सीएम ने “A history of Hinduism” पुस्तक का किया विमोचन कहा- पाठकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी यह पुस्तक

JAGRAN DESK

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को टोंस ब्रिज स्कूल, देहरादून में मेजर जनरल जीडी बक्शी (सेवानिवृत्ति) द्वारा लिखित पुस्तक ‘A history of Hinduism’ का विमोचन किया. इस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा बस हादसे में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल जीडी बक्शी (सेवानिवृत्ति) की यह पुस्तक अवश्य पाठकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी. मेजर जनरल जीडी बक्शी एक सैन्य अधिकारी के साथ महान राष्ट्रवादी और विभिन्न विषयों के जानकार और विचारक भी हैं. सामरिक मामलों की विशेषज्ञता के साथ ही उन्होंने सेना में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं.

सीएम धामी ने कहा कि A history of Hinduism पुस्तक इतिहास, सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहरों को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का बेहतरीन प्रयास है. इस पुस्तक में हमारे महान धर्म की सांस्कृतिक परंपराएं, आत्मा की अभिव्यक्ति एवं विरासत का व्यापक और समावेशी उल्लेख किया गया है. पुस्तक में बताया गया है कि कैसे हमारी सभ्यता ने ज्ञान-विज्ञान, दर्शन और आधुनिकता के माध्यम से समूचे विश्व को दिशा देने का काम किया है.

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत में एक मजबूत सरकार है. पीएम मोदी के नेतृत्व की सरकार में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं. दुनिया में भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है. आज हर बड़े विषयों पर पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है. पीएम के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी संवारने का कार्य हो रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूसीसी का विधेयक पारित हो गया है और बहुत जल्द लागू भी होने वाला है. हाल ही में मंत्रिमंडल द्वारा दून विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना करने का भी निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहकर नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करना है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2024 By दैनिक जागरण

सीएम ने “A history of Hinduism” पुस्तक का किया विमोचन कहा- पाठकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी यह पुस्तक

JAGRAN DESK

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल जीडी बक्शी (सेवानिवृत्ति) की यह पुस्तक अवश्य पाठकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी. मेजर जनरल जीडी बक्शी एक सैन्य अधिकारी के साथ महान राष्ट्रवादी और विभिन्न विषयों के जानकार और विचारक भी हैं. सामरिक मामलों की विशेषज्ञता के साथ ही उन्होंने सेना में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं.

सीएम धामी ने कहा कि A history of Hinduism पुस्तक इतिहास, सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहरों को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का बेहतरीन प्रयास है. इस पुस्तक में हमारे महान धर्म की सांस्कृतिक परंपराएं, आत्मा की अभिव्यक्ति एवं विरासत का व्यापक और समावेशी उल्लेख किया गया है. पुस्तक में बताया गया है कि कैसे हमारी सभ्यता ने ज्ञान-विज्ञान, दर्शन और आधुनिकता के माध्यम से समूचे विश्व को दिशा देने का काम किया है.

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत में एक मजबूत सरकार है. पीएम मोदी के नेतृत्व की सरकार में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं. दुनिया में भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है. आज हर बड़े विषयों पर पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है. पीएम के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी संवारने का कार्य हो रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूसीसी का विधेयक पारित हो गया है और बहुत जल्द लागू भी होने वाला है. हाल ही में मंत्रिमंडल द्वारा दून विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना करने का भी निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहकर नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करना है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/cm-released-the-book-%E2%80%9Ca-history-of-hinduism%E2%80%9D/article-2961

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.