- Hindi News
- देश विदेश
- नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड की 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्...
नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड की 5 जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन का किया आग्रह
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड के सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के लिए पूर्व में संस्तुत 21 जल विद्युत परियोजनाओं में से 5 प्रमुख परियोजनाओं के क्रियान्वयन को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल राज्य को स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त होगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे और पर्वतीय क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री पाटिल ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने की बात कही। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए