CM योगी ने नोएडा में किया 1.5 गीगावाट सोलर मॉड्यूल फैक्ट्री का उद्घाटन

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में अवादा ग्रुप (Avaada Group) की 1.5 गीगावाट सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग गीगाफैक्ट्री का उद्घाटन किया.

सीएम ने इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के इकोटेक में अवादा इलेक्ट्रो की 5 गीगावाट इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की आधारशिला भी रखी. ये बड़े प्रोजेक्ट्स उत्तर प्रदेश को ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, जो आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान को मजबूत करते हैं. दादरी में स्थित 1.5 गीगावाट पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट अवादा ग्रुप के नई तकनीक के विकास के संकल्प को दर्शाती है. इस गीगाफैक्ट्री का पहला चरण मात्र 3.5 महीनों में पूरा हुआ, जहां सभी सुविधाएं और मॉड्यूल उत्पादन लाइनें पूरी तरह से चालू कर दी गई हैं.

भारत के सोलर इकोसिस्टम में क्रांति
भारत को सोलर मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अवादा ग्रुप की 5 गीगावाट की इंटीग्रेटेड सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट ग्रेटर नोएडा में नए मानक स्थापित करेगी. 50 से अधिक एकड़ में फैला यह अत्याधुनिक प्लांट टॉपकॉन एन-टाइप सोलर सेल्स का उत्पादन करेगा, जो औद्योगिक स्तर पर हाई एफिशिएंसी प्रदान करेगा.

इस  संयत्र को  टॉपकॉन एन-टाइप बाइफेशियल ग्लास-टू-ग्लास पीवी मॉड्यूल्स के निर्माण में प्रमुख रूप से विशेषज्ञता हासिल है, जो 16 से 24 मल्टी-बस बार कॉन्फिगरेशन के साथ अधिकतम दक्षता सुनिश्चित करते हैं। एम10 और जी12 सेल उत्पादन क्षमता वाली इस यूनिट की वार्षिक उत्पादन क्षमता एम10 मॉड्यूल्स के लिए 1.2 गीगावाट और जी12 मॉड्यूल्स के लिए 1.5गीगावाट है। वर्तमान में, संयंत्र में हर दिन 5,800 मॉड्यूल्स का उत्पादन किया जा रहा है। हर पैनल को उच्चतम गुणवत्ता मानकों पर जाँचा जाता है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और प्रदर्शन सुनिश्चित हो सके।
YYY
सीएम योगी ने क्या कहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बढ़ती भूमिका पर जोर देते हुए कहा "यह प्लांट सिर्फ रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में हमारे प्रदेश की भागीदारी को ही सशक्त नहीं बना रहा है, बल्कि रोजगार सृजन और उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के हमारे दृष्टिकोण को भी मजबूत भी कर रहा है. अवादा ग्रुप की सतत विकास और अत्याधुनिक एवं नई तकनीक की अपनाने की प्रतिबद्धता हमारे राज्य को एक औद्योगिक महाशक्ति बनाने के लक्ष्य का प्रतिबिम्ब है."
 
5 गीगावाट सुपरफैक्ट्री के साथ भारत के सोलर इकोसिस्टम में क्राँति 
भारत को सोलर मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में, अवादा ग्रुप की 5 गीगावाट की इंटीग्रेटेड सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट ग्रेटर नोएडा में नए मानक स्थापित करेगी। 50 से अधिक एकड़ में फैला यह अत्याधुनिक प्लांट टॉपकॉन एन-टाइप सोलर सेल्स का उत्पादन करेगा, जो औद्योगिक स्तर पर उच्च दक्षता प्रदान करेगा। इस मेगा प्रोजेक्ट में भारी निवेश किया गया है और इससे 3,000 से अधिक नौकरियों के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है। साथ ही, इस प्रोजेक्ट को बीआईएस, आईईसी और यूएल जैसे अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणपत्र प्राप्त होंगे, जिसके फलस्वरूप वैश्विक गुणवत्ता मानकों के प्रति अवादा ग्रुप की प्रतिबद्धता और भी अधिक मजबूत होगी।
अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, अवादा ग्रुप के चेयरमैन, विनीत मित्तल ने कहा : "हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमारी पहली गीगा फैक्ट्री का उद्घाटन और भूमिपूजन स्वयं एक योगीजी के हाथों से हुआ। हमारी संस्कृति में संत महात्माओं की उपस्थिति को शुभ माना जाता है, जो सफलता और समृद्धि सुनिश्चित करती है। हम हृदय से आभारी हैं कि अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद,मुख्यमंत्री  जी ने अपनी उपस्थिति द्वारा  पूरे अवादा परिवार को आशीर्वाद दिया और हमें भारत व विश्व के लिए एक विश्वस्तरीय सप्लाई चेन बनाने की प्रेरणा दी।"उन्होंने आगे प्रधानमंत्री मोदी के 'जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट' मिशन से प्रेरित अवादा ग्रुप के दृष्टिकोण पर जोर देते हुए कहा:
 
"अवादा में, हम उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध हैं, जहाँ हमारे उत्पाद उच्चतम गुणवत्ता मानकों ('जीरो डिफेक्ट') को बनाए रखते हुए पर्यावरण पर कोई नकारात्मक प्रभाव ('जीरो इफेक्ट') नहीं डालते। हमारा लक्ष्य नोएडा में एक अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास इकोसिस्टम स्थापित करना है, जो अत्याधुनिक तकनीक को बढ़ावा देगा और भारत की स्वच्छ ऊर्जा एवं सतत विनिर्माण में नेतृत्व की स्थिति को और भी मजबूत करेगा।"
 
इन प्रोजेक्ट्स के साथ, अवादा ग्रुप भारत के स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, साथ ही, सतत विकास और आत्मनिर्भर भारत के भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत कर रहा है। तकनीकी खोज , उन्नत विनिर्माण और अनुसंधान एवं विकास पर फोकस के साथ, अवादा भारत के सौर ऊर्जा क्षेत्र में क्राँति लाने और ऊर्जा स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/cm-yogi-inaugurated-15-gw-solar-module-factory-in-noida/article-13274

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.