समापन की ओर बढ़ी चारधाम यात्रा, कल बंद होंगे गंगोत्री के कपाट, परसों यमुनोत्री और केदारनाथ का मुहूर्त

JAGRAN DESK

केदारनाथ में 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके दर्शन, रविवार को बंद होंगे बाबा के कपाट, 17 को बदरीनाथ के द्वार

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब बस दो दिन बचे हैं. बाबा केदार के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बुधवार 29 अक्टूबर को केदारनाथ धाम के रक्षक भकुंट भैरवनाथ के कपाट बंद हो चुके हैं. इसके अगले दिन यानी बुधवार 30 अक्टूबर को पंच पंडा समिति की ओर से मंदिर के गर्भगृह में लगे सोने के छत्र को उतारकर भंडार गृह में रखा गया है.

रविवार को बंद होंगे केदारनाथ के कपाट: 3 नवंबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट: इस साल चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई थी. गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के साथ ही उसी दिन केदारनाथ धाम के कपाट भी खुले थे. 12 ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा केदारनाथ धाम में हर साल सबसे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. हालांकि इस बार जुलाई महीने में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने यात्रा पर ब्रेक लगा दिया था. इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे.

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA 2024
                                           केदारनाथ धाम के कपाट 3 नवंबर को बंद हो रहे हैं 
 
इतने श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ के दर्शन: गुरुवार 31 अक्टूबर की शाम तक 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं. गुरुवार को 12 हजार 225 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए. इनमें 7 हजार 248 पुरुष और 4 हजार 900 महिलाएं शामिल थीं. 77 बच्चों ने भी केदारनाथ धाम के दर्शन किए. इस तरह इस साल अब तक 16,02,144 (16 लाख 2 हजार 144) श्रद्धालु अक्टूबर महीने की आखिरी तारीख तक बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं.

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA 2024
                                गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार 2 नवंबर को बंद होंगे 
 
पिछले साल आए थे इतने श्रद्धालु: पिछले साल 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए थे केदारनाथ: साल 2023 में 19 लाख 61 हजार से ज्यादा भक्तों ने केदारनाथ के दर्शन किए थे. साल 2023 में केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुले थे. 15 नवंबर 2023 को यात्रा संपन्न हुई थी. यानी पिछले साल यात्राकाल इस साल की अपेक्षा ज्यादा था.

ये है केदारनाथ के कपाट बंद होने का मुहूर्त: केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली के बाद भैया दूज पर 3 नवंबर को बंद होंगे. कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर है. इसके साथ ही बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे.

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA 2024
                      यमुनोत्री धाम के कपाट 3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे 
 
फूलों से सजाया गया केदारनाथ धाम: कपाट बंद होने की रश्म के लिए केदारनाथ धाम को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के अगले दिन यानी 4 नवंबर को तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट भी बंद हो जाएंगे. इसके साथ ही 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे. 20 नवंबर को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे.

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA 2024
                                 बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे 
 
इस दिन बंद होंगे गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार 2 नवंबर को बंद हो रहे हैं. यमुनोत्री धाम के कपाट 3 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट के साथ बंद होंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Nov 2024 By दैनिक जागरण

समापन की ओर बढ़ी चारधाम यात्रा, कल बंद होंगे गंगोत्री के कपाट, परसों यमुनोत्री और केदारनाथ का मुहूर्त

JAGRAN DESK

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब बस दो दिन बचे हैं. बाबा केदार के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बुधवार 29 अक्टूबर को केदारनाथ धाम के रक्षक भकुंट भैरवनाथ के कपाट बंद हो चुके हैं. इसके अगले दिन यानी बुधवार 30 अक्टूबर को पंच पंडा समिति की ओर से मंदिर के गर्भगृह में लगे सोने के छत्र को उतारकर भंडार गृह में रखा गया है.

रविवार को बंद होंगे केदारनाथ के कपाट: 3 नवंबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट: इस साल चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हुई थी. गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के साथ ही उसी दिन केदारनाथ धाम के कपाट भी खुले थे. 12 ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा केदारनाथ धाम में हर साल सबसे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं. हालांकि इस बार जुलाई महीने में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने यात्रा पर ब्रेक लगा दिया था. इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे.

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA 2024
                                           केदारनाथ धाम के कपाट 3 नवंबर को बंद हो रहे हैं 
 
इतने श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ के दर्शन: गुरुवार 31 अक्टूबर की शाम तक 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं. गुरुवार को 12 हजार 225 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए. इनमें 7 हजार 248 पुरुष और 4 हजार 900 महिलाएं शामिल थीं. 77 बच्चों ने भी केदारनाथ धाम के दर्शन किए. इस तरह इस साल अब तक 16,02,144 (16 लाख 2 हजार 144) श्रद्धालु अक्टूबर महीने की आखिरी तारीख तक बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं.

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA 2024
                                गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार 2 नवंबर को बंद होंगे 
 
पिछले साल आए थे इतने श्रद्धालु: पिछले साल 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आए थे केदारनाथ: साल 2023 में 19 लाख 61 हजार से ज्यादा भक्तों ने केदारनाथ के दर्शन किए थे. साल 2023 में केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुले थे. 15 नवंबर 2023 को यात्रा संपन्न हुई थी. यानी पिछले साल यात्राकाल इस साल की अपेक्षा ज्यादा था.

ये है केदारनाथ के कपाट बंद होने का मुहूर्त: केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली के बाद भैया दूज पर 3 नवंबर को बंद होंगे. कपाट बंद होने का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर है. इसके साथ ही बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे.

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA 2024
                      यमुनोत्री धाम के कपाट 3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे 
 
फूलों से सजाया गया केदारनाथ धाम: कपाट बंद होने की रश्म के लिए केदारनाथ धाम को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के अगले दिन यानी 4 नवंबर को तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट भी बंद हो जाएंगे. इसके साथ ही 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे. 20 नवंबर को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे.

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA 2024
                                 बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे 
 
इस दिन बंद होंगे गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार 2 नवंबर को बंद हो रहे हैं. यमुनोत्री धाम के कपाट 3 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट के साथ बंद होंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/chardham-yatra-nears-its-end-doors-of-gangotri-will-be/article-2501

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.