सीएम योगी ने 45 लाख लाभार्थियों को बांटी घरौनी, कहा- घरौनी बनाने में ड्रोन दीदी का भी लें सहयोग

JAGRAN DESK

पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी घरौनी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने सरकारी आवास पर घरौनी वितरित की एवं लाभार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने घरौनी बनाने में ड्रोन दीदी का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं।

देशभर में 2 करोड़ 23 लाख से अधिक घरौनी (कानूनी प्रॉपर्टी दस्तावेज) तैयार की जा चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में इस पहल के अंतर्गत 1 करोड़ 50 हजार से अधिक घरौनी बनाई गई हैं। इनमें से 37 हजार गांवों की 55 लाख 14 हजार से अधिक घरौनियों का पहले ही वितरण हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 29 हजार गांवों की 45 लाख 35 हजार से अधिक घरौनियों का वितरण किया।सीएम योगी ने कहा की इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति विवादों में कमी आएगी। पहले दबंग और प्रभावशाली लोग कमजोर वर्गों की जमीन पर कब्जा कर लेते थे। अब ड्रोन तकनीक के उपयोग से घरौनी तैयार कर संपत्ति पर कानूनी अधिकार दिया जा रहा है, जो पूरी तरह सुरक्षित है।

प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम का आगाज 
सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर स्वामित्व योजना के तहत आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और अनुभवों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम ने कई लाभार्थियों को स्वयं घरौनी प्रदान की।

गांवों में स्वरोजगार के नए रास्ते
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने घरौनी (प्रॉपर्टी कार्ड) के लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव साझा किए। लाभार्थियों ने बताया कि घरौनी मिलने से अब उन्हें संपत्ति का कानूनी अधिकार मिल गया है। इससे बैंक से लोन लेना आसान हो गया है और भूमि विवाद खत्म हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना न केवल संपत्ति विवादों को कम करने में मदद कर रही है, बल्कि स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी की जमीन पर बसे लोगों को उनकी जमीन का कानूनी हक दिया जा रहा है। इससे गांवों में रहने वाले गरीब और कमजोर वर्गों को उनका हक सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक की मदद से यह प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो गई है।

ग्राम पंचायतों में सचिवालय का निर्माण
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय का निर्माण हो रहा है। इससे गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर ग्राम पंचायत में पांच से सात लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। इस पहल से ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बन रही हैं।

ड्रोन सर्वे में तेजी के निर्देश
सीएम योगी ने राजस्व विभाग को निर्देश दिया कि शेष गांवों में ड्रोन सर्वे को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने सर्वे ऑफ इंडिया और ड्रोन दीदी की मदद लेने की बात कही। सीएम ने कहा कि यह प्रक्रिया जितनी जल्दी पूरी होगी, उतना ही अधिक लोग लाभान्वित होंगे। इससे न केवल राजस्व विवादों का निपटारा होगा, बल्कि आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव
लाभार्थियों ने बताया कि पहले जमीन विवादों की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब घरौनी मिलने से वे न केवल अपनी संपत्ति पर कानूनी हक हासिल कर पाए हैं, बल्कि बैंक से लोन लेकर व्यवसाय शुरू करने का सपना भी पूरा कर रहे हैं।

UP

कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रमुख सचिव राजस्व पी गुरु प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह और विधायक नीरज बोरा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सीएम योगी ने 45 लाख लाभार्थियों को बांटी घरौनी, कहा- घरौनी बनाने में ड्रोन दीदी का भी लें सहयोग

JAGRAN DESK

देशभर में 2 करोड़ 23 लाख से अधिक घरौनी (कानूनी प्रॉपर्टी दस्तावेज) तैयार की जा चुकी हैं। उत्तर प्रदेश में इस पहल के अंतर्गत 1 करोड़ 50 हजार से अधिक घरौनी बनाई गई हैं। इनमें से 37 हजार गांवों की 55 लाख 14 हजार से अधिक घरौनियों का पहले ही वितरण हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 29 हजार गांवों की 45 लाख 35 हजार से अधिक घरौनियों का वितरण किया।सीएम योगी ने कहा की इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति विवादों में कमी आएगी। पहले दबंग और प्रभावशाली लोग कमजोर वर्गों की जमीन पर कब्जा कर लेते थे। अब ड्रोन तकनीक के उपयोग से घरौनी तैयार कर संपत्ति पर कानूनी अधिकार दिया जा रहा है, जो पूरी तरह सुरक्षित है।

प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम का आगाज 
सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर स्वामित्व योजना के तहत आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और अनुभवों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम ने कई लाभार्थियों को स्वयं घरौनी प्रदान की।

गांवों में स्वरोजगार के नए रास्ते
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने घरौनी (प्रॉपर्टी कार्ड) के लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव साझा किए। लाभार्थियों ने बताया कि घरौनी मिलने से अब उन्हें संपत्ति का कानूनी अधिकार मिल गया है। इससे बैंक से लोन लेना आसान हो गया है और भूमि विवाद खत्म हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना न केवल संपत्ति विवादों को कम करने में मदद कर रही है, बल्कि स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी की जमीन पर बसे लोगों को उनकी जमीन का कानूनी हक दिया जा रहा है। इससे गांवों में रहने वाले गरीब और कमजोर वर्गों को उनका हक सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक की मदद से यह प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो गई है।

ग्राम पंचायतों में सचिवालय का निर्माण
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 57 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय का निर्माण हो रहा है। इससे गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर ग्राम पंचायत में पांच से सात लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। इस पहल से ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बन रही हैं।

ड्रोन सर्वे में तेजी के निर्देश
सीएम योगी ने राजस्व विभाग को निर्देश दिया कि शेष गांवों में ड्रोन सर्वे को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने सर्वे ऑफ इंडिया और ड्रोन दीदी की मदद लेने की बात कही। सीएम ने कहा कि यह प्रक्रिया जितनी जल्दी पूरी होगी, उतना ही अधिक लोग लाभान्वित होंगे। इससे न केवल राजस्व विवादों का निपटारा होगा, बल्कि आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव
लाभार्थियों ने बताया कि पहले जमीन विवादों की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब घरौनी मिलने से वे न केवल अपनी संपत्ति पर कानूनी हक हासिल कर पाए हैं, बल्कि बैंक से लोन लेकर व्यवसाय शुरू करने का सपना भी पूरा कर रहे हैं।

UP

कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रमुख सचिव राजस्व पी गुरु प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह और विधायक नीरज बोरा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/cm-yogi-distributed-houses-to-45-lakh-35-thousand-beneficiaries/article-7975

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.