'महाकुंभ से UP की अर्थव्यवस्था में होने वाली है 3 लाख करोड़ की ग्रोथ', विधानसभा में बोले CM योगी

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्य के विकास के आंकड़े गिनाएं हैं। विधानसभा में सीएम योगी सपा से विधायक रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) पर जमकर बरसे। सपा विधायक रागिनी सोनकर के आर्थिक संबंधी सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है। भारत 3 नहीं 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर हुआ है।

भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका- सीएम

सीएम योगी ने कहा, 'आप की पीड़ा मैं समझ सकता हूँ कि आपके नेता कहते हैं कि भारत कभी विकसित नहीं बन सकता है। आप उनका अनुसरण करेंगी ही। भारत आज दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2027 में भारत 5 ट्रिलियन इकोनॉमी वाला देश बनेगा। इसमें कोई संशय नहीं है।'

10 सेक्टर में बांटकर चल रहे कार्यक्रम

सीएम योगी ने कहा, 'हो सकता है कि कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा होगा। क्योंकि जिनका अपना पर्सनल एजेंडा होता है। वो देश के विकास को नहीं मानेंगे। भारत ने प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशन में एक विस्तृत कार्यक्रम बढ़ाया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश ने भी 2022 से 10 सेक्टर में बांटकर कार्यक्रम चल रहे हैं। इसमें मासिक रूप से सीएम डैशबोर्ड में समीक्षा होती है। साथ ही हर 3 महीने मैं भी इसकी समीक्षा करता हूं।'

27 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा प्रदेश

विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, 'इसी का परिणाम है कि जब हमारी सरकार 2017 में आई थी, तब 12 लाख करोड़ की इकोनॉमी थी। इस वित्तीय वर्ष के अंत मे साढ़े 27 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी। यह तब हो रहा है जब दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के बाद आर्थिक मंदी के दौर से गुजरी थी।'

इन सेक्टर में हो रही अच्छी ग्रोथ

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ग्रोथ रेट, देश में सर्वाधिक अच्छी ग्रोथ रेट है। सीएम ने कहा, 'हमारे 10 सेक्टर में औद्योगिक विकास, MSME, आईटी इलेक्ट्रॉनिक हैं। दूसरा कृषि सेक्टर है। इसमें कृषि से जुड़े सभी संस्थान हैं। तीसरा सोशल सेक्टर, चौथा नगरीय विकास, 5वां राजस्व कर सेक्टर,  शिक्षा सेक्टर, गृह सेक्टर, चिकित्सा स्वास्थ्य सेक्टर, सर्विस सेक्टर और टूरिज्म को बढ़ाया जा रहा है।

महाकुंभ से अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ की होने वाली है ग्रोथ

विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, 'इस देश ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारने का काम किया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 साल में 6 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारा है। अकेले महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ की ग्रोथ करने जा रहा है। महिलाओं को हर सेक्टर में मौका दिया जा रहा है।

साथ ही सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राकृति संसाधनों के ओतप्रोत राज्य था। समाजवादी सरकार ने इसको बीमारू बना दिया था। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश बहुत ऊंचाई पर जाने वाला राज्य है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

'महाकुंभ से UP की अर्थव्यवस्था में होने वाली है 3 लाख करोड़ की ग्रोथ', विधानसभा में बोले CM योगी

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) पर जमकर बरसे। सपा विधायक रागिनी सोनकर के आर्थिक संबंधी सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है। भारत 3 नहीं 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर हुआ है।

भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका- सीएम

सीएम योगी ने कहा, 'आप की पीड़ा मैं समझ सकता हूँ कि आपके नेता कहते हैं कि भारत कभी विकसित नहीं बन सकता है। आप उनका अनुसरण करेंगी ही। भारत आज दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2027 में भारत 5 ट्रिलियन इकोनॉमी वाला देश बनेगा। इसमें कोई संशय नहीं है।'

10 सेक्टर में बांटकर चल रहे कार्यक्रम

सीएम योगी ने कहा, 'हो सकता है कि कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा होगा। क्योंकि जिनका अपना पर्सनल एजेंडा होता है। वो देश के विकास को नहीं मानेंगे। भारत ने प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशन में एक विस्तृत कार्यक्रम बढ़ाया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश ने भी 2022 से 10 सेक्टर में बांटकर कार्यक्रम चल रहे हैं। इसमें मासिक रूप से सीएम डैशबोर्ड में समीक्षा होती है। साथ ही हर 3 महीने मैं भी इसकी समीक्षा करता हूं।'

27 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा प्रदेश

विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, 'इसी का परिणाम है कि जब हमारी सरकार 2017 में आई थी, तब 12 लाख करोड़ की इकोनॉमी थी। इस वित्तीय वर्ष के अंत मे साढ़े 27 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी। यह तब हो रहा है जब दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के बाद आर्थिक मंदी के दौर से गुजरी थी।'

इन सेक्टर में हो रही अच्छी ग्रोथ

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ग्रोथ रेट, देश में सर्वाधिक अच्छी ग्रोथ रेट है। सीएम ने कहा, 'हमारे 10 सेक्टर में औद्योगिक विकास, MSME, आईटी इलेक्ट्रॉनिक हैं। दूसरा कृषि सेक्टर है। इसमें कृषि से जुड़े सभी संस्थान हैं। तीसरा सोशल सेक्टर, चौथा नगरीय विकास, 5वां राजस्व कर सेक्टर,  शिक्षा सेक्टर, गृह सेक्टर, चिकित्सा स्वास्थ्य सेक्टर, सर्विस सेक्टर और टूरिज्म को बढ़ाया जा रहा है।

महाकुंभ से अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ की होने वाली है ग्रोथ

विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, 'इस देश ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारने का काम किया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 साल में 6 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारा है। अकेले महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ की ग्रोथ करने जा रहा है। महिलाओं को हर सेक्टर में मौका दिया जा रहा है।

साथ ही सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राकृति संसाधनों के ओतप्रोत राज्य था। समाजवादी सरकार ने इसको बीमारू बना दिया था। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश बहुत ऊंचाई पर जाने वाला राज्य है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/cm-yogi-spoke-in-the-growth-of-3-lakh-crores/article-11092

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.