चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानें कपाट खुलने की तिथियां और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

Digital Desk

उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 के लिए तीर्थयात्रियों का इंतजार खत्म हो गया है। प्रशासन द्वारा आज, 06 मार्च 2026 से यात्रा हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है । श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस वर्ष भी पंजीकरण को अनिवार्य रखा गया है ताकि यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाया जा सके ।

मंदिरों के कपाट खुलने का कार्यक्रम

वर्ष 2026 के लिए चारधाम और हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुलने की तिथियां घोषित कर दी गई हैं:

धाम

कपाट खुलने की तिथि

श्रीयमुनोत्री

19 अप्रैल 2026

श्रीगंगोत्री

19 अप्रैल 2026

श्रीकेदारनाथ

22 अप्रैल 2026

श्रीबद्रीनाथ

23 अप्रैल 2026

श्रीहेमकुण्ड साहिब

आधिकारिक घोषणा के बाद सूचित किया जाएगा

कैसे करें पंजीकरण? (ऑनलाइन माध्यम)

श्रद्धालु आज सुबह 07 बजे से निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं:

  • वेबसाइट: पंजीकरण हेतु आधिकारिक वेबलिंक registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं ।

  • मोबाइल ऐप: अपने स्मार्टफोन पर 'Tourist Care Uttarakhand' ऐप डाउनलोड करें ।

  • आवश्यक दस्तावेज: भारतीय नागरिक आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं । विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा दी गई है ।

ऑफलाइन (भौतिक) पंजीकरण की सुविधा

जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए राज्य सरकार ने भौतिक पंजीकरण केंद्रों की व्यवस्था की है । ये काउंटर कपाट खुलने से दो दिन पूर्व, यानी 17 अप्रैल 2026 से कार्य करना शुरू कर देंगे ।

प्रमुख भौतिक पंजीकरण केंद्र:

  1. यात्रा पंजीकरण केन्द्र एवं ट्रांजिट कैम्प, ऋषिकेश ।

  2. पंजीकरण केन्द्र, ऋषिकुल ग्राउंड, हरिद्वार ।

  3. पंजीकरण केन्द्र, विकास नगर, देहरादून ।

सहायता और संपर्क

यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा होने पर श्रद्धालु प्रशासन द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर 0135-1364 पर संपर्क कर सकते हैं । यह हेल्पलाइन सेवा 24×7 उपलब्ध रहेगी ।

अपील: प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Mar 2026 By दैनिक जागरण

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानें कपाट खुलने की तिथियां और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया

Digital Desk

मंदिरों के कपाट खुलने का कार्यक्रम

वर्ष 2026 के लिए चारधाम और हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुलने की तिथियां घोषित कर दी गई हैं:

धाम

कपाट खुलने की तिथि

श्रीयमुनोत्री

19 अप्रैल 2026

श्रीगंगोत्री

19 अप्रैल 2026

श्रीकेदारनाथ

22 अप्रैल 2026

श्रीबद्रीनाथ

23 अप्रैल 2026

श्रीहेमकुण्ड साहिब

आधिकारिक घोषणा के बाद सूचित किया जाएगा

कैसे करें पंजीकरण? (ऑनलाइन माध्यम)

श्रद्धालु आज सुबह 07 बजे से निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं:

  • वेबसाइट: पंजीकरण हेतु आधिकारिक वेबलिंक registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं ।

  • मोबाइल ऐप: अपने स्मार्टफोन पर 'Tourist Care Uttarakhand' ऐप डाउनलोड करें ।

  • आवश्यक दस्तावेज: भारतीय नागरिक आधार कार्ड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं । विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा दी गई है ।

ऑफलाइन (भौतिक) पंजीकरण की सुविधा

जिन श्रद्धालुओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए राज्य सरकार ने भौतिक पंजीकरण केंद्रों की व्यवस्था की है । ये काउंटर कपाट खुलने से दो दिन पूर्व, यानी 17 अप्रैल 2026 से कार्य करना शुरू कर देंगे ।

प्रमुख भौतिक पंजीकरण केंद्र:

  1. यात्रा पंजीकरण केन्द्र एवं ट्रांजिट कैम्प, ऋषिकेश ।

  2. पंजीकरण केन्द्र, ऋषिकुल ग्राउंड, हरिद्वार ।

  3. पंजीकरण केन्द्र, विकास नगर, देहरादून ।

सहायता और संपर्क

यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या असुविधा होने पर श्रद्धालु प्रशासन द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर 0135-1364 पर संपर्क कर सकते हैं । यह हेल्पलाइन सेवा 24×7 उपलब्ध रहेगी ।

अपील: प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/chardham-yatra-2026-online-registration-starts-from-today-know-the/article-47648

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.