बदरीनाथ के कपाट बंद होने के साथ चारधाम यात्रा संपन्न, इस बार श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचा 46 लाख के पार

JAGRAN DESK

इस यात्रा सीजन 16,52,076 तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे, 14,35,341 श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ के दर्शन

रविवार को भू वैकुंठ बदीरनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा सीजन 2024 के लिए संपन्न हो गई. इस साल बदरीनाथ और केदारनाथ धाम 30 लाख से भी ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे. चारों धामों की बात करें तो इस यात्रा सीजन 4,617,445 (46 लाख 17 हजार 445) श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा संपन्न: उत्तराखंड की साल 2024 की चारधाम यात्रा पूरी हो गई है. अब अगले साल अप्रैल मई में चारधाम यात्रा शुरू होगी. सबसे आखिर में रविवार 17 नवंबर को उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हुए. इसके साथ ही साल 2024 की उत्तराखंड की चारधाम यात्रा भी पूरी तरह संपन्न हो गई.

    बदरीनाथ पहुंचे 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालु: इस बार यात्रा सीजन 2024 मई महीने में शुरू हुआ था. 10 मई 2024 को चारधाम यात्रा शुरू हुई थी. 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे. 12 मई से 17 नवंबर तक कुल 14,35,341 (14 लाख 35 हजार 341) तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे.

    UTTARAKHAND CHAR DHAM YATRA
    बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद हुए 
     
    16 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ के दर्शन: केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुले थे. 10 मई से 3 नवंबर को कपाट बंद होने तक 16,52,076 (16 लाख 52 हजार 76) तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे.

    UTTARAKHAND CHAR DHAM YATRA
    केदारनाथ धाम के कपाट 3 नवंबर को बंद हुए थे 
     
    इतने श्रद्धालुओं ने किये गंगोत्री धाम के दर्शन: इस यात्रा सीजन उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई को खोले गए थे. धाम के कपाट 2 नवंबर को सबसे पहले बंद हुए. इस यात्रा सीजन में 8,15,273 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए. इनमें 4,76,778 पुरुष, 3,24,973 महिलाएं और 13,522 बच्चे दर्शनार्थी थे.

    UTTARAKHAND CHAR DHAM YATRA
    गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर को बंद हुए थे 
     
    7 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे यमुनोत्री धाम: इस साल यमुनोत्री धाम के कपाट भी गंगोत्री और केदारनाथ धाम के साथ 10 मई को खुले थे. केदारनाथ धाम के साथ ही 3 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए. यात्रा सीजन 2024 में कुल 7,14,755 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम आकर मां यमुना के दर्शन कर सुखी समृद्ध जीवन की कामना की. इन श्रद्धालुओं में कुल 3,82,538 पुरुष और 3,16,719 महिलाओं के साथ 15,498 बच्चे शामिल थे.

    UTTARAKHAND CHAR DHAM YATRA
    यमुनोत्री धाम के कपाट 3 नवंबर को बंद हुए थे 
     
    करीब 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब: इसी के साथ 25 मई 2024 से 10 अक्टूबर तक 1,83,722 (1 लाख 83 हजार 722) तीर्थयात्री श्री हेमकुंड साहिब-लोकपाल तीर्थ श्री लक्ष्मण मंदिर के दर्शन करने भी पहुंचे. बदीरनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने बताया कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 30,87,417 (30 लाख 87 हजार 417) रही.

    UTTARAKHAND CHAR DHAM YATRA
    हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को बंद हुए थे
     
    10 मई को शुरू हुई थी चारधाम यात्रा: इस साल चारधाम यात्रा 10 मई को शुरू हुई थी. उसी दिन गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे. बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खुले थे. इस बार के यात्रा सीजन के शुरुआत से ही श्रद्धालुओं का चारधाम यात्रा के लिए अपार उत्साह दिखाई दिया था. हालांकि जुलाई के महीने में आई आपदा ने केदारनाथ यात्रा को काफी प्रभावित किया. इसके बावजूद 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे.

    इस बार सिर्फ 153 दिन चल सकी चारधाम यात्रा: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस बार बारिश और प्राकृतिक आपदा के कारण कम दिन चली. पिछले साल चारधाम यात्रा कुल 205 दिन चली थी. इस साल बारिश-प्राकृतिक आपदा के कारण यात्रा सिर्फ 153 दिन ही चल सकी थी. अगर प्रतिदिन के औसत की गणना करें तो इस बार रोजाना 31,372 तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन किए. पिछले साल ज्यादा दिन के बावजूद प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का औसत 26,743 था. अगर आंकड़ों की बात करें और इस साल भी चारधाम तीर्थयात्रा बेरोकटोक 205 दिन चलती तो दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा भी 64 लाख को पार कर जाता, जो नया रिकॉर्ड बनता.

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    18 Nov 2024 By दैनिक जागरण

      https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/chardham-yatra-ends-with-the-closing-of-doors-of-badrinath/article-3680

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.