- Hindi News
- देश विदेश
- हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के दामाद की मौत का दावा:सीरिया में इजराइल के हवाई हमले में मौत; लेबनान बोला-...
हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के दामाद की मौत का दावा:सीरिया में इजराइल के हवाई हमले में मौत; लेबनान बोला- सीजफायर के लिए हिजबुल्लाह तैयार था
Jagran desk
इजराइल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर अल-कासिर को भी मारे जाने का दावा किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी AFP ने सूत्रों के हवाले बताया कि इजराइली सेना ने बुधवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क में हवाई हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसमें उसके साथ 2 और लोग मारे गए हैं।

इजराइल ने 27 सितंबर को राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बम से हमला किया था। इसमें हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत हो गई थी। नसरल्लाह के अलावा उसकी बेटी जैनब की भी इस हमले में मौत हो गई थी।
इजराइल एक साथ कई मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहा है। इजराइली सेना लेबनान में हिजबुल्लाह, गाजा में हमास, यमन में हूती विद्रोही के अलावा सीरिया और ईरान का सामना कर रहा है।

इजराइल ने 18 साल बाद बेरूत पर हमला किया
इजराइल ने 2006 के बाद पहली बार बेरूत में देर रात मिसाइल से हमला किया है। इसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। इजराइल पहले भी बेरूत के आसपास के इलाके पर हमला कर चुका है, लेकिन 18 सालों में पहली बार है जब राजधानी पर हमला हुआ है।
इजराइल के बेरूत पर मिसाइल हमले से जुड़ी तस्वीरें...

लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला हबीब ने CNN को बताया कि हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह 21 दिन के सीजफायर के लिए मान गए थे। विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा कि लेबनान संसद के स्पीकर नबीह बेरी ने हिजबुल्लाह चीफ से बातचीत की थी। इसके बाद बेरी ने अमेरिका और फ्रांस से कहा था कि हिजबुल्लाह जंग रोकने के लिए तैयार है।
हबीब ने कहा-
अमेरिका-फ्रांस के अधिकारियों ने हमें बताया था कि इजराइली PM नेतन्याहू भी सीजफायर के लिए राजी हैं। इसके बाद तय हुआ था कि अमेरिकी अधिकारी सीजफायर पर बातचीत करने के लिए लेबनान जाएंगे। लेकिन इसके बाद क्या हुआ ये आप सभी जानते हैं।

UN की एक बैठक में 25 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सीजफायर की मांग की थी। लेकिन इजराइल ने इससे इनकार कर दिया था। 2 दिन बाद नसरल्लाह बेरूत के दक्षिण शहर में एक हवाई हमले में मारा गया।
यूनाइटेड नेशन में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू कांग ने सिक्योरिटी काउंसिल से इजराइल-लेबनान संघर्ष को रोकने की मांग की है। फ्रांस-24 के मुताबिक फू ने कहा कि UNSC के पास दुनिया में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान के रास्ते पर लौटना चाहिए।
इजराइली अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि लेबनान पर चलाए जा रहे ऑपरेशन में सेना ने हिजबुल्लाह के 50% हथियार नष्ट कर दिए हैं। इसमें बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ कई हजार रॉकेट भी शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि मिडिल ईस्ट में तनाव कम करना जरूरी है। उन्होंने सुरक्षा परिषद में कहा कि वहां के नागरिक इसकी बड़ी कीमत चुका रहे हैं। गुटेरेस ने कहा कि लेबनान में पूरी तरह से जंग रोकना जरूरी है वर्ना विनाशकारी असर पड़ेगा।
इससे पहले बाद इजराइल ने UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस के देश में आने पर रोक लगा दी थी। इजराइल के विदेश मंत्री ने कहा कि UN चीफ ने ईरान के हमलों की निंदा नहीं की, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में हुए इजराइली हमले में 46 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 85 घायल हैं। लेबनान में इजराइली हमले में मंगलवार को 55, सोमवार को 95 और रविवार को 105 लोगों की मौत हुई थी।
लेबनान में इजराइली हवाई हमले में अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई है। 56 साल के कामेल अहमद जवाद मिशिगन के रहने वाला था। वे अपनी बुज़ुर्ग मां की देखभाल के लिए लेबनान में रह रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन के एक प्रवक्ता ने कामेल अहमद जवाद की मौत की पुष्टि की है और इस पर शोक जताया है।
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान बुधवार को कतर पहुंचे। कतर, अमेरिका और ईरान दोनों का सहयोगी देश है। कतर पहुंचकर ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश, इजराइल को समझाएं कि वे मिडिल ईस्ट में संकट पैदा न करे। पजशकियान ने चेतावनी दी कि इजराइल अगर ईरान पर हमला करता है तो उसे करारा जवाब मिलेगा।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर विकसित देशों के G7 ग्रुप ने बुधवार को इमरजेंसी बैठक की। बैठक मौजूदा अध्यक्ष इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बुलाई थी। बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने G7 देशों के नेताओं के साथ फोन कॉल पर चर्चा की। इस दौरान G7 नेताओं ने ईरान की ओर से इजराइल पर किए गए हमले की निंदा की। ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों पर भी बात की गई।
इजराइल एकसाथ 5 मोर्चों पर लड़ रहा है। उसकी सेना लेबनान में हिजबुल्लाह, गाजा में हमास, ईरान और यमन में हूती विद्रोहियों से मुकाबला कर रही है। सीरिया में भी इजराइल ने बुधवार को हमला किया है, जिसमें 3 लोग मारे गए। गाजा में बुधवार को इजराइली हमले में 8 लोगों की मौत हुई।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वो ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजराइली हमले का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल के पास जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है, लेकिन उसे इस तरह से नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बाइडेन ने ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंध लागू करने की बात भी कही है।
ईरान में फ्रांस के दूतावास ने अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने के लिए कहा है। दूतावास ने कहा है कि जैसे ही फ्लाइट्स शुरू होती है, नागरिक ईरान छोड़कर चले जाएं। ये चेतावनी इजराइल और ईरान में बढ़ते तनाव की वजह से जारी की गई है।
दक्षिणी लेबनान में इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच जमीनी लड़ाई जारी है। BBC के मुताबिक बुधवार को इजराइली सेना लेबनान के 2 किमी अंदर मरून अल-रस गांव पहुंच गई। इस दौरान इजराइली सैनिकों की हिजबुल्लाह के लड़ाकों से मुठभेड़ भी हुई। आमने-सामने की इस लड़ाई में अब तक इजराइल के 8 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 35 घायल हुए हैं।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए