हादसे वाले स्थान पर पहुंचे सीएम योगी, पूरी घटना की ली जानकारी

JAGRAN DESK

मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे के बाद शनिवार को महाकुंभ नगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा अफसरों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

प्रयागराज पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले संगम नोज पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने घटनास्थल देखा, जहां मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उन्होंने मेलाधिकारी विजय किरण आनंद और डीआईजी वैभव कृष्ण से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। मेलाधिकारी ने उन्हें बताया कि घटना के वक्त क्या हुआ था और किस तरह से तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी लेने के बाद  मुख्यमंत्री ने आगामी बसंत पंचमी अमृत स्नान को लेकर यहां की जा रही व्यवस्थाओं को भी देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
 
श्रद्धालुओं से भी किया संवाद 
घटनास्थल का निरीक्षण कर लौटते वक्त मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। वह बैरीकेडिंग के बहुत करीब जाकर श्रद्धालुओं से मिले और हाल चाल पूछा। मुख्यमंत्री योगी को अपने करीब पाकर श्रद्धालुओं का उत्साह भी चरम पर था। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव, जय श्री राम और गंगा मइया की जय जैसे जयकारों से सीएम योगी का अभिनंदन किया। इस बीच कुछ श्रद्धालुओं ने तेज स्वर में मुख्यमंत्री जी के द्वारा महाकुम्भ में की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं को उत्तम बताया। उल्लेखनीय है कि मौनी अमावस्या पर घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री दुख जता चुके हैं और अपने वक्तव्य के दौरान वह काफी भावुक भी हो गए थे और बात करते करते उनका गला रुंध गया था।WhatsApp Image 2025-02-01 at 7.26.27 PM (1)
 
वसंत पंचमी न होने पाए किसी तरह की चूक, रहे पूरी तैयारी

शनिवार को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यना मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे को लेकर काफी संवेदनशील दिखे। घटना स्थल का जायजा लेने के साथ स्वरूप रानी अस्पताल में जाकर घायलों का हालचाल भी जाना। उन्होंने मेले का हवाई सर्वक्षण भी किया। इसी क्रम में उन्होंने उन्होंने बैठक कर वसंत पंचमी स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी तरह की चूक नहीं हाोनी चाहिए।

मुख्यमंत्री अरैल में उतरने से पहले ही हेलीकॉप्टर से मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज को जोड़ने वाले हर मार्ग पर स्नानार्थियों का रेला उमड़ा था। ऐसे में हवाई सर्वे के दौरान मुख्यमंत्री का मेला क्षेत्र और संगम के अलावा इन मार्गों पर भी विशेष जोर रहा। इस दौरान उन्होंने अफसरों से वसंत पंचमी स्नान पर्व को लेकर होने वाली तैयारियों का भी जायजा लिया। साथ ही निर्देश देते रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईवे तथा शहर के मार्गों पर कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों के अलावा प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए किए जाने वाले इंतजाम के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने लगातार बसें चलाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ताकि, मौनी पर लगा दाग हो सके धूमिल

मुख्यमंत्री आईसीसीसी में बैठक कर वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मौनी अमावस्या पर हुए हादसे की छाया भी दिखी। मुख्यमंत्री तथा अन्य अफसरों का पूरा फोकस इस पर रहा कि वसंत पर स्नानार्थी ऐसा सुखद अनुभव लेकर जा सकें कि मौनी पर लगा दाग कुछ धूमिल हो सके।

बैठक में मौनी पर हुए हादसे के कारणों तथा उससे सबक लेते हुए किए गए इंतजामों पर विस्तार से चर्चा हुई। मेलाधिकारी तथा अन्य अफसरों ने यातायात, डायवर्जन, होल्डिंग एरिया, जोनल प्लान, वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अखाड़ों के अमृत स्नान की तैयारियों के बारे मे भी जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश था वसंत पंचमी अमृत स्नान पर किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Feb 2025 By दैनिक जागरण

हादसे वाले स्थान पर पहुंचे सीएम योगी, पूरी घटना की ली जानकारी

JAGRAN DESK

प्रयागराज पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले संगम नोज पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने घटनास्थल देखा, जहां मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उन्होंने मेलाधिकारी विजय किरण आनंद और डीआईजी वैभव कृष्ण से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। मेलाधिकारी ने उन्हें बताया कि घटना के वक्त क्या हुआ था और किस तरह से तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी लेने के बाद  मुख्यमंत्री ने आगामी बसंत पंचमी अमृत स्नान को लेकर यहां की जा रही व्यवस्थाओं को भी देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
 
श्रद्धालुओं से भी किया संवाद 
घटनास्थल का निरीक्षण कर लौटते वक्त मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। वह बैरीकेडिंग के बहुत करीब जाकर श्रद्धालुओं से मिले और हाल चाल पूछा। मुख्यमंत्री योगी को अपने करीब पाकर श्रद्धालुओं का उत्साह भी चरम पर था। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव, जय श्री राम और गंगा मइया की जय जैसे जयकारों से सीएम योगी का अभिनंदन किया। इस बीच कुछ श्रद्धालुओं ने तेज स्वर में मुख्यमंत्री जी के द्वारा महाकुम्भ में की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं को उत्तम बताया। उल्लेखनीय है कि मौनी अमावस्या पर घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री दुख जता चुके हैं और अपने वक्तव्य के दौरान वह काफी भावुक भी हो गए थे और बात करते करते उनका गला रुंध गया था।WhatsApp Image 2025-02-01 at 7.26.27 PM (1)
 
वसंत पंचमी न होने पाए किसी तरह की चूक, रहे पूरी तैयारी

शनिवार को प्रयागराज आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यना मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे को लेकर काफी संवेदनशील दिखे। घटना स्थल का जायजा लेने के साथ स्वरूप रानी अस्पताल में जाकर घायलों का हालचाल भी जाना। उन्होंने मेले का हवाई सर्वक्षण भी किया। इसी क्रम में उन्होंने उन्होंने बैठक कर वसंत पंचमी स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि किसी तरह की चूक नहीं हाोनी चाहिए।

मुख्यमंत्री अरैल में उतरने से पहले ही हेलीकॉप्टर से मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज को जोड़ने वाले हर मार्ग पर स्नानार्थियों का रेला उमड़ा था। ऐसे में हवाई सर्वे के दौरान मुख्यमंत्री का मेला क्षेत्र और संगम के अलावा इन मार्गों पर भी विशेष जोर रहा। इस दौरान उन्होंने अफसरों से वसंत पंचमी स्नान पर्व को लेकर होने वाली तैयारियों का भी जायजा लिया। साथ ही निर्देश देते रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईवे तथा शहर के मार्गों पर कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। उन्होंने पार्किंग स्थलों के अलावा प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के लिए किए जाने वाले इंतजाम के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने लगातार बसें चलाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ताकि, मौनी पर लगा दाग हो सके धूमिल

मुख्यमंत्री आईसीसीसी में बैठक कर वसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मौनी अमावस्या पर हुए हादसे की छाया भी दिखी। मुख्यमंत्री तथा अन्य अफसरों का पूरा फोकस इस पर रहा कि वसंत पर स्नानार्थी ऐसा सुखद अनुभव लेकर जा सकें कि मौनी पर लगा दाग कुछ धूमिल हो सके।

बैठक में मौनी पर हुए हादसे के कारणों तथा उससे सबक लेते हुए किए गए इंतजामों पर विस्तार से चर्चा हुई। मेलाधिकारी तथा अन्य अफसरों ने यातायात, डायवर्जन, होल्डिंग एरिया, जोनल प्लान, वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अखाड़ों के अमृत स्नान की तैयारियों के बारे मे भी जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश था वसंत पंचमी अमृत स्नान पर किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/chief-minister-reached-the-place-of-accident/article-9181

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.