरोप लगाया

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, 'सरकार सदन को चलने नहीं देना चाहती. लोगों के बीच इसकी छवि खराब हो रही है. हम चाहते हैं कि सदन चले और अडाणी, किसानों और मणिपुर मुद्दे पर बहस हो.' प्रमोद तिवारी ने आगे कहा, 'किसान यहां (दिल्ली में) आना चाहते हैं. उनकी संख्या बहुत सीमित है. उन्हें आने दिया जाना चाहिए. सरकार को उनकी मांग सुननी चाहिए. वे (प्रदर्शनकारी किसान) अपने लिए नहीं बल्कि किसानों और देश के लिए मांग कर रहे हैं.'

9:45 AM, 9 Dec 2024 

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया. उन्होंने नोटिस में लिखा, 'मोदी सरकार ने अजित पवार का नाम साफ कर दिया, जबकि ईडी ने चंद्रबाबू नायडू को क्लीन चिट दे दी. यह सदन अजित पवार और चंद्रबाबू नायडू को क्लीन चिट दिए जाने पर चिंता व्यक्त करता है और सरकार से विस्तृत स्पष्टीकरण की मांग करता है.'

9:39 AM, 9 Dec 2024 (IST)

सांसद विजयकुमार ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद विजयकुमार उर्फ ​विजय वसंत ने सोमवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया. उन्होंने कृषि उत्पादों और आवश्यक खाद्य वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) हटाने के ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा का आग्रह किया. विजय वसंत ने स्थगन प्रस्ताव नोटिस में कहा, 'मैं एक निश्चित महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने के उद्देश्य से सदन के कामकाज को स्थगित करने के लिए एक प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगने के अपने इरादे की सूचना देता हूं. माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं कृषि उत्पादों और आवश्यक खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी हटाने के ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश करने के लिए खड़ा हूं. जो हमारे किसानों और देश के आम लोगों दोनों के लिए बहुत चिंता का विषय है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/chances-of-uproar-even-today-on-the-10th-day-of/article-5017

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.