सीमा क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए 176.29 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को CM भगवंत मान की हरी झंडी

Jagran Desk

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के इरादे से लिए गए महत्वपूर्ण फैसले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांटेदार तार के साथ सीमा चौकियों की रक्षा के लिए सीमा क्षेत्र में 176.29 करोड़ रुपए की लागत वाले बाढ़ प्रबंधन प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के इरादे से लिए गए महत्वपूर्ण फैसले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांटेदार तार के साथ सीमा चौकियों की रक्षा के लिए सीमा क्षेत्र में 176.29 करोड़ रुपए की लागत वाले बाढ़ प्रबंधन प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक निवास पर राज्य बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ सीमा चौकियों की सुरक्षा के लिए बीएसएफ और सेना से लगातार अनुरोध मिल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि ये स्थान रावी, सतलुज और उझ दरिया में आए बाढ़ के कारण प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि पहले राज्य को बाढ़ नियंत्रण के लिए मिलने वाले मामूली फंडों को राष्ट्रीय महत्व के स्थलों की रक्षा के लिए परिवर्तित कर दिया जाता था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन कार्यों के राष्ट्रीय सुरक्षा पहलू को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने पंजाब में स्थित ऐसे 28 स्थानों के लिए 176.29 करोड़ रुपए का एक प्रोजेक्ट बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमा चौकियों की सुरक्षा के लिए सीमा क्षेत्रों में बाढ़ रोकने के कार्यों की बहुत अहमियत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीमा पर कांटेदार तार और अन्य सुरक्षा बुनियादी ढांचा पहले ही सही किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब बाढ़ से बचाव के कार्य करने की आवश्यकता है ताकि देश की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए स्थानों का चयन सेना के साथ मिलकर साझा तौर पर किया गया है और ये स्थान अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में स्थित हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये कार्य 28 स्थानों पर किया जाएगा और इस प्रोजेक्ट से 8695.27 हेक्टेयर भूमि को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इन 28 स्थानों में से फिरोजपुर में 7, अमृतसर में 11, तरनतारन में 3, गुरदासपुर में 5 और पठानकोट जिले में 2 स्थान स्थित हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत तरनतारन जिले में दरिया के 1788 फुट किनारे मजबूत करने की योजना है। इनमें फिरोजपुर में 1050 फुट और गुरदासपुर में 2875 फुट किनारे मजबूत किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में 29140 फुट रिटेनिंग वॉल, 22 स्पर और 95 स्टड शामिल हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सीमा राज्य होने के नाते पंजाब में किए जाने वाले ये कार्य देश के लिए रणनीतिक तौर पर काफी अहम हैं।IMG-20241010-WA0009

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Oct 2024 By दैनिक जागरण

सीमा क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए 176.29 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को CM भगवंत मान की हरी झंडी

Jagran Desk

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के इरादे से लिए गए महत्वपूर्ण फैसले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांटेदार तार के साथ सीमा चौकियों की रक्षा के लिए सीमा क्षेत्र में 176.29 करोड़ रुपए की लागत वाले बाढ़ प्रबंधन प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक निवास पर राज्य बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ सीमा चौकियों की सुरक्षा के लिए बीएसएफ और सेना से लगातार अनुरोध मिल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि ये स्थान रावी, सतलुज और उझ दरिया में आए बाढ़ के कारण प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि पहले राज्य को बाढ़ नियंत्रण के लिए मिलने वाले मामूली फंडों को राष्ट्रीय महत्व के स्थलों की रक्षा के लिए परिवर्तित कर दिया जाता था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन कार्यों के राष्ट्रीय सुरक्षा पहलू को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने पंजाब में स्थित ऐसे 28 स्थानों के लिए 176.29 करोड़ रुपए का एक प्रोजेक्ट बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमा चौकियों की सुरक्षा के लिए सीमा क्षेत्रों में बाढ़ रोकने के कार्यों की बहुत अहमियत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीमा पर कांटेदार तार और अन्य सुरक्षा बुनियादी ढांचा पहले ही सही किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब बाढ़ से बचाव के कार्य करने की आवश्यकता है ताकि देश की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए स्थानों का चयन सेना के साथ मिलकर साझा तौर पर किया गया है और ये स्थान अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में स्थित हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये कार्य 28 स्थानों पर किया जाएगा और इस प्रोजेक्ट से 8695.27 हेक्टेयर भूमि को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इन 28 स्थानों में से फिरोजपुर में 7, अमृतसर में 11, तरनतारन में 3, गुरदासपुर में 5 और पठानकोट जिले में 2 स्थान स्थित हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत तरनतारन जिले में दरिया के 1788 फुट किनारे मजबूत करने की योजना है। इनमें फिरोजपुर में 1050 फुट और गुरदासपुर में 2875 फुट किनारे मजबूत किए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में 29140 फुट रिटेनिंग वॉल, 22 स्पर और 95 स्टड शामिल हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सीमा राज्य होने के नाते पंजाब में किए जाने वाले ये कार्य देश के लिए रणनीतिक तौर पर काफी अहम हैं।IMG-20241010-WA0009

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/cm-bhagwant-mann-gives-green-signal-to-project-worth-rs/article-1060

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.