इजरायल ने हिजबुल्लाह का खुफिया मुख्यालय उड़ाया, लेबनान पर भीषण हमले में 250 लोगों की मौत

Jagran Desk

इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसके उत्तराधिकारियों को खल्लास करने के बाद अब इस समूह के खुफिया मुख्यालय को भी हवाई हमले में ध्वस्त कर दिया है। यह हमला आज शनिवार तड़के दक्षिणी बेरूत में किया गया। इसमें करीब 250 लोगों की मौत हुई है।

इज़रायल ने हिजबुल्लाह के कई कमांडरों को ढेर करने के बाद अब लेबनान में उसके खुफिया हेड क्वॉर्टर को भी उड़ा दिया है। इजरायली सेना की ओर से दक्षिणी लेबनान में किए गए इस हमले में कम से कम 250 लोग मारे गए है। इससे ईरान बौखला गया है। ईरान का कहना है कि वह अब पीछे नहीं हटेगा। इजरायली सेना ने कहा कि उसने बेरूत में शुक्रवार को हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया। इसके साथ ही इस आतंकी समूह के टॉप कमांडरों को निशाना बनाया। एक अस्पताल को हिजबुल्लाह आतंकी कमांड सेंटर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। उसे भी हमले में ध्वस्त कर दिया गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा कि इन हमलों से तेहरान की सेहत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। अब वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटने वाला। 

उत्तरी लेबनान में एक शरणार्थी शिविर पर इस इजरायली हमले में हमास अधिकारी सईद अताल्ला अली और उनके परिवार की भी मौत हो गई है। हमास ने शनिवार को यह जानकारी दी। बता दें कि इजरायल  हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। वह अब बीते मंगलवार को अपने ऊपर हुए ईरान के मिसाइल अटैक का जवाब देने की भी तैयारी कर रहा है। ईरान ने तेल अवीव पर यह हमला लेबनान में इज़रायल की सैन्य कार्रवाई के जवाब में किया था। इसके बाद ईरान की तेल सुविधाओं पर हमले की आशंका के कारण तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। फिलहाल इज़रायल का फोकस लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकवादियों पर है। वह उन्हें पीछे धकेलने और गाजा में उनके हमास सहयोगियों को खत्म करने के अपने लक्ष्य पर काम कर रहा है। गाजा की तरह लेबनान में भी इजरायली सेना अभियान चला रही है। 

नसरल्लाह और उसके उत्तराधिकारियों को खल्लास कर इजरायली सेना के हौसले हैं बुलंद

इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को पिछले हफ्ते बेरूत पर एक हवाई हमले के दौरान मार डाला था। अब बेरूत पर हो रहा अन्य हमला भी उसी के तहत एक व्यापक सैन्य अभियान का हिस्सा है। इसके चलते 1.2 मिलियन से अधिक लेबनानी लोगों को अपने घर से पलायन करना पड़ा है। ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद इजरायल ने उसके संभावित उत्तराधिकारी को भी इजरायल ने मार डाला है। हालांकि हाशिम सफीद्दीन की हत्या के दावे के बाद अभी तक हिजबुल्लाह की ओर से कोई टिप्पणनी नहीं आई है। इसलिए अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह मारा गया या जिंदा है। 

आज इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर किया बड़ा हमला

आज इजरायली सेना ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर बड़ा हमला किया है। रॉयटर्स के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि शनिवार तड़के बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एक विस्फोट की आवाज सुनी गई और धुआं देखा गया। इस हमले से पहले इजरायली सेना ने स्थानीय निवासियों को तुरंत इलाका खाली करने के लिए तीन अलर्ट जारी किया था। हमले के बाद शनिवार तड़के हिजबुल्लाह ने कहा कि इजरायली सेना लेबनान के दक्षिणी शहर ओडाइसेह में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही है, जहां उसके साथ हिजबुल्लाह के लड़ाकों से जंग जारी है। hhh

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Oct 2024 By दैनिक जागरण

इजरायल ने हिजबुल्लाह का खुफिया मुख्यालय उड़ाया, लेबनान पर भीषण हमले में 250 लोगों की मौत

Jagran Desk

इज़रायल ने हिजबुल्लाह के कई कमांडरों को ढेर करने के बाद अब लेबनान में उसके खुफिया हेड क्वॉर्टर को भी उड़ा दिया है। इजरायली सेना की ओर से दक्षिणी लेबनान में किए गए इस हमले में कम से कम 250 लोग मारे गए है। इससे ईरान बौखला गया है। ईरान का कहना है कि वह अब पीछे नहीं हटेगा। इजरायली सेना ने कहा कि उसने बेरूत में शुक्रवार को हिजबुल्लाह के खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया। इसके साथ ही इस आतंकी समूह के टॉप कमांडरों को निशाना बनाया। एक अस्पताल को हिजबुल्लाह आतंकी कमांड सेंटर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। उसे भी हमले में ध्वस्त कर दिया गया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा कि इन हमलों से तेहरान की सेहत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। अब वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटने वाला। 

उत्तरी लेबनान में एक शरणार्थी शिविर पर इस इजरायली हमले में हमास अधिकारी सईद अताल्ला अली और उनके परिवार की भी मौत हो गई है। हमास ने शनिवार को यह जानकारी दी। बता दें कि इजरायल  हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। वह अब बीते मंगलवार को अपने ऊपर हुए ईरान के मिसाइल अटैक का जवाब देने की भी तैयारी कर रहा है। ईरान ने तेल अवीव पर यह हमला लेबनान में इज़रायल की सैन्य कार्रवाई के जवाब में किया था। इसके बाद ईरान की तेल सुविधाओं पर हमले की आशंका के कारण तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। फिलहाल इज़रायल का फोकस लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकवादियों पर है। वह उन्हें पीछे धकेलने और गाजा में उनके हमास सहयोगियों को खत्म करने के अपने लक्ष्य पर काम कर रहा है। गाजा की तरह लेबनान में भी इजरायली सेना अभियान चला रही है। 

नसरल्लाह और उसके उत्तराधिकारियों को खल्लास कर इजरायली सेना के हौसले हैं बुलंद

इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को पिछले हफ्ते बेरूत पर एक हवाई हमले के दौरान मार डाला था। अब बेरूत पर हो रहा अन्य हमला भी उसी के तहत एक व्यापक सैन्य अभियान का हिस्सा है। इसके चलते 1.2 मिलियन से अधिक लेबनानी लोगों को अपने घर से पलायन करना पड़ा है। ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद इजरायल ने उसके संभावित उत्तराधिकारी को भी इजरायल ने मार डाला है। हालांकि हाशिम सफीद्दीन की हत्या के दावे के बाद अभी तक हिजबुल्लाह की ओर से कोई टिप्पणनी नहीं आई है। इसलिए अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह मारा गया या जिंदा है। 

आज इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर किया बड़ा हमला

आज इजरायली सेना ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर बड़ा हमला किया है। रॉयटर्स के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि शनिवार तड़के बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एक विस्फोट की आवाज सुनी गई और धुआं देखा गया। इस हमले से पहले इजरायली सेना ने स्थानीय निवासियों को तुरंत इलाका खाली करने के लिए तीन अलर्ट जारी किया था। हमले के बाद शनिवार तड़के हिजबुल्लाह ने कहा कि इजरायली सेना लेबनान के दक्षिणी शहर ओडाइसेह में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही है, जहां उसके साथ हिजबुल्लाह के लड़ाकों से जंग जारी है। hhh

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/clash-between-congress-and-bjp-supporters-in-hisar-4913-percent/article-726

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.